4 August 2019 राशिफल : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

4 August 2019 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज विष्टि करण होने के कारण आपको आज किए गए सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आज के दिन चंद्रमा हस्त नक्षत्र में प्रवेश कर रहा है। जिसकी वजह से अगर आप कोई व्यापारिक यात्रा करते हैं तो आपको उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी।
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of the Day)
आज रविवार के दिन आप नमक का प्रयोग न करें तो आपके लिए अति उत्तम होगा। इससे आपको सूर्य देव का पूर्ण आर्शीवाद प्राप्त होगा
4 अगस्त 2019 का पंचांग
नक्षत्र : हस्त
योग : सिद्ध योग
करण : विष्टि
सूर्योदय : 5:48
सूर्यास्त : 19:06
4 अगस्त 2019 मेष राशिफल
कार्यक्षेत्र पर किसी काम प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। आज के दिन घर पर शांत रहने की कोशिश करें। प्रॉप्रर्टी के किसी झगड़े को सुलझाने में भूमिका निभा सकते हैं।
किसी सेलिब्रिटी के साथ मिलना हो सकता है। जीवनसाथी किसी बात से आपसे असहमत हो सकता है।
मेष राशि का शुभ अंक – 22
मेष राशि का शुभ रंग – इलैक्ट्रिक ग्रे
4 अगस्त 2019 वृषभ राशिफल
घर परिवार में किसी समस्या को सुलझा लेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी की खरीददारी कर सकते हैं। कुछ सामाजिक परेशानियां हो सकती हैं। कोई आपकी भावनाओं को समझेगा।
वृषभ राशि का शुभ अंक – 3
वृषभ राशि का शुभ रंग – लेमन
4 अगस्त 2019 मिथुन राशिफल
कार्यक्षेत्र पर आपके काम की तारीफ होगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। रियल स्टेट्स से जुड़े लोगों को कुछ समस्या हो सकती है। पढ़ाई की समस्याओं को दूर करने के लिए कोई ग्रुप ज्वॉइन कर सकते हैं। रोमांस के लिए दिन अच्छा है।
मिथुन राशि का शुभ अंक – 22
मिथुन राशि का शुभ रंग – इलैक्ट्रिक ग्रे
4 अगस्त 2019 कर्क राशिफल
कार्यक्षेत्र पर अपने हिसाब से काम कर पाएंगे। परिवार में किसी उत्सव का आयोजन हो सकता है। किसी नई खरीदी गई प्रॉप्रर्टी से धन लाभ के योग हैं। पढ़ाई में एकाग्र होने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
कर्क राशि का शुभ अंक – 17
कर्क राशि का शुभ रंग – लाइट ग्रे
4 अगस्त 2019 सिंह राशिफल
कार्यक्षेत्र पर लिए गए काम में सफलता मिलेगी। सड़क यात्रा करते समय सतर्क रहें। प्रॉप्रर्टी का कोई झगड़ा सबके सामने आ सकता है। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा है। समय की कमी के चलते अपने साथी को ज़्यादा समय नहीं दे पाएंगे।
सिंह राशि का शुभ अंक – 4
सिंह राशि का शुभ रंग – लेंवेडर
4 अगस्त 2019 कन्या राशिफल
कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे। घर परिवार में शांति का माहौल बनाए रखें। आज के दिन प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई काम ना करें। पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के योग हैं। कोई आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है।
कन्या राशि का शुभ अंक – 8
कन्या राशि का शुभ रंग – पैरेट ग्रीन
4 अगस्त 2019 तुला राशिफल
कार्यक्षेत्र को लेकर काफी विचार आपके मन में आ सकते हैं। परिवार में चल रही गलफहमियों को जल्द ही सुलझा लेंगे। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में जाएगा। शादी योग्य लोगों के विवाह के योग बन रहे हैं।
तुला राशि का शुभ अंक – 1
तुला राशि का शुभ रंग – सफेद
4 अगस्त 2019 वृश्चिक राशिफल
कार्यक्षेत्र पर किसी काम को पूरा करने के लिए मेहनत करनी पडेगी। आज के दिन कहीं यात्रा पर ना जाएं। प्रॉप्रर्टी का कोई झगड़ा आसानी से सुलझ जाएगा। पढ़ाई के लिए दिन अच्छा है। साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
वृश्चिक राशि का शुभ अंक – 5
वृश्चिक राशि का शुभ रंग – फोरेस्ट ग्रीन
4 अगस्त 2019 धनु राशिफल
कार्यक्षेत्र पर कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी खास से मिलने के लिए जा सकते हैं। किसी दुकान या घर की खरीददारी कर सकते हैं। पढ़ाई के लिए दिन अच्छा है। साथी के साथ किए किसी वादे को लेकर असमंजस में रह सकते हैं।
धनु राशि का शुभ अंक – 15
धनु राशि का शुभ रंग – डार्क ब्राउन
4 अगस्त 2019 मकर राशिफल
मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। परिवार के छोटे सदस्य के विरोध का सामना करना पड़ेगा। प्रॉप्रर्टी से संबंधित कामों को करते समय सतर्क रहें। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। रोमांस के लिए दिन अच्छा है।
मकर राशि का शुभ अंक – 11
मकर राशि का शुभ रंग – बेबी पिंक
4 अगस्त 2019 कुंभ राशिफल
कार्यक्षेत्र पर सीनियर के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में जाएगा। पढ़ाई में सफल होने के लिए मेहनत करते रहें। घर के बड़े शादी योग्य लोगों की शादी करने की सोच सकते हैं।
कुंभ राशि का शुभ अंक – 2
कुंभ राशि का शुभ रंग – लेमन
4 अगस्त 2019 मीन राशिफल
कार्यक्षेत्र पर अपने शत्रु से सावधान रहें। जीवनसाथी की सलाह आपके काफी काम आएगी। कोई नई प्रॉप्रर्टी खरीद सकते हैं। पढ़ाई में कोई आपकी मदद कर सकता है। कोई प्रेम संबंधों में पहल करने में झिझक महसूस कर सकता है।
मीन राशि का शुभ अंक – 6
मीन राशि का शुभ रंग – ग्रे
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS