7 October 2019 राशिफल : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

7 October 2019 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज नवरात्रि का आखिरी दिन है और नवमी तिथि है। आज के दिन कन्या पूजन के साथ ही मां दुर्गा को विदा कर दिया जाता है। इसी के साथ आज अभिजित मुहूर्त, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग,अमृत काल मुहूर्त है। जिसकी वजह से यह दिन काफी खास बन गया है।इसके अलावा नौ ग्रह और सताईस नक्षत्र आपकी राशि के बारे में क्या कहते हैं तो आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of the Day)
आज के दिन नौ कन्याओं का पूजन करें और उन्हें भोजन कराएं। इसके बाद अपनी श्रद्धा के अनुसार उन्हें उपहार दें। ऐसा करने से आपको मां दुर्गा का आर्शीवाद प्राप्त होगा।
7 अक्टूूबर 2019 का पंचांग
नक्षत्र : श्रवण
योग : धृति
करण : गर
सूर्योदय: 06:17
सूर्यास्त : 18:01
7 अक्टूूबर 2019 मेष राशिफल
मौसमी बीमारियों से सतर्क रहें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र पर परेशानियां कम होंगी। किसी करीबी के आने से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी प्रॉप्रर्टी की खरीददारी कर सकते हैं। चीजों को सकारात्मक नज़रिए से देखेंगे। अपने साथी से मिलना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
मेष राशि का शुभ अंक – 17
मेष राशि का शुभ रंग -नेवी ब्लू
7 अक्टूूबर 2019 वृषभ राशिफल
सेहत को लेकर जागरुक होंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।कार्यक्षेत्र पर भविष्य को लेकर प्लान बनाएं। जीवनसाथी की बातों को सहानुभूति के साथ सुनें। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने से पहले एक बार क्रॉस चेक ज़रूर करें। विवाह योग्य लोगों के विवाह होने के योग हैं।
वृषभ राशि का शुभ अंक – 18
वृषभ राशि का शुभ रंग - पर्पल
7 अक्टूूबर 2019 मिथुन राशिफल
सेहत में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति मज़बूत होने के चलते महंगी खरीददारी कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र पर परेशानियों का डटकर सामना करें। परिवार के किसी समारोह में सभी से मिलना हो सकेगा। रहने के लिए कोई अच्छी जगह मिल सकती है। किसी शादी में समय की कमी के चलते हिस्सा नहीं ले पाएंगे।किसी को प्रभावित करने में कामियाब होंगे।
मिथुन राशि का शुभ अंक – 7
मिथुन राशि का शुभ रंग – सियान
7 अक्टूूबर 2019 कर्क राशिफल
सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। फिज़ूल खर्च कम करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र पर काम पर फोकस करने में समस्या होगी। परिवार का साथ और सपोर्ट मिलेगा। किसी प्रॉप्रर्टी की खरीददारी कर सकते हैं। समाज में आपके कामों के प्रशंसा होगी। अपने साथी के साथ किया वादा निभाएंगे।
कर्क राशि का शुभ अंक – 4
कर्क राशि का शुभ रंग - आसमानी
7 अक्टूूबर 2019 सिंह राशिफल
सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम करते रहें। आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी।कार्यक्षेत्र पर अपने आत्मविश्वास के चलते कामियाब होंगे। परिवार के किसी सदस्य को आपकी ज़रूरत है। किसी फ्लैट का मालिकाना हक मिलने में देरी हो सकती है। पढ़ाई में अपनी बातचीत से सभी को प्रभावित करेंगे। किसी को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे।
सिंह राशि का शुभ अंक – 3
सिंह राशि का शुभ रंग - पीला
7 अक्टूूबर 2019 कन्या राशिफल
