Akshaya Tritiya 2019 :जानें अक्षय तृतीया पर ग्रहों का शुभ संयोग, महत्व और सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त

Akshaya Tritiya 2019 : अक्षय तृतीया 2019 में कब है अगर आप इस बारे में नहीं जानते तो आज हम आपको यह बताते हैं। इस बार यह तिथि 7 मई 2019 को यानी मंगलवार के दिन पड़ रही है। अगर आप यह नहीं जानते कि इस दिन कौन से ग्रहों का संयोग बन रहा है, क्या है इसका महत्व और कब है सोना खरीदनें का शुभ मुहूर्त ।तो आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देंगे। हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार वैशाख (Baisakh) का महीना खरीदारी करने करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। विशेषकर इस महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया जिसे अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) के नाम से भी जाना जाता है। देश में इस तिथि पर सोना और चांदी और अन्य और वस्तु आदि खरीदना बेहद शुभ माना जाता है।वैसे भी वैसाख का महिना सगाई, शादी के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।इसे परशुराम जयंती और मां अन्नापूर्णा के जन्मदिवस के रुप में भी मनाया जाता है। इसकी दिन एक और मान्यता भी है इस दिन ही मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थीं।
अक्षय तृतीया का शुभ संयोग (Akshaya Tritiya ka subh sayog) : इस साल अक्षय तृतीया पर विशेष संयोग बन रहा है। इस बार अक्षय तृतीया के दिन सूर्य, शुक्र, राहू और चंद्र अपनी उच्च राशि में होंगे. मानव सभ्यता के लिए यह संयोग काफी शुभ है।ज्योतिषियों के अनुसार अगर कोई इस दिन व्रत, दान- पुण्य आदि करता है तो उसको इसका कई गुना लाभ मिलगा। क्योंकि इस बार ग्रहों का भी संयोग काफी अद्भुत बन रहा है।इससे पहले ऐसा संयोग 2003 में बना था । एक बार फिर अक्षय तृतीया ऐसे ही शुभ संयोग में पड़ रही है जो काफी शुभदायक है।
अक्षय तृतीया का महत्व (Akshaya Tritiya ka Mahatv) : हिंदू पंचाग के अनुसार अक्षय तृतीया को एक शुभ दिन माना जाता है। इस दिन किया गया कार्य कई गुना फल देता है। इस दिन विवाह होना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन दिए गए दान का पुण्य कभी खत्म नहीं होता ।इस दिन विवाह करने वाले पति-पत्नि के बीच भी प्रेम कभी खत्म नहीं होता ऐसे दिन विवाह करने वाले पति-पत्नि का साथ सातों जन्म तक रहता है।
इस दिन विवाह के अलावा और भी कई शुभ कार्य किये जा सकते हैं जैसे मुंडन ग्रह प्रवेश,सगाई,नया व्यापार ,सोना,गहने खरीदना शुभ माने जाते हैं। इस दिन शुरु कि गई नौकरी और व्यापार विशेष लाभ देते हैं।
अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त (Akshaya Tritiya per sona kharidne ka subh Mahurat): शास्त्रों के अनुसार अक्षय तृतीया पर जो भी काम किया जाता है। उसका फल कई गुना बढ़कर मिलता है।इस किसी भी चीज को खरीदना काफी शुभ रहता है। लोग इस दिन गाड़ी ,भूमि आदि खरीदते हैं। लेकिन इस दिन सोना खरीदने को विशेष महत्व दिया जाता है।ऐसी मान्यता है कि जो भी व्यक्ति शुभ मुहूर्त में सोना खरीदकर अपने घर मे लाता है । उसके घर में माता लक्ष्मी स्वंय वास करती हैं।अगर आप इस दिन सोना खरीद रहें तो शुभ मुहूर्त में ही खरीदें । इस बार अक्षय तृतीया का शुभ मुहूर्त है सुबह 6 बजकर 26 मिनट से रात को 11 बजकर 47 मिनट तक है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS