28 September 2019 राशिफल : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

28 September 2019 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज पितृ पक्ष अमावस्या तिथि है। पितृ पक्ष की यह अमावस्या पित्तरों के लिए अति महत्वपूर्ण है। इस दिन आप अपने सभी पितरों का श्राद्ध एक साथ कर सकते हैं। इसके अलावा नौ ग्रह और सताईस नक्षत्र आपकी राशि के बारे में क्या कहते हैं तो आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of the Day)
आज के सभी पित्तरों का श्राद्ध किया जा सकता है चाहें आपको उनकी तिथि याद हो या न हों।
28 सितंबर 2019 का पंचांग
नक्षत्र : हस्त
योग : ब्रह्म
करण : नाग
सूर्योदय: 06:12
सूर्यास्त : 18:11
28 सितंबर 2019 मेष राशिफल
कार्यक्षेत्र पर सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। माता-पिता आपके विचार से सहमत नहीं होंगे। कोई प्रॉप्रर्टी अच्छे पैसों में मिल सकती है। घर के लिए कोई गिफ्ट खरीद सकते हैं। अपने साथी के साथ ज़िद ना करें।
मेष राशि का शुभ अंक – 4
मेष राशि का शुभ रंग - इलैक्ट्रिक ब्लू
28 सितंबर 2019 वृषभ राशिफल
कार्यक्षेत्र पर किसी काम में व्यस्त रहेंगे। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। माता-पिता आपके विचार से असहमत हो सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी का मालिकाना हक मिल सकता है। अपने साथी के बारे में सोचेंगे।
वृषभ राशि का शुभ अंक – 2
वृषभ राशि का शुभ रंग -इंडिगो
28 सितंबर 2019 मिथुन राशिफल
कार्यक्षेत्र पर कुछ परेशानियां हो सकती हैं। परिवार में शांति का माहौल रहेगा।किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का योग बन सकता है। कोई खानदानी प्रॉप्रर्टी झगड़े का कारण बन सकती है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।
मिथुन राशि का शुभ अंक – 11
मिथुन राशि का शुभ रंग – बेबी पिंक
28 सितंबर 2019 कर्क राशिफल
अपनी लापरवाही के चलते सीनियर्स की नज़रों में आ सकते हैं। किसी नए काम की शुरुआत में परिवार का साथ मिलेगा। किसी पॉश कॉलोनी में घर खरीद सकते हैं। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। अपने साथी के साथ समय ज़रूर बिताएं।
कर्क राशि का शुभ अंक – 7
कर्क राशि का शुभ रंग - लाल
28 सितंबर 2019 सिंह राशिफल
कोई महंगा खर्च कर पाने में असमर्थ हो सकते हैं। करियर में नए मौके मिल सकते हैं। माता-पिता के साथ विवाद करने से बचें। किसी तीर्थ यात्रा पर जाना आरामदायक रहेगा। पढ़ाई में सफलता के योग हैं। प्रेम संबंधों को लेकर संतुष्ठ रहेंगे।
सिंह राशि का शुभ अंक – 17
सिंह राशि का शुभ रंग - डार्क ग्रे
28 सितंबर 2019 कन्या राशिफल
करियर के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई निर्णय आपके पक्ष में नहीं आएगा। घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे बच्चों को घर से पैसा मिल सकता है। अपने साथी के करीब महसूस करेंगे।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – पर्पल
28 सितंबर 2019 तुला राशिफल
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मौका मिल सकता है। किसी मेहमान के आने से घर का माहौल अच्छा होगा। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। पढ़ाई में मेहनत का फल मिलेगा। अनजान व्यक्ति से विवाह संबंधित बातें करते समय सतर्क रहें।
तुला राशि का शुभ अंक – 3
तुला राशि का शुभ रंग – पीला
28 सितंबर 2019 वृश्चिक राशिफल
कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स आपसे प्रभावित होंगे। किसी पुराने से दोस्त से मुलाकात कर पुरानी यादें ताज़ा करेंगे। मौसम के कारण कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान खराब हो सकता है। किसी प्रॉप्रर्टी का मालिकाना हक मिलेगा। अपने साथी के साथ वक्त बिताकर अच्छा महसूस करेंगे।
वृश्चिक राशि का शुभ अंक – 15
वृश्चिक राशि का शुभ रंग – हरा
28 सितंबर 2019 धनु राशिफल
कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स आपके विचार से सहमत होंगे। परिवार का कोई मामला जल्द से जल्द सुलझाने की कोशिश करें। जल्द ही किसी प्रॉप्रर्टी का मालिकाना हक मिल सकता है। पढ़ाई में किसी प्रतियोगिता में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में कदम बढ़ाने की ज़रूरत है।
धनु राशि का शुभ अंक – 9
धनु राशि का शुभ रंग – सैंडी ब्राउन
28 सितंबर 2019 मकर राशिफल
कार्यक्षेत्र पर अपने सीनियर्स को प्रभावित करने में कामियाब होंगे। किसी प्रॉप्रर्टी को लेकर गर्व महसूस करेंगे। पढ़ाई के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके व्यवहार के कारण आपका साथी नाराज़ हो सकता है।
मकर राशि का शुभ अंक – 22
मकर राशि का शुभ रंग – नेवी ब्लू
28 सितंबर 2019 कुंभ राशिफल
करियर के लिए दिन अच्छा रहेगा। घर पर कुछ परेशानियां हो सकती हैं। प्रॉप्रर्टी के मामलों में किसी पर आंख बंद कर विश्वास ना करें। आगे पढ़ाई करने की सोच सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात कर अच्छा महसूस करेंगे।
कुंभ राशि का शुभ अंक – 18
कुंभ राशि का शुभ रंग – रोज़
28 सितंबर 2019 मीन राशिफल
कार्यक्षेत्र पर लापरवाही के चलते समस्या हो सकती है। परिवार के किसी छोटे सदस्य की सफलता पर गर्व करेंगे। अच्छे ऑफर के चलते किसी प्रॉप्रर्टी को लेने की सोच सकते हैं। पढ़ाई में सफलता मिलने के योग हैं।रिलेशनशिप को थोड़ा समय ज़रूर दें।
मीन राशि का शुभ अंक – 1
मीन राशि का शुभ रंग – लेमन
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS