28 October 2019 राशिफल : आज का राशिफल (Today's Horoscope) गोवर्धन पूजा का राशिफल

28 October 2019 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन भगवान गोबर से गोवर्धन बनाकर पूजा करने का विधान है।क्योंकि द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण ने गोकुलवासियों से गोवर्धन पर्वती की पूजा कराई थी। इसी के साथ आज विश्वकर्मा जी की भी पूजा की जाती है, आज के दिन सभी निर्जीव वस्तुओं का पूजन किया जाता है और गोवर्धन पूजा के अलावा आज के दिन चित्रगुप्त पूजा भी की जाती है। जिसमें किताबों, पैन आदि को पूजा जाता है। इसके अलावा सभी ग्रह और नक्षत्रों का आपकी राशि पर क्या असर पड़ेगा आइए जानते हैं आज का
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of the Day)
आज के दिन गोबर की प्रतिमा बनाकर उसकी विधिवत पूजा करें। गोवर्धन पूजा में गाय की पूजा अवश्य करें।
28 अक्टूूबर 2019 का पंचांग
नक्षत्र : विशाखा
योग : आयुष्मान्
करण : बव
सूर्योदय: 06:30
सूर्यास्त : 17:40
28 अक्टूूबर 2019 मेष राशिफल
कार्यक्षेत्र पर किसी काम को पूरा करने के लिए प्रयास करना होगा।परिवार में शांति का माहौल रहेगा। गाडी चलाते समय सतर्क रहें। किसी प्रॉप्रर्टी को किराए पर देना लाभदायक सिद्ध होगा। कोई आपको किसी प्रतिष्ठित समारोह के लिए आंमत्रित कर सकता है।
मेष राशि का शुभ अंक – 18
मेष राशि का शुभ रंग - पीला
28 अक्टूूबर 2019 वृषभ राशिफल
किसी प्रतिष्ठित असाइनमेंट में काम करने पर भी पहचान नहीं मिल पाएगी। जीवनसाथी आपके साथ ज़्यादा लगाव दिखा सकता है। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आज के दिन आप चीज़ों को लेकर असमंजस में रहेंगे। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।
वृषभ राशि का शुभ अंक – 15
वृषभ राशि का शुभ रंग -टरक्वॉइश
28 अक्टूूबर 2019 मिथुन राशिफल
जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी से धन लाभ के संकेत हैं। पढ़ाई में ज़्यादा मेहनत करने की ज़रूरत है। किसी के साथ अपने रिश्तों को मज़बूत करने की कोशिश करेंगे।
मिथुन राशि का शुभ अंक – 2
मिथुन राशि का शुभ रंग – पीच
28 अक्टूूबर 2019 कर्क राशिफल
कार्यक्षेत्र पर चीज़ें आपके हाथ से निकल सकती हैं। जीवनसाथी के साथ सुरक्षित महसूस करेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी या वाहन की खरीददारी कर सकते हैं। पढ़ाई में किसी की मदद आपके काफी काम आएगी। पुराना प्यार वापिस आपसे कांटेक्ट करने की कोशिश कर सकता है।
कर्क राशि का शुभ अंक – 17
कर्क राशि का शुभ रंग - इलैक्ट्रिक ब्लू
28 अक्टूूबर 2019 सिंह राशिफल
किसी घरेलू उपचार को अपनाने से लाभ होगा। परिवार के साथ विदेश जाने का मौका मिल सकता है। घर या वाहन की खरीददारी कर सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
सिंह राशि का शुभ अंक – 9
सिंह राशि का शुभ रंग - रोज़ी ब्राउन
28 अक्टूूबर 2019 कन्या राशिफल
कार्यक्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। परिवार में किसी समारोह का आयोजन कर सकते हैं। लंबी यात्रा पर जाने से बचें। प्रॉप्रर्टी संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें। अपने प्रेम संबंधों पर ध्यान देंगे।
कन्या राशि का शुभ अंक – 3
कन्या राशि का शुभ रंग – रोज़
28 अक्टूूबर 2019 तुला राशिफल
व्यापार में नुकसान हो सकता है। खराब मूड के चलते घर का माहौल बिगड़ सकता है। मकान मालिक को किराएदार मिल सकते हैं।पढ़ाई में किसी की मदद लेने में संकोच ना दिखाएं। किसी को अपनी भावनाओं के बारे में बता सकते हैं।
तुला राशि का शुभ अंक – 4
तुला राशि का शुभ रंग – डार्क ग्रे
28 अक्टूूबर 2019 वृश्चिक राशिफल
कार्यक्षेत्र पर अपने सीनियर्स को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे।परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। विदेश जाने का मौका मिल सकता है।नए घर का कंस्ट्रक्शन शुरु करा सकते हैं। आपके केयरिंग व्यवहार के चलते आपका साथी आपसे खुश रहेगा।
वृश्चिक राशि का शुभ अंक – 7
वृश्चिक राशि का शुभ रंग – सिल्वर ग्रे
28 अक्टूूबर 2019 धनु राशिफल
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। कहीं तीर्थयात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी घर को खरीदने में अभी समय लग सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।अपने साथी के साथ समय बिताएंगे।
धनु राशि का शुभ अंक – 5
धनु राशि का शुभ रंग – पैरेट ग्रीन
28 अक्टूूबर 2019 मकर राशिफल
जीवनसाथी के मूड को सतर्कता से संभालने की ज़रूरत है। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने में कामियाब होंगे। करियर के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए दिन अच्छा है।
मकर राशि का शुभ अंक – 22
मकर राशि का शुभ रंग – रॉयल ब्लू
28 अक्टूूबर 2019 कुंभ राशिफल
जीवनसाथी को भावनात्मक सहयोग की ज़रूरत है। संपत्ति के स्वामित्व के बारे में अपने रिकार्ड साफ रखें। विवाह योग्य लोगों के शादी के योग बन रहे हैं। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे।
कुंभ राशि का शुभ अंक – 1
कुंभ राशि का शुभ रंग – लाइट ब्राउन
28 अक्टूूबर 2019 मीन राशिफल
कार्यक्षेत्र पर किसी मामले को अच्छे से संभाल लेंगे। किसी सपने को साकार करने में परिवार का सहयोग मिलेगा। विदेश जाने का सुनहरा अवसर मिल सकता है। किसी घर को खरदीने का सपना जल्दी ही पूरा होगा। प्रेम संबंधों की सफलता आपके साथी के मूड पर निर्भर रहेगी।
मीन राशि का शुभ अंक – 6
मीन राशि का शुभ रंग – सी ग्रीन
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS