Ank Jyotish 2020 : अंक ज्योतिष 2020, जानिए मूलांक 1 वालों की आर्थिक स्थिति

Ank Jyotish 2020 / अंक ज्योतिष 2020 : अंक ज्योतिष (Numerology) के अनुसार साल 2020 में मूलांक 1 (Number 1) वालों को धन के मामले में संभलकर चलना चाहिए। इस साल आपको धन कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। लेकिन आप उसका लाभ नहीं उठा पाएंगे तो चलिए जानते हैं साल 2020 में कैसी रहेगी मूलांक 1 वालों की आर्थिक स्थिति
अंक ज्योतिष मूलांक 1 आर्थिक स्थिति (Ank Jyotish Mulank 1 Financial Horoscope)
यदि आपका जन्म 1, 10,19 या 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 1 बनता है। जिसके अनुसार आपके स्वामी सूर्य देव हैं। इस साल धन संबंधी मामलों में आपका राहु और शनि स्थिर करने का कार्य करेंगे और आपको इस साल ऐसा लग सकता है जैसे समय आपके लिए रूक गया है। इस साल आप नकारात्मकता के शिकार हो सकते हैं। इस साल आपको बार- बार धन मिलने के योग बनेंगे। लेकिन इन योगों में सिर्फ कुछ ही योग सफल हो पाएंगे। इस साल धन संबंधी मामले सफल होते- होते अंतिम समय में विफल होते हुए नजर आएंगे।
इस साल यदि आप अपने व्यापार का विस्तार करना चाहते हैं और उसमें धन का निवेश करना चाहते हैं तो आपको इस साल रूक जाना चाहिए। क्योंकि इस साल आपको धन का नुकसान होने के योग ज्यादा बन रहे हैं। इसके अलावा इस साल आपको किसी से कर्ज भी नहीं लेना चाहिए। क्योंकि इस साल लिया गया कर्ज आप आसानी से चुका नहीं पाएंगे। इसके अलावा यदि आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो भी यह समय आपके लिए ठीक नहीं है। इसलिए इस साल नौकरी बदलने के बारे में भी बिल्कुल भी न सोंचे।
मूलांक 1 वालों का इस साल अपने परिवार पर भी खर्च अधिक हो सकता है। इस साल आपके घर में शुभ और मांगलिक कार्य भी हो सकता है। जिसकी वजह से आपका धन अधिक खर्च हो सकता है। लेकिन यह खर्च आपको खुशी ही प्रदान करेगा। इसलिए आपको विशेष चिंता करने की कोई भी आवश्यकता नहीं है। वहीं इस साल आप अपने परिवार की सुख और सुविधाओं पर भी खर्च करेंगे। जिसकी वजह से भी आपकी आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर हो सकती है।
आपको इस साल धन के मामलों में बड़ ही सोच समझकर चलाना चाहिए। इस साल आपको दिखावे के लिए धन बिल्कुल भी खर्च नहीं करना चाहिए। बल्कि वहीं पर धन खर्च करना चाहिए जहां पर आपको इसकी जरूरत हो नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो सकती है। इसके अलावा यदि आपको कोई पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होने वाली थी तो वह भी इस साल नहीं हो पाएगी। क्योंकि इस वर्ष के अनुसार वह पैतृक संपत्ति कानूनी विवादों में फंस सकती है।
वैसे इस साल आपको अपने मित्रों और छोटे भाई का सहयोग समय - समय पर प्राप्त होता रहेगा। लेकिन आपको किसी मित्र के बहकावे में आकर कहीं पर भी निवेश न करें और न हीं जल्दी धन कमाने की स्कीम में फंसना चाहिए नहीं तो आप अपना धन तो व्यय करेंगे ही साथ ही कर्ज में भी फंस जाएंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS