Akshaya Tritiya 2019 : अक्षय तृतीया का महत्व, शुभ मुहूर्त और अद्भुत संयोग में खरीदें सोना

Akshaya Tritiya 2019 : अक्षय तृतीया 2019 में कब है, अगर आपको नहीं पता तो बता दें कि अक्षय तृतीय तिथि 7 मई 2019 को है। हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार वैशाख (Baisakh) का महीना खरीदारी करने करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। विशेषकर इस महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया जिसे अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) के नाम से भी जाना जाता है। अगर आप इस दिन का शुभ मुहूर्त, मान्यता और दान के महत्व आदि के बारे में नही जानते है तो आज हम आपको इसके बारें में बतायेंगें। देश में इस तिथि पर सोना और चांदी और अन्य और वस्तु आदि खरीदना बेहद शुभ माना जाता है।वैसे भी वैसाख का महिना सगाई, शादी के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।
आइए जानते हैं अक्षय तृतीया से जुड़ी सभी बातें
अक्षय तृतीया पूजा शुभ मुहूर्त
शुभ पूजा मुहूर्त : सुबह 5:40 मिनट से दिन के 12:17 तक
अक्षय तृतीया 2019 पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त
सोना खरीदने का मुहुर्त: सुबह 6:26 से 11:47 तक
अक्षय तृतीया का महत्व
अक्षय तृतीया को भगवान परशुराम की जंयती के रुप में भी मनाया जाता है। शास्त्रों की माने तो इस त्रेता युग का आरंभ हुआ था। इस दिन को परशुराम की जंयती के अलावा विष्णु के नर और नारायण अवतार के रुप में भी पूजा जाता है।
अक्षय तृतीया पर दान का महत्व
इस दिन न केवल खरीदारी की जाती है बल्कि उपवास आदि भी रखा जाता है। दान को लेकर भी इस दिन का विशेष महत्व है। इस दिन दान और स्नान करने से मनुष्य के सभी पाप धुल जाते है। इसका पुण्य कभी समाप्त नही होता।
अक्षय तृतीया पर बनने वाला संयोग
इस दिन एकबेहद ही शुभ और अद्भुत संयोग बन रहा है। इस दिन चार ग्रह अपनी उच्च राशि में गोचर कर रहे हैं। यह ग्रह हैं राहु, शुक्र, सू्र्य और चंद्र। जिसका मानव जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ेगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS