Chaitra Navratri 2020 Kab Hai : चैत्र नवरात्रि राशिफल,जानिए कैसा रहेगा इन नौ दिनों में आपकी राशि का हाल

Chaitra Navratri 2020 Kab Hai : चैत्र नवरात्रि राशिफल,जानिए कैसा रहेगा इन नौ दिनों में आपकी राशि का हाल
X
Chaitra Navratri 2020 Kab Hai : चैत्र नवरात्रि का पर्व (Chaitra Navratri Festival ) पर मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है, यह नौ दिन मां के भक्तों के लिए अति महत्वपूर्ण होते हैं, नवरात्रि (Navratri) पर किया गया कोई भी कार्य शुभ फल ही प्रदान करता है, लेकिन नवरात्रि के नौ दिन आपके लिए कैसे रहने वाले हैं आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि राशिफल।

Chaitra Navratri 2020 Kab Hai : चैत्र नवरात्रि से ही हिंदू नववर्ष का प्रारंभ माना जाता है। नवरात्रि में मां दुर्गा (Goddess Durga) के नौ रूपों की पूजा की जाती है। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) साल 2020 में 25 मार्च 2020 से प्रारंभ हो रही है। ऐसे में कैसे रहने वाली है आपके लिए चैत्र नवरात्रि आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि राशिफल।


चैत्र नवरात्रि 2020 मेष राशिफल (Chaitra Navratri 2020 Aries Sign)

मेष राशि के जातको को करियर को लेकर इस नवरात्रि में कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। लेकिन इस समय में इनके खर्च भी अधिक हो सकते हैं। इसलिए इन्हें अपने खर्चों पर कंट्रोल करना होगा। कहीं पर निवेश करने से पहले पूरी जानकारी अवश्य ले लें। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं उनकी मां दुर्गा की कृपा से नौकरी लग सकती है।


चैत्र नवरात्रि 2020 वृषभ राशिफल (Chaitra Navratri 2020 Taurus Sign)

वृषभ राशि के जातको के लिए यह नवरात्रि काफी शुभ रहने वाली है। यदि आप विदेश जाना चाहते थे तो आप इस समय में विदेश जा सकते हैंं। इसके साथ ही यदि आपके कामों में काफी समय अड़चने आ रही थी तो आपके सभी काम इस समय काल में बनने लगेंगे। लेकिन आपको इस समय में अपने दुश्मनों से सावधान रहना चाहिए।


चैत्र नवरात्रि 2020 मिथुन राशिफल (Chaitra Navratri 2020 Gemini Sign)

मिथुन राशि के जातको को इस समय पर अपने खर्चों पर कंट्रोल करना होगा। आपके पास इस समय में धन तो आएगा लेकिन आप उस धन को बिना वजह की चीजों पर खर्च कर देंगे। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आपको अपने लव पार्टनर का पूर्ण साथ इस समय काल में मिलेगा।


चैत्र नवरात्रि 2020 कर्क राशिफल (Chaitra Navratri 2020 Cancer Sign)

कर्क राशि के जातको में इस समय में गुस्सा बढ़ सकता है। आपको इस समय में अपने गुस्से पर काबू रखना होगा नहीं तो आपके संबंध अपने परिवार वालों से बिगड़ सकते हैं।लेकिन यदि आप किसी कार्य को प्रारंभ करना चाहते हैं तो आपके लिए यह समय काफी शुभ है।


चैत्र नवरात्रि 2020 सिंह राशिफल (Chaitra Navratri 2020 Leo Sign)

सिहं राशि के जातको को नवरात्रि के इन नौ दिनों में अपने दुश्मनों से सतर्क रहना होगा। यदि आप पार्टनरशिप में कोई काम करते हैं तो आपको इस समय में मुनाफा मिल सकता है। आपको इस समय में वाहन सुख की प्राप्ति भी हो सकती है।मां दुर्गा की कृपा से इस समय में आपका वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा।


चैत्र नवरात्रि 2020 कन्या राशिफल (Chaitra Navratri 2020 Virgo Sign)

चैत्र नवरात्रि पर कन्या राशि के जातको को मां की कृपा से अपनी मेहनत के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आपके सभी रूके हुए काम इस समय में पूर्ण हो जाएंगे। आपके घर में इस समय में धार्मिक माहौल बना रहेगा। मां दुर्गा की कृपा से आपके वैवाहिक संबंधों में भी मधुरता आएगी।


चैत्र नवरात्रि 2020 तुला राशिफल (Chaitra Navratri 2020 Libra Sign)

तुला राशि के जातको को अगर किसी नए कार्य का प्रारंभ करना है तो इस नवरात्रि पर उस कार्य को प्रारंभ करना काफी शुभ रहेगा। आपके राशि के अनुसार आपके लिए तीसरा नवरात्र काफी शुभ है। आपको इस समय में पिता से भी आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।वहीं विद्यार्थियों के लिए भी यह नवरात्रि काफी शुभ है।


चैत्र नवरात्रि 2020 वृश्चिक राशिफल (Chaitra Navratri 2020 Scorpio Sign)

वृश्चिक राशि के जिन जातको के काम अभी तक पूरे नहीं हो रहे थे वह काम मां दुर्गा की कृपा से नवरात्रि में इस बार पूरे हो जाएंगे। आपको इस समय काल में अपने करियर में सफलता अवश्य मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी इन नौ दिनों में बहुत मजबूत रहेगी।


चैत्र नवरात्रि 2020 धनु राशिफल (Chaitra Navratri 2020 Sagittarius Sign)

चैत्र नवरात्रि में धनु राशि के जातको को किसी लंबी बीमारी से राहत मिलेगी। लेकिन फिर भी आपको इस समय में अपने खान- पान पर बहुत ध्यान रखने की आवश्यकता है। आप इस समय में दान पुण्य भी बहुत करेंगे। जिसमें आपका मन भी पूरी तरह से लगेगा। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर आपका धन अधिक खर्च हो सकता है।


चैत्र नवरात्रि 2020 मकर राशिफल (Chaitra Navratri 2020 Capricorn Sign)

मकर राशि के जातको के लिए नवरात्रि के नौ दिन काफी शुभ रहेंगे। इस समय में आप किसी संपत्ति को खरीद या बेच सकते हैं। यदि आप विदेश में नौकरी या पढ़ाई के लिए जाना चाहते हैं तो आपका यह सपना मां की कृपा से इन नौ दिनों में पूरा हो सकता है। परिवार के लोगो को साथ भी इस समय में आपको पूर्ण रूप से मिलेगा।


चैत्र नवरात्रि 2020 कुंभ राशिफल (Chaitra Navratri 2020 Aquarius Sign)

कुंभ राशि के जातको को इस समय काल में अपने प्रत्येक काम को सावधानी से करना होगा। आपके दुश्मन आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। अपने उच्च अधिकारियों की बात आपको इस समय में माननी चाहिए और उनसे किसी भी तरह की बहस नहीं करनी चाहिए।ऐसा करने से आपको कार्यक्षेत्र में बाधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।


चैत्र नवरात्रि 2020 2020 मीन राशिफल (Chaitra Navratri 2020 Pisces Sign)

मीन राशि के जो जातक नौकरी कर रहे हैं उन्हें इस नवरात्रि पर नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। इसके साथ ही आपको आय के नए स्रोत भी प्राप्त हो सकते हैं। मां की कृपा से आपके मान- सम्मान में भी इस समय काल में बढ़ोतरी होगी।

Tags

Next Story