Chaitra Navratri 2020 Kab Se : चैत्र नवरात्रि व्रत के नियम

Chaitra Navratri 2020 Kab Se : चैत्र नवरात्रि व्रत के नियम
X
Chaitra Navratri 2020 Kab Se : चैत्र नवरात्रि व्रत के नियम जानकर आप मां भगवती दुर्गा (Goddess Durga) का पूर्ण आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं, चैत्र नवरात्रि का पर्व साल 2020 में 25 मार्च 2020 (25 March 2020) से प्रारंभ होने जा रहा है तो चलिए जानते हैं चैत्र नवरात्रि व्रत के नियम।

Chaitra Navratri 2020 Kab Se : चैत्र नवरात्रि का पर्व (Chaitra Navratri Festival) चैत्र मास में मनाया जाता है। यह पर्व पूरे नौ दिनों तक मनाया जाता है। चैत्र नवरात्रि पर मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना की जाती है। मां दुर्गा के भक्त चैत्र नवरात्रि पर व्रत (Chaitra Navratri Vrat) रखकर मां की आराधना करते हैं। लेकिन इन व्रतों के कुछ नियम भी बताएं गए हैं। जिनका पालन करके आप मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

नवरात्रि व्रत के नियम (Navratri Vrat Ke Niyam)

1.चैत्र नवरात्रि के दिन साधक को ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। क्योंकि बिना ब्रह्मचर्य का पालन किए बिना नवरात्रि का पूर्ण नहीं होता।

2. नवरात्रि पर साधक को सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए। क्योंकि ब्रह्म मूहूर्त में उठने से पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है।

Also Read : Chaitra Navratri 2020 Mein Kab Hai : चैत्र नवरात्रि 2020 में कब है, जानिए घट स्थापना का शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि, कथा, मंत्र और मां दुर्गा की आरती

3.यदि आप नवरात्रि का व्रत करते हैं तो आपको बाजार की व्रत की थाली नहीं खानी चाहिए। ऐसा करने से आपक चैत्र नवरात्रि का व्रत खंडित हो जाएगा।

4.नवरात्रि के नौ दिनों तक आपको लहसून और प्याज का उपयोग बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।


5. यदि आप चैत्र नवरात्रि का व्रत रखते हैं तो आपको इस समय में बाल और नाखुन बिल्कुल भी नहीं काटने चाहिए।

6.अगर आप चैत्र नवरात्रि का व्रत रखते हैं तो आपको मन ही मन माता रानी का जाप पूरे नवरात्र पर रखना चाहिए।

7. आपको चैत्र नवरात्रि पर पूरी नवरात्रि आपको जमींन पर ही सोना चाहिए। इस समय में आपको भूलकर भी पलंग पर नहीं सोना चाहिए।

Also Read : Chaitra Navratri 2020 Date March : नवरात्रि के ये नौ भोग दिलाएंगे आपको धन और सुख समृद्धि का आशीर्वाद

8.चैत्र नवरात्रि पर आपको अखंड ज्योत अवश्य जलानी चाहिए और उसका ध्यान भी अवश्य ही रखना चाहिए।

9.नवरात्रि का व्रत रखने वाले व्यक्ति को भूलकर भी इन नौ दिनों में किसी की चुगली या बुराई बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए।

10.चैत्र नवरात्रि पर पूरे नवरात्र में आपको मां भगवती दुर्गा की पूरी श्रृद्धा और भक्ति भाव से आराधना करनी चाहिए।

Tags

Next Story