4 October 2019 राशिफल : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

4 October 2019 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और छठी नवरात्रि है। छठे नवरात्र पर मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। इसके अलावा नौ ग्रह और सताईस नक्षत्र आपकी राशि के बारे में क्या कहते हैं तो आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of the Day)
आज के दिन मां कात्यायनी की पूजा धर्म, काम, अर्थ और मोक्ष चारों पुरुषार्थों की प्राप्ति होती है।
4 अक्टूूबर 2019 का पंचांग
नक्षत्र : मूल
योग : शोभन
करण : गर
सूर्योदय: 06:15
सूर्यास्त : 18:04
4 अक्टूूबर 2019 मेष राशिफल
धन कमाने के रास्ते सोचेंगे। सेहतमंत रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। परिवार के लोग आपकी प्रंशसा करेंगे। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। नई जगह शिफ्ट हो सकते हैं। रोमांस के लिए दिन अच्छा है।
मेष राशि का शुभ अंक – 2
मेष राशि का शुभ रंग -आसमानी
4 अक्टूूबर 2019 वृषभ राशिफल
सैलरी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में होगा। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। परिवार में तनाव कम करने के लिए कूटनीति अपनाएं। किसी प्रॉप्रर्टी को किराए पर देने की सोचेंगे। एकाग्रता के साथ पढ़ाई करें। कार्यक्षेत्र पर किसी के साथ प्रेम हो सकता है।
वृषभ राशि का शुभ अंक – 15
वृषभ राशि का शुभ रंग - पैरेट ग्रीन
4 अक्टूूबर 2019 मिथुन राशिफल
कोई बडी खरीददारी कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। किसी व्यक्ति का अपने घर आना बंद कर सकते हैं। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आसानी से सुलझ जाएगा। किसी नामी इंस्टीट्यूट में दाखिला मिल सकता है। अपने साथी के साथ समय बिताएंगे।
मिथुन राशि का शुभ अंक – 8
मिथुन राशि का शुभ रंग –पर्पल
4 अक्टूूबर 2019 कर्क राशिफल
ज़रूरत से ज़्य़ादा व्यायाम करने से बचें। किसी निर्णय को लेने में परिवार का कोई सदस्य आपकी मदद करेगा। छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं।
पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय निकालना मुश्किल होगा।
कर्क राशि का शुभ अंक – 17
कर्क राशि का शुभ रंग - सफेद
4 अक्टूूबर 2019 सिंह राशिफल
सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा है। दोस्त और करीबी रिश्तेदार मिलने आ सकते हैं। प्रॉप्रर्टी से संबंधित कोई मौका हाथ से जाने ना दें। पढ़ाई के लिए दिन अच्छा है। किसी से मिलकर अच्छा महसूस करेंगे।
सिंह राशि का शुभ अंक – 22
सिंह राशि का शुभ रंग - इलैक्ट्रिक ग्रे
4 अक्टूूबर 2019 कन्या राशिफल
किसी चीज़ में किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ खाएं। रियल स्टेट्स से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पढ़ाई में सफलता के योग हैं। किसी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग – सियान
4 अक्टूूबर 2019 तुला राशिफल
घर की मरम्मत का काम कराने के लिए पैसा इकठ्ठा करेंगे। किसी पार्टी में किसी स्पेशल व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। विदेश घूमने जाने का मौका मिल सकता है। पढ़ाई में मेहनत का फल मिलेगा। विवाह योग्य लोगों के शादी के योग बन रहे हैं।
तुला राशि का शुभ अंक – 18
तुला राशि का शुभ रंग – गाढ़ा लाल
4 अक्टूूबर 2019 वृश्चिक राशिफल
कार्यक्षेत्र पर किसी सीनियर की सलाह आपके काफी काम आएगी। पैसे बचाने की कोशिश करेंगे। यात्रा के दौरान नए दोस्त मिलेंगे। घर की मरम्मत का काम करा सकते हैं। पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के योग हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।
वृश्चिक राशि का शुभ अंक – 4
वृश्चिक राशि का शुभ रंग – रॉयल ब्लू
4 अक्टूूबर 2019 धनु राशिफल
मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। जीवनसाथी आपसे खुश रहेगा। किसी खूबसूरत जगह घूमने का मौका मिल सकता है। किसी प्रॉप्रर्टी का मालिकाना हक मिलेगा। अपने स्वार्थ के चलते साथी को नाराज़ कर सकते हैं।
धनु राशि का शुभ अंक – 3
धनु राशि का शुभ रंग – बेज़
4 अक्टूूबर 2019 मकर राशिफल
धन से संबंधित परेशानियां नहीं होगी। घर पर किसी समारोह का आयोजन कर सकते हैं। बजट में रहने के लिए कोई जगह मिल सकती है। पढ़ाई में आपकी मेहनत के सफल परिणाम मिलेंगे। काफी लंबे समय बाद किसी से मिलना होगा।
मकर राशि का शुभ अंक – 6
मकर राशि का शुभ रंग – कॉफी
4 अक्टूूबर 2019 कुंभ राशिफल
घर के लिए किसी मंहगे सामान की खरीददारी करेंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहें। परिवार के किसी छोटे सदस्य की सफलता पर गर्व करेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं। पढ़ाई में मेहनत करते रहें। आज के दिन प्रेम संबंधों के बारे में ज़्यादा ना सोचें।
कुंभ राशि का शुभ अंक – 1
कुंभ राशि का शुभ रंग – नारंगी
4 अक्टूूबर 2019 मीन राशिफल
घर में शांति का माहौल रहेगा। नए वाहन की खरीददारी के योग हैं।किसी फ्लैट या प्लॉट का मालिकाना हक मिल सकता है। पढ़ाई में अच्छे प्रदर्शन के चलते कई मौके मिलेंगे। प्रेम आपके जीवन में दस्तक दे सकता है।
मीन राशि का शुभ अंक – 5
मीन राशि का शुभ रंग – टरक्वॉइश
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS