29 November 2019 राशिफल : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

29 November 2019 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज मार्गशीष मास की तृतीया तिथि है और राहुकाल सुबह 10 बजकर 11 मिनट से दोपहर 12 बजकर 9 मिनट तक रहेगा। इस बीच में आपको कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए नहीं तो आपको इसके नकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of the Day)
आज के माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाने से धन संबंधीं सभी परेशानियां समाप्त होती है।
29 नवंबर 2019 का पंचांग
नक्षत्र : पूर्वाषाढा
योग : गण्ड
करण : गर
सूर्योदय: 06:54
सूर्यास्त : 17:24
29 नवंबर 2019 मेष राशिफल
आज आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा कर सकते हैं। इतना ही नहीं आज आपका भाग्य भी आपका साथ देगा। पिता की किसी सलाह के कारण आज आपका कोई काम बन सकता है। धार्मिक कार्यों को करने के लिए यह दिन शुभ है। इसका लाभ उठाएं
मेष राशि शुभ अंक – 9
मेष राशि शुभ रंग - लाल
29 नवंबर 2019 वृषभ राशिफल
आज कार्य स्थल में किसी के साथ विवाद हो सकता है। पैरों से जुड़ी समस्या भी आज के दिन आपको हो सकती है। इसलिए अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। कोई भी समस्या बात करने से हल होती है।इसलिए किसी भी समस्या के समाधान के लिए घर पर सलाह अवश्य करें।
वृषभ राशि शुभ अंक – 2
वृषभ राशि शुभ रंग - नीला
29 नवंबर 2019 मिथुन राशिफल
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र पर दिन अच्छा बितेगा। किसी मुद्दे पर परिवार के सदस्य की सलाह काफी काम आएगी। समाज में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। पार्टनर के मज़ाक में फंस सकते हैं।
मिथुन राशि शुभ अंक – 15
मिथुन राशि शुभ रंग - पीला
29 नवंबर 2019 कर्क राशि
कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स आपसे बेहतर करने की उम्मीद करेंगे। परिवार के साथ समय बिताने में मुश्किल हो सकती है। घर की पुर्नसज्जा की सोच सकते हैं। किसी समारोह में मुख्य अतिथि बनकर हिस्सा ले सकते हैं। कोई पुराना प्यार जिंदगी में वापिस आ सकता है।
कर्क राशि शुभ अंक – 5
कर्क राशि शुभ रंग - टरक्वॉइश
29 नवंबर 2019 सिंह राशिफल
घर के कामों में मदद कर सकते हैं। रहने के लिए किसी दूसरी जगह शिफ्ट हो सकते हैं। समाज में कोई आपकी प्रतिष्ठा को हानि पहुंचा सकता है। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।
सिंह राशि शुभ अंक – 9
सिंह राशि शुभ रंग – सफेद
29 नवंबर 2019 कन्या राशिफल
परिवार के किसी सदस्य के बढ़ते खर्चों से परेशान हो सकते हैं। प्रॉप्रर्टी संबंधित कागज़ों पर हस्ताक्षर करने से पहले सभी की जांच कर लें। पढ़ाई के लिए समय अच्छा है। जीवनसाथी के साथ मतभेदों को सुलझाने की कोशिश करें।
कन्या राशि शुभ अंक – 22
कन्या राशि शुभ रंग – इलैक्ट्रिक ग्रे
29 नवंबर 2019 तुला राशिफल
लंबे समय से चली आ रही नौकरी की तलाश खत्म होगी। आज परिवार के बड़े-बुज़ुर्गों के साथ समय ज़रूर बिताएं।आज के दिन प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई काम ना करें। पढ़ाई में कोई आपकी मदद कर सकता है। कोई आपसे मिलने के लिए स्पेशल प्लान बना सकता है।
तुला राशि शुभ अंक – 11
तुला राशि शुभ रंग – सिल्वर
29 नवंबर 2019 वृश्चिक राशिफल
किसी नए मौके के लिए अपनी नौकरी छोड़ सकते हैं। परिवार के सदस्य आपके विचार से सहमत होंगे। घर या वाहन को खरीदने के लिए अभी इंतज़ार करना पड़ेगा। पढ़ाई में सफलता मिलने के योग हैं।प्रेमी या प्रेमिका से मिलना मुश्किल हो सकता है।
वृश्चिक राशि शुभ अंक – 4
वृश्चिक राशि शुभ रंग – नेवी ब्लू
29 नवंबर 2019 धनु राशिफल
कार्यक्षेत्र पर किसी मुद्दे को लेकर सीनियर्स के सामने ईमानदार रहें। घर पर नकरात्मकता के कारण डिप्रेशन और तनाव में आ सकते हैं। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में जाएगा। किसी मेहमान के आने से दिन अच्छा बितेगा। किसी विशेष व्यक्ति के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे।
धनु राशि शुभ अंक – 9
धनु राशि शुभ रंग – क्रीम
29 नवंबर 2019 मकर राशिफल
कार्यक्षेत्र पर सभी का सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी नए सदस्य के आने से खुशी मिलेगी। प्रॉप्रर्टी के किसी झगड़े को सुलझाने में कोई मदद करेगा। पढ़ाई में दूसरों से आगे बढ़ने के लिए मेहनत करने की ज़रुरत है। प्रेम संबंधों में मेहनत की ज़रूरत है।
मकर राशि शुभ अंक – 6
मकर राशि शुभ रंग – इंडिगो
29 नवंबर 2019 कुंभ राशिफल
परिवार और करीबियों के साथ समय बिताएंगे। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने का सपना जल्द पूरा हो सकता है। गृहणियों का समय घर की साफ सफाई में जाएगा। शादी योग्य लोगों अपने अभी थोड़ा इंतज़ार करना पड़ेगा।
कुंभ राशि शुभ अंक – 17
कुंभ राशि शुभ रंग – हरा
29 नवंबर 2019 मीन राशिफल
कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स को प्रभावित करने में कामियाब होंगे। परिवार में शांति बनाने में मुश्किल हो सकती है। किसी नए जगह रहने के लिए अभी और इंतज़ार करना पड़ेगा। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय अच्छा है। प्रेमी या प्रेमिका से कोई गिफ्ट मिल सकता है।
मीन राशि शुभ अंक – 3
मीन राशि शुभ रंग - लेमन
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS