Chaitra Navratri 2020 Date And Time : नवरात्र की पूजा में पहने इन रंगों के कपडे, घर में होगी धन की बारिश

Chaitra Navratri 2020 Date And Time : चैत्र नवरात्रि का पर्व (Chaitra Navratri Festival) 25 मार्च 2020 से प्रारंभ हो रहा है। मां दुर्गा के भक्तों के लिए नवरात्रि ( Navratri) का बहुत महत्व होता है। इस दिन आपको मां दुर्गा की पूजा में कुछ विशेष रंगों के कपड़े पहनकर उनकी पूजा करनी चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको अपने जीवन की सभी समस्याओं से मुक्ति मिल जाएगी तो चलिए जानते हैं नवरात्रि पर किस रंग के कपड़ो को पहनकर करें पूजा।
पहले नवरात्र पर कपड़ो का रंग (First Navratri Clothes Colour)
नवरात्रि के पहले दिन पर्वतराज महिलाय की पुत्री मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इस दिन माता के भक्तों को माता शैलापुत्री को भूरे रंग के वस्त्र अर्पित करके उन्हें श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करनी चाहिए और इस दिन मां शैलपुत्री के भक्तों को पीले रंग के वस्त्र पहनकर उनकी पूजा करनी चाहिए।
दूसरे नवरात्र पर कपड़ो का रंग (Second Navratri Clothes Colour)
नवरात्रि के दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। इस दिन मां ब्राह्मचारिणी को नारंगी रंग के वस्त्र अर्पित करके उनका श्रृंगार करना चाहिए और स्वंय हरे रंग के वस्त्र पहनकर मां ब्रह्माचारिणी की उपासना करनी चाहिए।
तीसरे नवरात्र पर कपड़ो का रंग (Third Navratri Clothes Colour)
नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे रूप मां चंद्रघंटा का पूजन किया जाता है। इस दिन मां चंद्रघंटा को सफेद रंग के वस्त्र अर्पित करने चाहिए। जबकि स्वंय को भूरे रंग के वस्त्र पहनकर मां चंद्रघंटा की पूजा करनी चाहिए।
चौथे नवरात्र पर कपड़ो का रंग (Fourth Navratri Clothes Colour)
नवरात्र के चौथे दिन मां कुष्मांडा की आराधना की जाती है। इस दिन आपको मां कुष्मांडा को लाल रंग के वस्त्र पहनाकर उनका श्रृंगार करना चाहिए और स्वंय को नारंगी रंग के वस्त्र पहनकर उनकी पूरी विधि विधान से पूजा करनी चाहिए।
पांचवें नवरात्र पर कपड़ो का रंग (Fifth Navratri Clothes Colour)
स्कंदमाता की पूजा नवरात्र के पांचवें दिन की जाती है। इस दिन आपको मां स्कंदमाता की पूजा सफेद रंग के वस्त्र पहनकर करनी चाहिए और मां स्कंदमाता को नीले रंग के वस्त्र अर्पित करने चाहिए। ऐसा करने से आपको मां स्कंदमाता का पूर्ण आशीर्वाद प्राप्त होगा।
छठे नवरात्र पर कपड़ो का रंग (Sixth Navratri Clothes Colour)
नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। भक्तों को इस दिन मां कात्यायनी को पीले रंग के वस्त्र पहनाकर उनकी पूजा करनी चाहिए और स्वंय को लाल रंग के वस्त्र पहनकर मां का पूजन करना चाहिए।
सातवें नवरात्र पर कपड़ो का रंग (Seventh Navratri Clothes Colour)
माता कालरात्रि की पूजा नवरात्र के सातवें दिन की जाती है। इस दिन मां के भक्तो को नीले रंग के वस्त्र पहनकर मां कालरात्रि की पूजा करनी चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपका बुरी शक्तियों से बचाव होगा और आपको मां का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा।
Also Read : Chaitra Navratri 2020 Festival : जानिए क्यों कहा जाता है चैत्र नवरात्रि को राम नवरात्रि
आठवें नवरात्र पर कपड़ो का रंग (Eighth Navratri Clothes Colour)
आठवें नवरात्र पर माता महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन मां महागौरी को मोर पंख के रंग के कपड़े पहनाकर उनका श्रृंगार करना चाहिए और इस दिन भक्तो को गुलाबी रंग के वस्त्र पहनकर उनका पूजन करना चाहिए।
नवें नवरात्र पर कपड़ो का रंग (Ninth Navratri Clothes Colour)
नवरात्र के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन मां अपने भक्तो को सिद्धि का आशीर्वाद देती हैं। भक्तों को इस दिन जामुनी रंग के कपड़े पहनकर मां सिद्धिदात्री की पूजा करनी चाहिए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS