9 November 2019 राशिफल : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

9 November 2019 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज शनिवार का दिन है। आज के शालिग्राम को भगवान विष्णु का प्रतीक मानकर उनका विवाह माता तुलसी के साथ किया जाता है। इसके अलावा आज के दिन चंद्रमा मीन राशि में भी प्रवेश कर रहा है। जिसका सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारत्मक दोनों तरह का प्रभाव पड़ेगा तो आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of the Day)
आज के दिन माता तुलसी को सभी श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करनी चाहिए और तुलसी विवाह के बाद उसे अपने पास संभाल कर रखना चाहिए।
9 नवंबर 2019 का पंचांग
नक्षत्र : रेवती
योग : वज्र
करण : कौलव
सूर्योदय: 06:39
सूर्यास्त : 17:31
9 नवंबर 2019 मेष राशिफल
कार्यक्षेत्र पर काम करते समय थोड़ा सतर्क रहें। धन संबंधित परेशानियां दूर होंगी। सेहत में सुधार के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। किसी नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं। पढ़ाई में सफल होने के लिए टाइम टेबिल बनाकर पढ़ें। अपने साथी पर शक कर सकते हैं।
मेष राशि शुभ अंक – 6
मेष राशि शुभ रंग - पीच
9 नवंबर 2019 वृषभ राशिफल
पढ़ाई को लेकर अपने विकल्प चुन सकते हैं। करियर के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी को उधार दिया गया पैसा वापिस होगा। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। घर पर अधूरे पड़े काम को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करें। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोचेंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।
वृषभ राशि शुभ अंक – 18
वृषभ राशि शुभ रंग - पीला
9 नवंबर 2019 मिथुन राशिफल
करियर को लेकर संतुष्ठ महसूस करेंगे। धन संबंधित परेशानियां दूर होंगी। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करते रहें। परिवार में शांति का माहौल बनाने के लिए प्रयास करने होंगे। किसी प्रॉप्रर्टी का मालिकाना हक मिल सकता है।पढ़ाई में मेहनत करते रहें। प्रेम संबंधों में अपने व्यवहार को लेकर सतर्क रहें।
मिथुन राशि शुभ अंक – 11
मिथुन राशि शुभ रंग - सफेद
9 नवंबर 2019 कर्क राशि
धन संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर कोई महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए अपने खानपान की आदत पर नियंत्रण रखें। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई फैसला आपके पक्ष में आएगा। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे।
कर्क राशि शुभ अंक – 7
कर्क राशि शुभ रंग - रोज़ी ब्राउन
9 नवंबर 2019 सिंह राशिफल
कार्यक्षेत्र पर सहयोगियों के साथ बनाकर चलेंगे। आर्थिक रुप से स्थिर होने की कोशिश करेंगे। लंबे समय से चली आ रही सेहत से जुड़ी कोई समस्या दूर होगी। घर को व्यवस्थित करने में सफल होंगे। विदेश से कोई रिश्तेदार आपसे मिलने आ सकता है। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। रोमांस के लिए दिन अच्छा है।
सिंह राशि शुभ अंक – 18
सिंह राशि शुभ रंग – पर्पल
9 नवंबर 2019 कन्या राशिफल
करियर के लिहाज़ से समय अच्छा है। किसी चीज़ में किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। परिवार के किसी उत्सव में शामिल होंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं। आज के दिन अपने साथी के मूड का ख्याल रखें।
कन्या राशि शुभ अंक – 15
कन्या राशि शुभ रंग – कॉफी
9 नवंबर 2019 तुला राशिफल
किसी महंगी चीज़ की खरीददारी करेंगे। नौकरी को लेकर संतुष्ठ रहेंगे। सेहत को लेकर दिन अच्छा है। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी को देखने में सारा दिन बिता देंगे। पढ़ाई में मन लगाकर पढ़ने की कोशिश करें। यूनिफॉर्म सर्विस से जुड़े लोगों को अपने साथी से दूर जाना पड़ सकता है।
तुला राशि शुभ अंक – 2
तुला राशि शुभ रंग – रोज़
9 नवंबर 2019 वृश्चिक राशिफल
करियर को लेकर संतुष्ठ महसूस करेंगे। किसी चीज़ के लिए अप्लाई किया गया लोन जल्दी पास हो सकता है। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। किसी यात्रा पर जाना फायदेमंद साबित होगा। आपके द्वारा किए गए बदलाव से दूसरे असहमत हो सकते हैं। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है।
वृश्चिक राशि शुभ अंक – 8
वृश्चिक राशि शुभ रंग – वॉयलेट
9 नवंबर 2019 धनु राशिफल
निराशा से जूझ रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। आज के दिन फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी करीबी के साथ यात्रा पर जाकर एंजॉय करेंगे। प्रॉप्रर्टी से जुड़े कामों के लिए दिन अच्छा है।पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। किसी प्रसिद्ध व्यक्ति के साथ प्रेम हो सकता है।
धनु राशि शुभ अंक – 5
धनु राशि शुभ रंग – हल्का हरा
9 नवंबर 2019 मकर राशिफल
कार्यक्षेत्र पर अपने विचारों को लागू करने के लिए दिन अच्छा है। फिज़ूल खर्चों को कम करने की कोशिश करें। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। परिवार के किसी सदस्य की हरकत से नाराज़ हो सकते हैं। खानदानी प्रॉप्रर्टी में मरम्मत का काम करा सकते हैं। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। शादी योग्य लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
मकर राशि शुभ अंक – 17
मकर राशि शुभ रंग – गाढ़ा हरा
9 नवंबर 2019 कुंभ राशिफल
करियर के लिए दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। सेहतमंद रहने के लिए खानपान की आदत सुधारें। परिवार के किसी बड़े सदस्य की मदद करने से लाभ होगा। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में जाएगा। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। अपने साथी के साथ समय बिताएंगे।
कुंभ राशि शुभ अंक – 9
कुंभ राशि शुभ रंग – गोल्डन ब्राउन
9 नवंबर 2019 मीन राशिफल
करियर के लिए दिन अच्छा रहेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। सेहत में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। अपनी यात्रा से जुड़े प्लान गोपनीय रखें। किसी नई जगह शिफ्ट हो सकते हैं। पढ़ाई में भाग्य का साथ मिलेगा।प्रेम संबंधों में धैर्य बनाएं रखें।
मीन राशि शुभ अंक – 1
मीन राशि शुभ रंग - हल्का लाल
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS