7 November 2019 राशिफल : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

7 November 2019 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज गुरुवार का दिन है आज के दिन चंद्रमा पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहा है। इसी के साथ आज 9 बजकर 55 मिनट से एकादशी तिथि प्रारंभ हो रही है। इसलिए आपको एकादशी व्रत के नियमों का पालन आज से ही करना चाहिए। इसके अलावा कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल तो आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of the Day)
आज के दिन आपको भगवान विष्णु को पीले रंग की वस्तुएं अर्पित करनी चाहिए और गाय को हल्दी की रोटी खिलानी चाहिए।
7 नवंबर 2019 का पंचांग
नक्षत्र : पूर्व भाद्रपद
योग : व्याघात
करण : वणिज
सूर्योदय: 06:37
सूर्यास्त : 17:32
7 नवंबर 2019 मेष राशिफल
सेहतमंद रहने के लिए हल्का-फुल्का व्यायाम करें। आर्थिक स्थिति मज़बूत करने के लिए फिज़ूलखर्चों को कम करें। परिवार और माता-पिता का सहयोग मिलेगा। लंबी यात्रा पर किसी की कंपनी से नाराज़ हो सकते हैं। प्रॉप्रर्टी संबंधित कोई मामला जल्दी सुलझ जाएगा। पढ़ाई में किसी की मदद लेने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। अपने साथी के लिए कोई सरप्राइज़ प्लान कर सकते हैं।
मेष राशि शुभ अंक – 9
मेष राशि शुभ रंग - मर्जेंटा
7 नवंबर 2019 वृषभ राशिफल
किसी करीबी की सेहत को लेकर चिंतिंत हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर किसी नए विचार शुरु करने की सहमति देंगे। गृहणियां घर को व्यवस्थित करेगी। लंबी यात्रा आरामदायक रहेगी। किसी चीज़ को महंगी दर पर खरीदेंगे। कार्यक्षेत्र पर किसी चीज़ को लेकर आपकी चिंता सही साबित होगी। रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने के लिए एक दूसरे को समझें।
वृषभ राशि शुभ अंक – 6
वृषभ राशि शुभ रंग - कॉफी
7 नवंबर 2019 मिथुन राशिफल
सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मज़बूत के चलते अच्छे मूड में रहेंगे। कार्यक्षेत्र पर काम का अतिरिक्त दबाव महसूस करेंगे। परिवार में किसी समारोह का आयोजन कर सकते हैं। किसी यात्रा पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे।प्रॉप्रर्टी से संबंधित कोई झगड़ा जल्दी ही सुलझ जाएगा। किसी के बहुत अधिक प्यार भरे व्यवहार से नाराज़ हो सकते हैं।
मिथुन राशि शुभ अंक – 1
मिथुन राशि शुभ रंग - बेबी पिंक
7 नवंबर 2019 कर्क राशि
वज़न नियंत्रित करने में कामियाब होंगे। धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र पर किसी प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट का हिस्सा बनेंगे। परिवार में शांति और खुशहाली का माहौल रहेगा। घर की मरम्मत का काम करा सकते हैं।पढ़ाई को लेकर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। रिश्तों को लेकर कठोर फैसले लेने का समय है।
कर्क राशि शुभ अंक – 11
कर्क राशि शुभ रंग - हल्का नीला
7 नवंबर 2019 सिंह राशिफल
अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। कार्यक्षेत्र पर अपने लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर फोकस रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य पर नज़र रखने की ज़रूरत है। प्रॉप्रर्टी के किसी मामले को सुलझाने की कोशिश करेंगे। आउटडोर एक्टिविटी में व्यस्त लोग अपनी सेहत का ख्याल रखें। पढ़ाई में सफल होने के लिए मेहनत की ज़रुरत है। आपका साथी आपकी किसी बात से नाराज़ हो सकता है।
सिंह राशि शुभ अंक – 18
सिंह राशि शुभ रंग – सैंडी ब्राउन
7 नवंबर 2019 कन्या राशिफल
आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। कार्यक्षेत्र पर अपने पीठ पीछे बात करने वालों से सावधान रहें। किसी नई जगह शिफ्ट हो सकते हैं। किसी नई प्रॉप्रर्टी की साज सज्जा का काम करा सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा है। प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने के योग हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
कन्या राशि शुभ अंक – 11
कन्या राशि शुभ रंग – पीच
7 नवंबर 2019 तुला राशिफल
फिज़ूल खर्चों को कम करने की कोशिश करें। डिफेंस के क्षेत्र से जुड़े लोगों के तरक्की के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ बात करते समय सतर्क रहें। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी का मालिकाना हक मिल सकता है। पढ़ाई को लेकर सतर्क रहें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
तुला राशि शुभ अंक – 18
तुला राशि शुभ रंग – पर्पल
7 नवंबर 2019 वृश्चिक राशिफल
सेहत में सुधार होने की उम्मीद है। आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। कार्यक्षेत्र पर किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। प्रॉप्रर्टी की डील करते समय सतर्क रहें।
कैंपस सेलेक्शन के योग बन रहे हैं। अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
वृश्चिक राशि शुभ अंक – 15
वृश्चिक राशि शुभ रंग – रॉयल ब्लू
7 नवंबर 2019 धनु राशिफल
फिज़ूलखर्चों को कम करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स आपकी परफॉर्मेंस पर सवाल उठा सकते हैं। परिवार की आय में बढ़ोत्तरी होगी। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ खानपान की आदत डालें। किसी प्रॉप्रर्टी को बेचना फायदे का सौदा साबित होगा। पढ़ाई में मन लगाने की कोशिश करें। आज अपने साथी से मिलने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
धनु राशि शुभ अंक – 3
धनु राशि शुभ रंग – लाल
7 नवंबर 2019 मकर राशिफल
सेहत को लेकर जागरुक रहेंगे। आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। अपने कम्यूनिकेशन स्किल्स से किसी डील को पाने में कामियाब होंगे। परिवार में शांति और खुशहाली का माहौल रहेगा। किसी प्रॉप्रर्टी का मालिकाना हक मिल सकता है। पढ़ाई में ज़्यादा मेहनत करने की ज़रूरत है। प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की ज़रूरत है
मकर राशि शुभ अंक – 8
मकर राशि शुभ रंग – सफेद
7 नवंबर 2019 कुंभ राशिफल
सेहतमंद रहने के लिए थोड़ी देर ज़रूर टहलें। फिज़ूल खर्चों को कम करने की कोशिश करें। व्यवसाय के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार का कोई मामला आसानी से सुलझ जाएगा। आज के दिन प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई काम ना करें। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। रोमांस के लिए दिन अच्छा है।
कुंभ राशि शुभ अंक – 5
कुंभ राशि शुभ रंग – नारंगी
7 नवंबर 2019 मीन राशिफल
सेहत को लेकर दिन अच्छा है। रुका हुआ कोई पैसा वापिस मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। परिवार के साथ छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। प्रॉप्रर्टी संबंधित कामों के लिए दिन अच्छा रहेगा। पढ़ाई में मेहनत करने की ज़रूरत है। अपनी रिलेशन को मज़बूत करने की कोशिश करेंगे।
मीन राशि शुभ अंक – 17
मीन राशि शुभ रंग – सफेद
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS