Ahoi Ashtami 2019 : अहोई अष्टमी पर करें राशि के अनुसार पुत्र प्राप्ति के उपाय

Ahoi Ashtami 2019 : अहोई अष्टमी पर करें राशि के अनुसार पुत्र प्राप्ति के उपाय
X
Ahoi Ashtami 2019 अहोई अष्टमी का व्रत इस साल 2019 में 21 अक्टूबर 2019 के दिन रखा जाएगा, अहोई माता को नौ चांदी के मोती की माला बनाकर अर्पित करने से पुत्र रत्न की प्राप्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है, आइए जानते हैं अहोई अष्टमी पर राशि के अनुसार पुत्र प्राप्ति के उपाय

Ahoi Ashtami 2019 अहोई अष्टमी का व्रत करवा चौथ (Karwa Chauth) के बाद आता है। अहोई अष्टमी (Ahoi Ashtami) पर माता अहोई की पूजा की जाती है। यह व्रत संतान सुख और संतान प्राप्ति के लिए किया जाता है। इस व्रत को करने से संतान संबंधी सभी परेशानियां समाप्त होती है। इस दिन चंद्रमा की नहीं बल्कि तारों की छांव में पूजा की जाती है। लेकिन अगर आप राशि के अनुसार इस दिन कुछ उपाय करती हैं तो आपको जल्द ही एक उत्तम और योग्य संतान की प्राप्ति होगी। तो आइए जानते हैं अहोई अष्टमी पर के अनुसार पुत्र प्राप्ति के उपाय


अहोई अष्टमी मेष राशि के उपाय (Ahoi Ashtami Mesh Rashi Ke Upay)

मेष राशि की जिन महिलाओं को अभी तक संतान की प्राप्ति नही हुई है। वह अहोई अष्टमी के दिन अहोई माता को लाल पुष्प और भात अर्पित करें। ऐसा करने से आपको अवश्य ही पुत्र रत्न की प्राप्ति हो जाएगी।


अहोई अष्टमी वृषभ राशि के उपाय (Ahoi Ashtami Vrishabh Rashi Ke Upay)

अहोई अष्टमी के दिन वृष राशि की महिलाएं अहोई माता को सूजी के हलवे का अवश्य भोग लगाएं। अगर आप ऐसा करती हैं तो आपके घर में जल्द ही किलकारियां गूंजने लगेंगी। इसलिए आपको यह उपाय अवश्य करना चाहिए


अहोई अष्टमी मिथुन राशि के उपाय (Ahoi Ashtami Mithun Rashi Ke Upay)

मिथुन राशि की जो महिलाएं अभी तक संतान सुख से वंचिक है। वह अहोई अष्टमी के दिन अहोई माता को भगवान गणेश का विधिवत पूजन करके उन्हें बिल्वपत्र अर्पित करें। इसके बाद लगातार यह उपाय 45 दिन तक करें। ऐसा करने से आपको निश्चित ही संतान सुख की प्राप्ति हो जाएगी।


अहोई अष्टमी कर्क राशि के उपाय (Ahoi Ashtami Kark Rashi Ke Upay)

कर्क राशि की महिलाओं को संतान प्राप्ति के लिए अहोई अष्टमी के दिन चांदी के नौ मोती लेकर उसकी माला बनाकर अहोई माता को अर्पित करने चाहिए। ऐसा करने से आपको निश्चित ही संतान की प्राप्ति हो जाएगी।


अहोई अष्टमी सिंह राशि के उपाय (Ahoi Ashtami Singh Rashi Ke Upay)

अहोई अष्टमी के दिन सिंह राशि की महिलाओं को अहोई माता को पूरी और मीठे पुए का भोग लगाकर उसका प्रसाद गरीब बच्चों में बांटना चाहिए। ऐसा करने से आपको निश्चित ही संतान सुख की प्राप्ति होगी।


अहोेई अष्टमी कन्या राशि के उपाय (Ahoi Ashtami Kanya Rashi Ke Upay)

कन्या राशि की जिन महिलाओं को अभी तक संतान नही हुई है। वह अहोई अष्टमी के दिन भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें। इसके बाद मां गौरी का सिंघाड़े से पूजन करें। ऐसा करने से आपको जल्द ही एक अच्छी और योग्य संतान की प्राप्ति होगी।


अहोई अष्टमी तुला राशि के उपाय (Ahoi Ashtami Tula Rashi Ke Upay)

अहोई अष्टमी के दिन तुला राशि की महिलाओं को अहोई माता को सफेद फूलों की माला अर्पित करनी चाहिए। अगर आप यह उपाय करती हैं तो आपके घर में जल्द ही एक बच्चे की किलकारियां गूंजने लगेगी।


अहोई अष्टमी वृश्चिक राशि के उपाय (Ahoi Ashtami Vrishchik Rashi Ke Upay)

वृश्चिक राशि की महिलाओं को अहोई अष्टमी के दिन मां गौरी को श्रृंगार की सभी वस्तुएं अर्पित करके उनसे संतान सुख की प्राप्ति के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। मां के आर्शीवाद से आपको एक उत्तम संतान की प्राप्ति होगी।


अहोई अष्टमी धनु राशि के उपाय (Ahoi Ashtami Dhanu Rashi Ke Upay)

धनु राशि की महिलाओं को पुत्र रत्न की प्राप्ति के लिए अहोई माता को पीले फूलों की माला अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से आपको जल्द ही संतान सुख की प्राप्ति होगी। इसलिए अहोई अष्टमी के दिन यह उपाय अवश्य करें।


अहोई अष्टमी मकर राशि के उपाय (Ahoi Ashtami Makar Rashi Ke Upay)

मकर राशि की महिलाओं को अहोई अष्टमी के दिन मां अहोई को मीठे पुओं का भोग लगाना चाहिए। वैसे भी इस दिन मां अहोई को मीठे पुओं का भोग लगाया जाता है। अगर आप ऐसा करती हैं तो आपको अवश्य ही एक सुंदर सा पुत्र प्राप्त होगा।


अहोई अष्टमी कुंभ राशि के उपाय (Ahoi Ashtami Kumbh Rashi Ke Upay)

कुंभ राशि की जो महिला अभी तक संतान सुख से वंचित है। वह अहोई माता को पूजन करने के बाद शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाकर उसकी परिक्रमा करें। यह उपाय आपको संतान सुख की प्राप्ति अवश्य करा देगा।


अहोई अष्टमी मीन राशि के उपाय (Ahoi Ashtami Meen Rashi Ke Upay)

मीन राशि की महिलाओं को अहोई अष्टमी के दिन अहोई माता को चंदन का तिलक करके पूजन करना चाहिए। इसके बाद अहोई माता से संतान सुख के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। ऐसा करने से आपको जल्द ही संतान सुख की प्राप्ति हो जाएगी

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story