8 November 2019 राशिफल : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

8 November 2019 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज शुक्रवार का दिन और कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। आज के दिन देवउठनी एकादशी का किया जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु अपनी चार माह की निद्र समाप्त करके जागते हैं।इसके अलावा कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल तो आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of the Day)
आज के दिन आपको भगवान विष्णु को ऋतुफल अवश्य अर्पित करने चाहिए। इस दिन भगवान विष्णु को थाली बजाकर और देव गीत गाकर जगाया जाता है।
8 नवंबर 2019 का पंचांग
नक्षत्र : उत्तर भाद्रपद
योग : हर्षण
करण : बव
सूर्योदय: 06:38
सूर्यास्त : 17:31
8 नवंबर 2019 मेष राशिफल
सेहतमंद रहने के लिए डांस या व्यायाम करें। धन संबंधित मामलों में कोई दोस्त आपकी मदद करेगा। आज आप घर के कामों में मदद करेंगे। नए वाहन की खरीददारी के योग हैं। किसी घर का मालिकाना हक मिल सकता है।पढ़ाई के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।
मेष राशि शुभ अंक – 1
मेष राशि शुभ रंग - गुलाबी
8 नवंबर 2019 वृषभ राशिफल
सेहत को लेकर सतर्क रहने की ज़रूरत है। शेयर मार्केट में पैसा लगाने से बचें। कार्यक्षेत्र पर आपके काम की तारीफ होगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। किसी प्रॉप्रर्टी का मालिकाना हक मिल सकता है। पढ़ाई के लिए समय अच्छा रहेगा। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।
वृषभ राशि शुभ अंक – 11
वृषभ राशि शुभ रंग - हल्का ग्रे
8 नवंबर 2019 मिथुन राशिफल
परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों का झुकाव आध्यात्म की तरफ रहेगा। प्रॉप्रर्टी को लेकर चल रहा कोई विवाद कानूनी रुप ले सकता है। पढ़ाई को लेकर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा।अधिक व्यायाम करने के चलते शारीरिक परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र पर अपने सहयोगियों को साथ लेकर चलें। प्रेम संबंधों को समय देने की कोशिश करें।
मिथुन राशि शुभ अंक – 6
मिथुन राशि शुभ रंग - गाढ़ा हरा
8 नवंबर 2019 कर्क राशि
सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। फिज़ूल खर्च कम कर पैसों की बचत पर ध्यान देंगे। कार्यक्षेत्र पर चीज़ें आपके पक्ष में रहेंगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद दूर हो सकते हैं। सड़क मार्ग से यात्रा करने के लिए समय अच्छा है।प्रॉप्रर्टी का कोई मामला सुलझाने के लिए आज का दिन अच्छा है।कोई आपकी भावनाओं को समझेगा।
कर्क राशि शुभ अंक – 18
कर्क राशि शुभ रंग - सैंडी ब्राउन
8 नवंबर 2019 सिंह राशिफल
सेहत में सुधार होगा। किसी मंहगे सामान की खरीददारी के लिए बचत कर सकते हैं। क्रिएटिविटी के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं।यात्रा करते समय ज़रूरी सावधानी लें।सामाजिक कामों को कर संतुष्ठ महसूस करेंगे।प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।
सिंह राशि शुभ अंक – 7
सिंह राशि शुभ रंग – क्रीम
8 नवंबर 2019 कन्या राशिफल
सेहत को लेकर किसी दोस्त की सलाह आपके काफी काम आएगी। किसी महंगी चीज़ की खरीददारी के लिए अभी इंतज़ार करना होगा। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं।परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। प्रॉप्रर्टी के किसी मामले को आसानी से सुलझा लेंगे।प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग हैं।किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।
कन्या राशि शुभ अंक – 18
कन्या राशि शुभ रंग – लेमन
8 नवंबर 2019 तुला राशिफल
समय रहते किसी बीमारी का इलाज करा लें। किसी चीज़ में किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा।कार्यक्षेत्र पर आज थोड़ा सावधानी बरतें। गृहणियां घर को व्यवस्थित करने में व्यस्त रहेगी। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।अपने पिछले कामों को लेकर असंतुष्ठ हो सकते हैं।अपने प्रेमी के साथ समय बिताएंगे।
तुला राशि शुभ अंक – 15
तुला राशि शुभ रंग – सफेद
8 नवंबर 2019 वृश्चिक राशिफल
सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। आर्थिक मज़बूती के लिए फिज़ूल खर्च कम करें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ होगा।परिवार के लोगों को लेकर गलतफहमी हो सकती है।किसी मेहमान के आने से परिवार में चल रहे मतभेद दूर होंगे।प्रॉप्रर्टी संबंधित मामलों में जल्दबाज़ी दिखाने से बचें।प्रेम संबंधों के लिए दिन कठिन रहेगा।
वृश्चिक राशि शुभ अंक – 3
वृश्चिक राशि शुभ रंग – पीला
8 नवंबर 2019 धनु राशिफल
सेहत को लेकर दिन अच्छा है। आज के दिन किसी को पैसा उधार ना दें। कार्यक्षेत्र पर अपने सहयोगियों के साथ बनाकर चलें। कहीं यात्रा पर जाकर खूब एंजॉय करेंगे। किसी बड़े घर में शिफ्ट हो सकते हैं। भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति में रहेंगे। वैवाहिक जीवन के लिए समय अच्छा है।
धनु राशि शुभ अंक – 8
धनु राशि शुभ रंग – नारंगी
8 नवंबर 2019 मकर राशिफल
वज़न निंयत्रित करने में कामियाब होंगे। आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। कार्यक्षेत्र पर कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी के साथ दिन का आनंद उठाएंगे। किसी प्रॉप्रर्टी का अधूरा काम पूरा होगा। समाज में खुद की प्रशंसा करने से बचें। कोई आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है।
मकर राशि शुभ अंक – 6
मकर राशि शुभ रंग – एक्वॉ ग्रीन
8 नवंबर 2019 कुंभ राशिफल
परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता होगी। आय के नए साधन खुल सकते हैं। व्यवसाय को बढ़ाने की योजनाएं बनाएंगे। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। प्रॉप्रर्टी संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा है। पढ़ाई में ध्यान लगाने की ज़रूरत है। अपने साथी के अच्छा समय बिताएंगे।
कुंभ राशि शुभ अंक – 17
कुंभ राशि शुभ रंग – मरुन
8 नवंबर 2019 मीन राशिफल
सेहत को लेकर सजग रहेंगे। किसी चीज़ की खरीददारी में ज़्यादा पैसा खर्च कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर शांत रहने की कोशिश करें। परिवार में कुछ मतभेद हो सकते हैं। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आसानी से सुलझ जाएगा।आज के दिन शॉपिंग करने की सोच सकते हैं।वैवाहिक जीवन में कोई खुशखबरी मिल सकती है।
मीन राशि शुभ अंक – 9
मीन राशि शुभ रंग - पीच
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS