3 December 2019 राशिफल : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

- आज का राशिफल (Today's Horoscope) : 3 December 2019 आज का राशिफल (Today's Horoscope) आज मंगलवार है और मार्गशीर्ष मास की सप्तमी तिथि है।
- आज का राहू काल दोपहर 2 बजकर 47 मिनट से 4 बजकर 05 मिनट तक रहेगा, जबकि आज का शुभ मुहूर्त सुबह 11:50 से 12:32 तक रहेगा। जानिए आज का राशिफल।
3 December 2019 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज मार्गशीष मास की सप्तमी तिथि है। सप्तमी तिथि के दिन माता पार्वती की आराधना से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही सूर्य और चन्द्रम भी मकर, कुम्भ और वृश्चिक राशि में संचरण कर रहे हैं इसलिए आपको आपका आज का राशिफल जरूर जान लेना चाहिए, ताकि कोई दिक्कत न आये...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of the Day)
मंगलवार के दिन हनुमान जी गुड चने का भोग लगाएं व बंदरों को भी गुड चना खिलाएं, सुख शांति बनी रहेगी।
2 दिसंबर 2019 का पंचांग
- नक्षत्र : धनिष्टा
- योग : व्याघात
- करण : गरजा
- सूर्योदय: 06:55
- सूर्यास्त : 17:23
3 दिसंबर 2019 मेष राशिफल
परिवार के छोटे सदस्य के कारण चिंता होगी। बिजनेस ट्रिप पर जाना पड़ सकता है। पुराना प्रोपर्टी विवाद फिर से खड़ा हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे प्रदर्शन से प्रसन्न होंगे। प्रेमी के साथ दिल के संबंध मजबूत होंगे।
मेष राशि आज का स्वास्थ्य
आज आपकी सेहत अनुकूल रहेगी, सर्दी से बचें।
मेष राशि आज की आर्थिक स्तिथि
निवेश के लिए अच्छा दिन है, लाभ मिलेगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- पीला
3 दिसंबर 2019 वृषभ राशिफल
सड़क पर चलते समय ज्यादा सावधान रहें। कोई प्रोपर्टी आपके नाम हो सकती है। अकादमिक मोर्चे पर ज्यादा मेहनत की जरूरत है। नियमित व्यायाम से अच्छे शेप में वापस आ पाएंगे।
वृषभ राशि आज का स्वास्थ्य
मौसमी बीमारियों से सावधान रहें, तला खाने से बचें।
वृषभ राशि आज की आर्थिक स्तिथि
आर्थिक लाभ के योग बनते दिख रहे हैं।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- लाल
3 दिसंबर 2019 मिथुन राशिफल
कोई व्यक्ति आपका समय बर्बाद कर सकता है। नवविवाहितों के बीच प्रेम बढ़ेगा। यात्रा के दौरान कुछ मेजदार एडवेंचर करेंगे। किसी की दी सलाह आज बेहद काम आएगी। प्रेम प्रसंग में किसी प्रकार की जल्दबाजी ना करें।
मिथुन राशि आज का स्वास्थ्य
सेहत का ध्यान रखें, घुटनों में दिक्कत हो सकती है।
मिथुन राशि आज की आर्थिक स्तिथि
आर्थिक स्थिति मजबूत बनती नजर आ रही है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- गोल्डन
3 दिसंबर 2019 कर्क राशि
परिवार के छोटे सदस्य को प्रोत्साहन दें। किसी खास के साथ यात्रा सुखद रहेगी। पढ़ाई में सभी विषयों पर बराबर ध्यान दें। कोई पसंदीदा वस्तु प्राप्त हो सकती है। लव लाइफ में मौका हाथ से निकल सकता है।
कर्क राशि आज का स्वास्थ्य
आंखों में जलन महसूस होगी, गर्दन में भी दर्द संभव है।
कर्क राशि आज की आर्थिक स्तिथि
धन हानि के योग हैं, उधारी और निवेश करने से बचें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- बैंगनी
3 दिसंबर 2019 सिंह राशिफल
अच्छी बातचीत करें, तभी लोग आपसे प्रभावित होंगे। ऑफिस में मतभेद से बचें और घर पर शांति बनाए रखें। छोटी यात्रा यादगार साबित होगी। ज्यादा किराए के कारण घर शिफ्ट कर सकते है। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।
सिंह राशि आज का स्वास्थ्य
सेहत के मामले में लापरवाही ना करें, कमर दर्द की दिक्कत हो सकती है।
सिंह राशि आज की आर्थिक स्तिथि
आर्थिक मामलों में परेशानी का सामना करना पड़ेगा, उधारी का पैसा समय से चुकाएं।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- लाइट ग्रे