सेहत के लिए दिन अच्छा है। किसी नए व्यापार के लिए पैसों का इंतज़ाम करने में समय लगेगा। अच्छी नौकरी का ऑफर मिल सकता है। परिवार में शांति का माहौल बनाए रखें। प्रॉप्रर्टी की कोई डील हाथ से निकल सकती है।समाज में रिश्तों को लेकर सजग रहेंगे। अपने साथी के साथ कुछ गलफहमियां हो सकती हैं।
कन्या राशि का शुभ अंक – 1
कन्या राशि का शुभ रंग – गोल्डन ब्राउन
7 अक्टूूबर 2019 तुला राशिफल
सेहतमंद रहने के लिए डाइट प्लान बनाकर चलें। किसी चीज़ में निवेश करने से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र पर किसी काम को लेकर तैयार रहेंगे। गृहणियों को अकेले घर के कामों को करने में परेशानी होगी। कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। किसी प्रॉप्रर्टी में किया गया निवेश लाभदायक साबित होगा। प्रेम संबंधों को लेकर प्रयास करते रहें।
तुला राशि का शुभ अंक – 6
तुला राशि का शुभ रंग – नेवी ब्लू
7 अक्टूूबर 2019 वृश्चिक राशिफल
सेहत को लेकर ज़्यादा ना सोचें। फिज़ूलखर्चों को करने से बचने की कोशिश करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को टारगेट अचीव करने में समस्या होगी।घर के कामों में कोई आपकी मदद करेगा। किसी सेमिनार या क्रांफेस के कारण विदेश जा सकते हैं। किसी नई जगह शिफ्ट हो सकते हैं। अपने साथी के साथ चली आ रहे मतभेद दूर होंगे।
वृश्चिक राशि का शुभ अंक – 5
वृश्चिक राशि का शुभ रंग – हल्का हरा
7 अक्टूूबर 2019 धनु राशिफल
अनुशासन के चलते फिट रहेंगे। फिज़ूल खर्चों को कम करने की कोशिश करें।व्यवसाय में किसी डील को करना फायदेमंद रहेगा। माता-पिता की पसंद से असहमत हो सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी के कारण नुकसान हो सकता है। किसी सामाजिक काम में व्यस्त रहेंगे। अपने साथी के साथ समय बिताएंगे।
धनु राशि का शुभ अंक – 2
धनु राशि का शुभ रंग – गुलाबी
7 अक्टूूबर 2019 मकर राशिफल
आज के दिन फिट और स्वस्थ महसूस करेंगे। किसी स्कीम में निवेश करने के लिए समय उपयुक्त है। कार्यक्षेत्र पर किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।परिवार में किसी समारोह का आयोजन कर सकते हैं। कहीं छुट्टियों पर जाकर खूब एंजॉय करेंगे। समाज में मान-सम्मन में वृद्धि होगी। अपने साथी से मिलना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
मकर राशि का शुभ अंक – 8
मकर राशि का शुभ रंग – पेरेट ग्रीन
7 अक्टूूबर 2019 कुंभ राशिफल
सेहत के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति मज़बूत करने के लिए खर्चों को कम करें। कार्यक्षेत्र पर किसी टास्क को लेकर परेशान हो सकते हैं। परिवार का कोई मामला किसी के कारण आसानी से सुलझ जाएगा। रियल स्टेट्स से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। किसी नई जगह घूमने जाने का मौका मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।
कुंभ राशि का शुभ अंक – 22
कुंभ राशि का शुभ रंग – नेवी ब्लू
7 अक्टूूबर 2019 मीन राशिफल
सेहत को लेकर ज़्यादा चिंता ना करें। आ के नए साधन खुल सकते हैं।कार्यक्षेत्र पर कोई बडा असाइनमेंट आपके हाथ लग सकता है। परिवार के किसी सदस्य को समझाने के लिए हर तरह से कोशिश करें। घर की दोबारा साज-सज्जा कर सकते हैं।पढ़ाई में आपके प्रयासों के चलते अच्छे मौके मिलने के योग हैं।रोमांस के लिए दिन अच्छा है।
मीन राशि का शुभ अंक – 15
मीन राशि का शुभ रंग – फोरेस्ट ग्रीन
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS