Buddha Purnima 2020: बुद्ध पूर्णिमा कब है, जानिए शुभ मुहूर्त, व्रत और पूजा विधि

Buddha Purnima 2020: बुद्ध पूर्णिमा कब है, जानिए शुभ मुहूर्त, व्रत और पूजा विधि
X
बुद्ध पूर्णिमा वैशाख मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है जो साल में एक बार आती है और इस दिन स्नान-दान का विशेष महत्व होता है।

Buddha Purnima 2020: वैशाख मास के शुक्ल पक्ष (Vaishakh Shukla Paksh) में मनाई जाने वाली पूर्णिमा तिथि (Purnima Tithi) जिसे बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima) के नाम से भी जाना जाता है। बुध पूर्णिमा का संबंध गौतम बुद्ध के साथ जोडा है। इस दिन गौतम बुद्ध जयंती (Buddh Jayanti)भी मनाई जाती है। पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण कलाओं से युक्त होता है और इस दिन चंद्रमा की किरणों में बहुत अधिक एनर्जी होती है, जो व्यक्ति के मस्तिष्क पर प्रभाव डालती है। इसका एक कारण यह भी है, क्योंकि चंद्रमा को मन का कारण माना जाता है। कहा जाता है कि यदि व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा खराब है तो उसके मानसिक कष्टों का सामना करना पड़ता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार उत्तर भारत में बुद्ध को विष्णुजी (Vishnu Ji) का नौवा अवतार माना जाता है। इस दिन स्नान और दान दोनों का विशेष महत्व होता है। बुद्ध पूर्णिमा साल 2020 में कब है, क्या है इसकी पूजा विधि, शुभ मुहूर्त (Subh Mahurat) और व्रत के बारें में बताएंगे।


बुद्ध पूर्णिमा 2020 तिथि

7 मई 2020 (गुरुवार)

बुद्ध पूर्णिमा मुहूर्त 2020

पूर्णिमा तिथि प्रारंभ - 6 मई (सांयकाल 7.44 बजे से)

पूर्णिमा तिथि समाप्त - 7 मई (सांयकाल 4.14 बजे तक)

बुद्ध पूर्णिमा पूजा विधि

पूर्णिमा तिथि के दिन अगर आप चाहए तो किसी पवित्र नदी में स्नान कर सकते हैं क्योंगिक ये शुभ माना जाता है। यदि कोई व्यक्ति ऐसा न कर पाए तो वह नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर घर पर भी स्नान कर सकता है। इस तिथि को भगवान शिव और भगवान विष्णु जी की पूजा करना बेहद लाभकारी होता है। आज के दिन व्रत रखकर भगवान सत्यानारायण जी की कथा पढ़ना और सुनना चमत्कारिक फल देना वाला होता है। शास्त्रों में ये कहा गया है कि इस दिन स्नान के बाद पितरों का तर्पण अवश्य करना चाहिए और रात्रि में चंद्र दर्शन के बाद व्रत पूरा करना चाहिए।

Tags

Next Story