3 दिसंबर 2019 कन्या राशिफल
बिना मेहनत के अच्छा फल नहीं मिलेगा। बिजनेस ट्रिप पर मन-मुताबिक लाभ नहीं होगा। नई जमीन या प्लॉट खरीद सकते हैं। कोई करीबी अच्छी खबर देगा। नए प्रेम प्रसंग की शुरुआत हो सकती है।
कन्या राशि आज का स्वास्थ्य
थकावट महसूस करेंगे, मौसमी फल का सेवन करें।
कन्या राशि आज की आर्थिक स्तिथि
अचानक धन प्राप्ति होगी, निवेश कर सकते हैं।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- ओरेंज
3 दिसंबर 2019 तुला राशिफल
कार्यक्षेत्र पर कुछ कठिनाइयां आ सकती है। परिवार के किसी सदस्य पर गर्व होगा। आज सड़क पर ड्राइविंग से बचने का प्रयास करें। जरूरी प्रोपर्टी विवाद आज सुलझ सकते हैं। किसी बात को जबरदस्ती विवादित ना बनाएं।
तुला राशि आज का स्वास्थ्य
आज आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे।
तुला राशि आज की आर्थिक स्तिथि
बिजनेस के लिए अच्छा दिन है, धन लाभ मिलेगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- सफेद
3 दिसंबर 2019 वृश्चिक राशिफल
आफिस में जरूरी प्रोजेक्ट आपको सौंपे जाएंगे। घर में छोटे सदस्य की कामयाबी से खुश होंगे। किसी नई जगह यात्रा पर जा सकते हैं। प्रोपर्टी विवाद जल्द खत्म होंगे। पार्टनर को कुछ स्पैशल गिफ्ट करें।
वृश्चिक राशि आज का स्वास्थ्य
आज आप एकदम फिट रहेंगे, नियमित व्यायाम करें।
वृश्चिक राशि आज की आर्थिक स्तिथि
प्रोपर्टी खरीदने या बेचने के लिए अच्छा दिन है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
3 दिसंबर 2019 धनु राशिफल
अटके काम पूरे करने में सहकर्मी मदद करेगा। किसी लंबे टूर की प्लानिंग करेंगे। अच्छे दोस्तों को ही अपने फ्रैंड सर्कल में शामिल करें। प्रेमी के लिए समय निकालना मुश्किल होगा। जीवनसाथी के साथ मामुली मतभेद संभव है।
धनु राशि आज का स्वास्थ्य
स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, गले में दिक्कत हो सकती है।
धनु राशि आज की आर्थिक स्तिथि
निवेश के लिए दिन मिलाजुला है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- क्रीम
3 दिसंबर 2019 मकर राशिफल
पेमेंट मिलने में देरी हो सकती है। ऑफिस में अत्यधिक बोझ अपने सिर ना लें। परिवार में वृद्ध सदस्य का मूड बिगड़ सकता है। लॉन्ग ड्राइव पर जाने के लिए मौसम अच्छा रहेगा। प्रेमी के साथ संबंधों में मिठास बढ़ेगी।
मकर राशि आज का स्वास्थ्य
सेहत कमजोर रहेगी, पेट और सर दर्द हो सकता है।
मकर राशि आज की आर्थिक स्तिथि
धन के मामले में सजग रहें, किसी को उधार ना दें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- डार्क ब्लू
3 दिसंबर 2019 कुंभ राशिफल
मित्र आर्थिक तौर पर आपकी सहायता करेगा। बिजनेस ट्रिप से अच्छा लाभ होगा। दोस्तों के साथ मजेदार ट्रिप पर जा सकते है। नया घर ढूंढने में कोई दिक्कत नहीं होगी। परिस्थिति को बिगड़ने से पहले संभाल लें।
कुंभ राशि आज का स्वास्थ्य
सेहत साथ नहीं देगी, मानसिक परेशानी हो सकती है।
कुंभ राशि आज की आर्थिक स्तिथि
धन आगमन के योग है, निवेश के लिए दिन उत्तम है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- काला
3 दिसंबर 2019 मीन राशिफल
पसंदीदा काम के लिए समय निकालेंगे। रेगुलर वर्कआउट में ढील ना दें। अतिरिक्त खर्चों पर काबू रखें। ऑफिस में आपकी छुट्टी अप्रूव हो सकती है। दूसरे शहर यात्रा पर जाएंगे। नाज़ूक मामलों को सावधानी से संभालें।
मीन राशि आज का स्वास्थ्य
स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें, लापरवाही से दिक्कत होगी।
मीन राशि आज की आर्थिक स्तिथि
आर्थिक स्तिथि मजबूत होगी, निवेश कर सकते हैं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- हरा
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS