5 October 2019 राशिफल : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

5 October 2019 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज मां कालरात्रि की पूजा की जाएगी, कालरात्रि का अर्थ है काली की पूजा रात में, अगर आप पर कोई बुरा ग्रह चल रहा है तो आज की रात की गई पूजा का कई गुना फल मिलता है, इसलिए आपको अपना आज का राशिफल जरूर जान लेना चाहिए...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of the Day)
आज के दिन मां कालरात्रि की पूजा से भय, दुर्घटना और रोगों का नाश होता है। इसके अलावा मां कलारात्रि की पूजा से शनि दोष भी समाप्त होते हैं।
5 अक्टूूबर 2019 का पंचांग
नक्षत्र : पूर्वाषाढा
योग : अतिगण्ड
करण : विष्टि
सूर्योदय: 06:16
सूर्यास्त : 18:03
5 अक्टूूबर 2019 मेष राशिफल
आय के नए रास्ते खुलेंगे। सेहतमंद रहने के लिए नई एक्सरसाईज शुरु कर सकते हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। किसी के साथ यात्रा पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी को बेचने से लाभ होगा। परिवार के छोटे सदस्य की सफलता पर गर्व करेंगे। समाज में प्यार और सम्मान पाएंगे।
मेष राशि का शुभ अंक – 8
मेष राशि का शुभ रंग - गाढ़ा टरक्वॉइश
5 अक्टूूबर 2019 वृषभ राशिफल
कार्यक्षेत्र पर ब्रेक लेने से बचें। व्यापार में लाभ के योग हैं। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ खानपान की आदत डालें। नए दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। किसी प्रॉप्रर्टी ती खरीददारी कर सकते हैं। पढ़ाई के किसी मामले को लेकर ज़्यादा ना सोचें। रोमांस के लिए दिन अच्छा है।
वृषभ राशि का शुभ अंक – 17
वृषभ राशि का शुभ रंग - हरा
5 अक्टूूबर 2019 मिथुन राशिफल
करियर में तरक्की के लिए अपनी परफॉर्मेंस पर ध्यान दें। किसी चीज़ में निवेश करना फायदेमंद होगा। सेहत को लेकर सजग रहेंगे। परिवार में सभी की आंखों का तारा रहेंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। प्रॉप्रर्टी संबंधित कामों के लिए दिन अच्छा है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।
मिथुन राशि का शुभ अंक – 15
मिथुन राशि का शुभ रंग – रॉयल ब्लू
5 अक्टूूबर 2019 कर्क राशिफल
कार्यक्षेत्र पर आपके काम के परिणाम आने में समय लगेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। सेहत को लेकर व्यायाम करते रहें। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। प्रॉप्रर्टी के किसी मामले में धैर्य रखें। पढ़ाई में मेहनत करते रहें।अपने बोलने के अंदाज़ से साथी को प्रभावित करेंगे।
कर्क राशि का शुभ अंक – 22
कर्क राशि का शुभ रंग - डार्क टरक्वॉइश
5 अक्टूूबर 2019 सिंह राशिफल
नौकरी की इच्छा रखने वाले अपनी नेटवर्किंग पर काम करें। आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं। प्रॉप्रर्टी संबंधित कामों के लिए दिन अच्छा है। पढ़ाई में किसी की मदद काम आएगी। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे।
सिंह राशि का शुभ अंक – 7
सिंह राशि का शुभ रंग - मरुन
5 अक्टूूबर 2019 कन्या राशिफल
करियर में तरक्की के लिए मेहनत करें। नए व्यापार को शुरु करने की सोच सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए दिनचर्या बनाकर पालन करें। परिवार के किसी सदस्य की सलाह से नाराज़ हो सकते हैं। रियल स्टेट्स से जुड़े लोगों को समस्या हो सकती है। पढ़ाई में मेहनत करते रहें।प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।
शुभ अंक – 18
शुभ रंग – पीच
5 अक्टूूबर 2019 तुला राशिफल
कार्यक्षेत्र पर बिना किसी मदद के अतिरिक्त काम संभाल लेंगे। आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम करते रहें। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। नए वाहन की खरीददारी के योग हैं। रियल स्टेट्स से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है।
तुला राशि का शुभ अंक – 4
तुला राशि का शुभ रंग – लेवेंडर
5 अक्टूूबर 2019 वृश्चिक राशिफल
कार्यक्षेत्र पर चीज़ों को नए सिरे से करने की कोशिश करें। धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ खानपान की आदत डालें। आपका कोई करीबी आपसे मिलने आ सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं।कैंपस रिक्रूमेंट द्वारा किसी नामी संस्था से कॉल आ सकता है। अपने साथी से गिफ्ट लेकर अच्छा महसूस करेंगे।
वृश्चिक राशि का शुभ अंक – 3
वृश्चिक राशि का शुभ रंग – बेज़
5 अक्टूूबर 2019 धनु राशिफल
करियर में तरक्की के योग हैं। फिल्म लाइन से जुड़े लोगों को लाभ होगा।सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत में सुधार होगा। दोस्तों से मिलने विदेश जा सकते हैं। घर या वाहन की खरीददारी कर सकते हैं। किसी समारोह में जाने का न्यौता मिल सकता है।
धनु राशि का शुभ अंक – 6
धनु राशि का शुभ रंग – इंडिगो
5 अक्टूूबर 2019 मकर राशिफल
नौकरी के चलते अलग रह रहें कपल्स को एक शहर में नौकरी मिल सकती है।किसी चीज़ में किया गया निवेश लाभदायक साबित होगा। सेहत के लिए दिन अच्छा है। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। यात्रा के दौरान लोगों से मिलकर अच्छा लगेगा। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा।प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की ज़रूरत है।
मकर राशि का शुभ अंक – 1
मकर राशि का शुभ रंग – गोल्ड ब्राउन
5 अक्टूूबर 2019 कुंभ राशिफल
कार्यक्षेत्र पर आपके काम की प्रशंसा होगी। धन संबंधित परेशानियां दूर होंगी।सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। खानदानी प्रॉप्रर्टी को बेचने से लाभ होगा। कोई आपकी भावनाओं को समझेगा।
कुंभ राशि का शुभ अंक – 5
कुंभ राशि का शुभ रंग – फोरेस्ट ग्रीन
5 अक्टूूबर 2019 मीन राशिफल
काम पर आने जाने की समस्या खत्म होगा। बिचौलिये और कमीशन पर काम करने वाले लोगों को लाभ होगा। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें।परिवार में शांति का माहौल रहेगा। कहीं छुट्टियों पर जाना हमेशा याद रहेगा।कानूनी मामले में किसी की सलाह लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। रिलेशनशिप मज़बूत करने के लिए एक दूसरे को समझें।
मीन राशि का शुभ अंक – 2
मीन राशि का शुभ रंग – लेमन
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS