Akshaya Tritiya 2019 Date And Time In Hindi : अक्षय तृतीया 2019 की तिथि, लक्ष्मी, सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त, महत्व, दान और शुभ संयोग

Akshaya Tritiya 2019 Date And Time In Hindi : अक्षय तृतीया 2019 में कब है (Akshaya Tritiya 2019 Date), अगर आपको नहीं पता तो बता दें कि अक्षय तृतीय तिथि 7 मई 2019 मंगलवार यानी कल है। हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार वैशाख (Baisakh) का महीना खरीदारी करने करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। अगर आपको इस दिन लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त , सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त (akshaya tritiya auspicious time to buy gold), अक्षय तृतीया का महत्व (Akshaya Tritiya Importance), दान और इस दिन बनने वाले शुभ संयोग के बारे में नहीं पता है तो आज हम आपको इन सब के बारें में बतायेंगे। इस दिन अगर आप शुभ मुहूर्त में कोई भी चीज खरीदतें है तो उसका आपको कई गुना लाभ मिलता है। इस महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया जिसे अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) के नाम से भी जाना जाता है। वैसे भी वैसाख का महिना सगाई, शादी के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।
अक्षय तृतीया पर लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त (Akshaya Tritiya per Laxmi Pujan Mahurat)
शुभ मुहूर्त - सुबह 5 बजकर 40 मिनट से
दिन में 12 बजकर 17 मिनट तक
सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त (akshaya tritiya auspicious time to buy gold)
अभिजित मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 51 मिनट से
दिन में 12 बजकर 43 मिनट तक
अमृतकाल मुहूर्त-दोपहर 1 बजकर 17 मिनट से
2 बजकर 52 मिनट तक
अक्षय तृतीया का महत्व (Akshaya Tritiya Ka Mahatva)
अक्षय का अर्थ होता है कभी न खत्म होने वाला इसलिए इस दिन खरीदी गई वस्तु का कभी भी क्षय नही होता अर्थात् वह कभी खत्म नही होती बल्कि उसका कई गुना फल मिलता है। अक्षय तृतीया को भगवान परशुराम की जंयती के रुप में भी मनाया जाता है। शास्त्रों की माने तो इस त्रेता युग का आरंभ हुआ था। इस दिन को परशुराम की जंयती के अलावा विष्णु के नर और नारायण अवतार के रुप में भी पूजा जाता है।
अक्षय तृतीया पर दान का महत्व (Akshaya Tritiya Per Daan Ka Mahatva) :
अक्षय तृतीया में कोई भी किया गया काम शुभ फल देता है। महाभारत के युद्ध पर भी इसी दिन विराम लगा था और द्वापर युग खत्म हुआ था। इस दिन किया गया दान दुगना फल देता है। अगर इस दिन आप किसी निर्धन व्यक्ति को दान देते हैं। तो आपके यहां कभी भी किसी प्रकार से धन की कमी नहीं होगी और आप भगवान विष्णु का आर्शीवाद भी प्राप्त करेंगे।वैसे भी यह पर्व दान के लिए प्रधान माना गया है।
इस दिन सत्तू अवश्य खाना चाहिए तथा नए वस्त्र और आभूषण पहनने चाहिए।अक्षय तृतीया के दिन किसी ब्राह्मण या निर्धन व्यक्ति को गौ, भूमि, स्वर्ण पात्र इत्यादि का दान बेहद पुण्यदायी माना गया है। पंचांग की बात करें तो यह तिथि वसंत ऋतु के अंत और ग्रीष्म ऋतु का प्रारंभ का दिन माना जाता है।अक्षय तृतीया को भगवान परशुराम की जंयती के रुप में भी मनाया जाता है। शास्त्रों की माने तो इस त्रेता युग का आरंभ हुआ था। इस दिन को परशुराम की जंयती के अलावा विष्णु के नर और नारायण अवतार के रुप में भी पूजा जाता है
अक्षय तृतीया पर बनने वाला संयोग (Akshaya Tritiya Sanyog)
इस दिन एक बेहद ही शुभ और अद्भुत संयोग बन रहा है। इस दिन चार ग्रह अपनी उच्च राशि में गोचर कर रहे हैं। यह ग्रह हैं राहु, शुक्र, सू्र्य और चंद्र। जिसका मानव जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ेगा।अगर आप अगर आप भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करते हैं तो आपको उनका आर्शीवाद जरुर प्राप्त होगा और इस दिन अगर आप कुछ भी चीज खरीदतें हैं तब भी आपको इसका लाभ कई गुना मिलेगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS