Ahoi Ashtami 2019 : पहली बार मां बनने पर ऐसे रखें अहोई अष्टमी का व्रत

Ahoi Ashtami 2019 : पहली बार मां बनने पर ऐसे रखें अहोई अष्टमी का व्रत
X
Ahoi Ashtami 2019 अहोई अष्टमी का व्रत माताएं अपने पुत्र की मंगल कामना और उनकी लंबी उम्र के लिए रखती हैं और अगर आप पहली बार मां बनी है तो आपको अहोई अष्टमी के व्रत के नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए तो आइए जानते हैं पहली बार मां बनने पर कैसे रखें अहोई अष्टमी का व्रत

Ahoi Ashtami 2019 अहोई अष्टमी का व्रत संतान की दीर्घायु के रखा जाता है। अगर आप पहली बार मां बन रही हैं और आपको नही पता है कि अहोई अष्टमी का व्रत (Ahoi Ashtami Vrat) कैसे रखा जाता है तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे। अहोई अष्टमी का व्रत इस साल 2019 में 21 अक्टूबर 2019 (21 October 2019) के दिन रखा जाएगा। कोई भी महिला शादी के बाद बिना बच्चे के पूर्ण नही मानी जाती है और जब उसकी संतान होती है तो वह उसकी लंबी उम्र और उसकी समृद्धि के लिए अहोई अष्टमी का व्रत अवश्य रखती है तो आइए जानते हैं पहली बार मां बनने पर कैसे रखें अहोई अष्टमी का व्रत


अहोई अष्टमी व्रत के नियम (Ahoi Ashtami Vrat Ke Niyam)

1. अगर आप पहली बार मां बनीं हैं तो आपको यह व्रत निर्जल रहकर करना चाहिए। क्योंकि इस व्रत का फल निर्जल रहकर ही मिलता है।

2. अगर आप पहली बार मां बनीं है तो आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि नहाने के बाद झाडू लगाना, पोछा लगाना और कबाड़ निकालने जैसा काम बिल्कुल भी न करें।

3. अगर आप पहली बार मां बनने के बाद अहोई अष्टमी का व्रत रख रही हैं तो आपको चांदी के दो मोती अपने गले में अवश्य धारण करना चाहिए।

4. अहोई अष्टमी के दिन तांबे से के लोटे से अर्घ्य ने दें। क्योंकि इस दिन तांबे के लोटे को अशुभ माना जाता है और तांबे लोटे से अर्घ्य देने पर व्रत का फल नष्ट हो जाता है।

5. अहोई अष्टमी व्रत के नियम के अनुसार तारों को अर्घ्य देना चाहिए। जिस प्रकार करवा चौथ का व्रत चंद्रमा को अर्घ्य देने से पूर्ण होता है। उसी प्रकार अहोई अष्टमी का व्रत तारों को अर्घ्य देने से पूर्ण होता है।



6. अहोई अष्टमी के व्रत के नियम के अनुसार तारों को अर्घ्य देने के लिए नए करवे का प्रयोग न करें। क्योंकि अहोई अष्टमी के व्रत में करवा चौथ के करवे का प्रयोग करने का विधान है।

7. अहोई अष्टमी का व्रत रखने वाली महिला को चाकू, कैंची आदि से इस दिन कुछ भी नहीं काटना चाहिए और न हीं सूंई धागे का प्रयोग करना चाहिए।

8. अहोई अष्टमी का व्रत अगर आप पहली बार कर रही हैं तो इस बात का विशेष तौर पर ध्यान रखें कि इस दिन किसी भी बच्चे को न तो मारें और नही किसी बच्चे को अपशब्द कहें। ऐसा करने से अहोई माता नाराज हो जाती हैं।

9. पहली बार मां बनने के बाद अगर आप अहोई अष्टमी का व्रत रख रहीं तो अहोई माता की पूजा के बाद एक चांदी की चेन अपनी संतान के गले में अवश्य डालें।

10. अहोई अष्टमी की पूजा करने के बाद अपने बड़ों को आर्शीवाद अवश्य लें। क्योंकि बिना बड़ों के आर्शीवाद के कोई भी व्रत पूर्ण नही होता । इसलिए अपने बड़ों का आर्शीवाद अवश्य लें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story