Akshaya Tritiya 2019 : अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने से पहले रखें इन बातों का ध्यान, धन लाभ के साथ ग्रह भी होंगे अनुकूल

Akshaya Tritiya 2019 : अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने से पहले रखें इन बातों का ध्यान, धन लाभ के साथ ग्रह भी होंगे अनुकूल
X
Akshaya Tritiya 2019 : अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) का शुभ दिन 7 मई 2019 मंगलवार (Tuesday) यानी आज है। इस दिन भगवान विष्णु कि पूजा- अर्चना करने का विधान है। यही नहीं इस दिन सोना (Gold) खरीदनें को भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।इस दिन कई शुभ कार्य किए जाते हैं ।इस दिन खरीदारी भी की जाता है। लेकिन इस दिन सोना खरीदने को अधिक महत्व दिया जाता है। पुराणों के अनुसार जो व्यक्ति इस दिन सोना खरीदता है उसके घर में लक्ष्मी का वास होता है। अगर आप भी इस दिन सोना खरीदने जा रहे हैं तो आपको सोना खरीदते समय कुछ सावधानियां जरुर रखनी चाहिए। अगर आप ये सावधानियां नहीं रखते तो इस अक्षय तृतीया पर आपको इसका पूरा लाभ नहीं मिलेगा। तो आइए जानते है क्या है वो सावधानियां....

Akshaya Tritiya 2019 : अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) का शुभ दिन 7 मई 2019 मंगलवार (Tuesday) यानी आज है। इस दिन भगवान विष्णु कि पूजा- अर्चना करने का विधान है। यही नहीं अक्षय तृतीय पर सोना खरीदने (akshaya tritiya auspicious time to buy gold) का भी काफी महत्व माना गया है। इस दिन कई शुभ कार्य किए जाते हैं।इस दिन खरीदारी भी की जाता है। लेकिन इस दिन सोना खरीदने को अधिक महत्व दिया जाता है। पुराणों के अनुसार जो व्यक्ति इस दिन सोना खरीदता है उसके घर में लक्ष्मी का वास होता है। अगर आप भी इस दिन सोना खरीदने जा रहे हैं तो आपको सोना खरीदते समय कुछ सावधानियां जरूर रखनी चाहिए। अगर आप ये सावधानियां नहीं रखते तो इस अक्षय तृतीया पर आपको इसका पूरा लाभ नहीं मिलेगा। तो आइए जानते है क्या है वो सावधानियां...


अक्षय तृतीया पर सोना खरीदनें में रखी जानें वाली सावधानियां

1. अगर आप बजार से सोना खरीदने जा रहे हैं तो उसकी शुद्धता की जांच जरुर कर लें। मानकों के अनुसार 24 कैरट गोल्ड सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन गहने हमेशा 18 या 22 कैरट के सोने से बनते हैं।इन मानकों पर खरा उतरने पर ही सोना खरीदें।

2. गहनों पर हॉलमार्क जरुर देंखें। इस तरह के गहने थोड़े महंगे हो सकते हैं लेकिन शुद्धता की कसौटी पर खरे उतरते हैं।

3. सोना खरीदते समय हॉलमार्क और रेट अलग - अलग दुकानों पर जांच लें।

4. गहनों के मेकिंग चार्ज के बारे में पहले पता कर लें । वहीं से गहने खरीदें जिनका मेकिंग चार्ज कम हो। क्योंकि अगर बाद में आप गहनें बेचते हैं तो आपको कम नुकसान होगा।

5.ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों को पेट या मोटापे की समस्या हो, उन्हें सोने के प्रयोग से बचना चाहिए।


6. क्रोधी लोगों को और जिनका बोलने पर नियंत्रण न रहता हो ऐसे लोगों को भी सोने के प्रयोग से बचना चाहिए।

7. जिनकी कुंडली में बृहस्पति ख़राब हो उनको सोना धारण नहीं करना चाहिए।

8. जो लोग लोहा,कोयला या शनि सम्बन्धी व्यवसाय करते हों, उन्हें भी सोना धारण नहीं करना चाहिए।

9. सोने की वस्तुओं का दान और उपहार उसे ही दें जो आपका बेहद प्रिय हो।

10. सोने की बिछिया और पायल धारण नहीं करनी चाहिए क्योंकि कमर से नीचे सोना धारण करना निषेध माना गया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story