5 November 2019 राशिफल : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

5 November 2019 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज मंगलवार का दिन है और नवमी तिथि है, आज गुरु ग्रह का वृश्चिक से धनु राशि में परिवर्तन हो रहा है, जिसके चलते ग्रहों की चाल बदल गई है, ऐसे में आपको अपना आज का राशिफल जान लेना चाहिए, आइये जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of the Day)
आज के दिन भगवान शंकर जी को काले धतूरे चढ़ाने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।
5 नवंबर 2019 का पंचांग
नक्षत्र : धनिष्ट
योग : गण
करण : बलावा
सूर्योदय: 06:36
सूर्यास्त : 17:32
5 नवंबर 2019 मेष राशिफल
सेहत को लेकर सतर्क रहेंगे।आर्थिक रुप से मज़बूती के लिए फिज़ूल खर्चों को कम करें।नौकरी की तलाश कर रहें लोगों के लिए दिन अच्छा है।परिवार की समस्याओं को आसानी से सुलझा लेंगे।कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं।पढ़ाई को लेकर दिन अच्छा रहेगा।प्रेम संबंधों के लिए समय थोड़ा कठिन है।
मेष राशि शुभ अंक – 5
मेष राशि शुभ रंग - सफेद
5 नवंबर 2019 वृषभ राशिफल
खानपान के शौकीन लोग सेहत को लेकर सतर्क रहें।शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के दिन लाभदायक साबित होगा।कार्यक्षेत्र पर चीज़ों को नियंत्रित करने की कोशिश करें।आपके व्यवहार के चलते परिवार से रिश्ता मज़बूत होगा।किसी प्रॉपर्टी की खरीददारी कर सकते हैं।पढ़ाई में ध्यान लगाने की कोशिश करें।लंबी चली आ रही रिलेशनशिप शादी में बदल सकती है।
वृषभ राशि शुभ अंक – 17
वृषभ राशि शुभ रंग - बोटल ग्रीन
5 नवंबर 2019 मिथुन राशिफल
किसी बीमारी में घरेलू उपचार आपके काफी काम आएगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। परिवार के लोगों की किसी सलाह को नज़रअंदाज़ ना करें।
लंबी यात्रा पर जाने से बचें। आपकी किसी प्रॉप्रर्टी के दाम बढ़ सकते हैं। प्रेम संबंधों को शादी में बदलने की सोचेंगे।
मिथुन राशि शुभ अंक – 8
मिथुन राशि शुभ रंग - क्रीम
5 नवंबर 2019 कर्क राशिफल
सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। धन संबंधित परेशानियां दूर होंगी। करियर के लिए दिन अच्छा है। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। प्रॉप्रर्टी संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा है। उच्च शिक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
कर्क राशि शुभ अंक – 9
कर्क राशि शुभ रंग - रोज़ी ब्राउन
5 नवंबर 2019 सिंह राशिफल
सेहतमंद रहने के लिए जिम ज्वाइन कर सकत हैं। धन संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र पर ज़रूरी कागज़ात खो जाने के कारण समस्या हो सकती है। परिवार के खुशियों का माहौल रहेगा। प्रॉप्रर्टी से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है।पढ़ाई में मेहनत के सफल परिणाम मिलेंगे। अपने जीवनसाथी से मिलना हो सकता है।
सिंह राशि शुभ अंक – 1
सिंह राशि शुभ रंग – हल्का लाल
5 नवंबर 2019 कन्या राशिफल
नींद ना आने की समस्या से बचने के लिए घरेलू उपाय अपनाएं। फिज़ूल खर्चों को कम करने की कोशिश करेंगे। दुकानदारों के लिए दिन लाभदायक साबित होगा। किसी यात्रा पर जाकर नई जगह घूमने का मौका मिलेगा। किसी विवादित प्रॉप्रर्टी को लेकर चल रहा विवाद सुलझ जाएगा। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे।
कन्या राशि शुभ अंक – 6
कन्या राशि शुभ रंग – क्रीमसन
5 नवंबर 2019 तुला राशिफल
बचपन का कोई दोस्त योग और व्यायाम के लिए प्रोत्साहित करेगा। शेयर मार्केट में पैसा लगाने से बचें। दूसरों के सामने अपनी योजनाओं के बारे में ना बताएं। परिवार में तनाव का माहौल रहेगा। विदेश घूमने जाने का मौका मिल सकता है। पढ़ाई के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।
तुला राशि शुभ अंक – 11
तुला राशि शुभ रंग – नारंगी
5 नवंबर 2019 वृश्चिक राशिफल
किसी बीमारी में घरेलू उपचार काफी काम आएगा। धन कमाने के नए साधन खुलेंगे। कार्यक्षेत्र पर सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। किसी प्रॉप्रर्टी की खरीददारी कर सकते हैं। पढ़ाई में ज़्यादा मेहनत करने की ज़रूरत है। रिश्तों में शक करने से बचें।
वृश्चिक राशि शुभ अंक – 18
वृश्चिक राशि शुभ रंग – कॉफी
5 नवंबर 2019 धनु राशिफल
वज़न निंयत्रित करने के लिए नियमित व्यायाम करें। सावधानीपूर्वक लोन चुकाने की योजना बनाएं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। परिवार के किसी सदस्य की सफलता पर गर्व महसूस करेंगे। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान कर सकते हैं। पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के योग हैं। अपने साथी से लंबे समय से दूर रहने के कारण कुंठित महसूस करेंगे।
धनु राशि शुभ अंक – 7
धनु राशि शुभ रंग – गुलाबी
5 नवंबर 2019 मकर राशिफल
वज़न नियंत्रित करने के लिए अपनी इच्छा शक्ति को मज़बूत करें। धन संबंधित मामले में भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र पर किसी को सलाह देने से पहले अच्छे से सोच लें। कहीं घूमने जाना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। प्रॉप्रर्टी संबंधित कोई मामला आसानी से सुलझ जाएगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग हैं। अपनी भावनाएं किसी के साथ शेयर करेंगे।
मकर राशि शुभ अंक – 18
मकर राशि शुभ रंग – पीच
5 नवंबर 2019 कुंभ राशिफल
सेहत को लेकर नियमित व्यायाम करें। आर्थिक स्थिति मज़बूत करने के लिए फिज़ूल खर्च कम करें। कार्यक्षेत्र पर अपने काम से सीनियर्स को प्रभावित करने में कामियाब होंगे। वैवाहिक जीवन से संबंधित समस्या हो सकती है। परिवार के साथ कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। पढ़ाई के लिए समय थोड़ा कठिन है।प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।
कुंभ राशि शुभ अंक – 3
कुंभ राशि शुभ रंग – मरुन
5 नवंबर 2019 मीन राशिफल
मानसिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। धन संबंधित परेशानियां दूर होंगी। व्यवसाय के लिए दिन अच्छा है। परिवार के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं।आज के दिन प्रॉप्रर्टी से संबंधित काम ना करें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
मीन राशि शुभ अंक – 15
मीन राशि शुभ रंग – आसमानी
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS