Chaitra Navratri 2020 Kab Se Hai : चैत्र नवरात्रि पर क्या करें और क्या न करें

Chaitra Navratri 2020 Kab Se Hai : चैत्र नवरात्रि का पर्व (Chaitra Navratri Festival) चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन से ही हिंदू नववर्ष (Hindu New Year) का भी प्रारंभ होता है। चैत्र नवरात्रि पर यदि आप यह जान लें कि आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए तो आप अपने जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति पा सकते हैं तो चलिए जानते हैं चैत्र नवरात्रि पर क्या करें और क्या न करें।
चैत्र नवरात्रि पर क्या करें (Chaitra Navratri Per Kya Kare)
1. चैत्र नवरात्रि से एक दिन पहले ही साधक को ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। क्योंकि नवरात्रि में ब्रह्मचर्य का पालन करना अति आवश्यक है।
2. इस दिन कलश की स्थापना अवश्य करें। क्योंकि चैत्र नवरात्रि पर कलश स्थापना करना अत्यंत शुभ माना जाता है।
3. चैत्र नवरात्रि के पर मां दूर्गा को लाल पुष्प और लौंग अवश्य अर्पित करें। इसके साथ ही नवरात्रि के पहले दिन ज्वार पूजा में अवश्य रखनी चाहिए।
4.नवरात्रि के दिन मां दूर्गा के आगे अखंड ज्योत अवश्य जलाई जाती है। इसलिए इस दिन अखंड ज्योत अवश्य जलाएं।
5. चैत्र नवरात्रि के पूरे नौ दिनो तक मां दुर्गा तक नियम से पूजा करें। इसके साथ ही यदि संभव हो तो नौ दिनो तक व्रत भी रखें। यदि आप ऐसा करने में असमर्थ हैं तो आपको पहले और आखिरी नवरात्र का व्रत अवश्य रखना चाहिए।
6.यदि आप नवरात्रि का व्रत करते हैं तो आपको एक समय ही समय भोजन करना चाहिए। आप इस भोजन में फलाहार ले सकते हैं।
7.अगर आप चैत्र नवरात्रि का व्रत करते हैं तो आपको जमीन पर ही सोना चाहिए। नवरात्रि के व्रत में पलंग पर सोना वर्जित माना गया है।
8.आपको नवरात्रि के पूरे नौ दिनो तक नौ वर्ष से छोटी कन्याओं का उपहार स्वरूप कुछ न कुछ अवश्य देना चाहिए।
9.चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि के दिन कन्या पूजन अवश्य करें। कन्या पूजन के बिना नवरात्रि का व्रत पूर्ण नहीं माना जाता है।
10. नवरात्रि के नौ दिनो तक मां दुर्गा का भजन कीर्तन अवश्य करते रहे। ऐसा करने से आपको मां दुर्गा का पूर्ण आशीर्वाद प्राप्त होगा।
चैत्र नवरात्रि पर क्या न करें (Chaitra Navratri Per Kya Na Kare)
1. चैत्र नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा करते समय काले और नीले रंग के वस्त्रों का प्रयोग बिल्कुल भी न करें।
2.आपको नवरात्रि के नौ दिनो तक न तो किसी को अपशब्द बोलने चाहिए, न हीं झूठ बोलना चाहिए और न हीं किसी की निंदा करनी चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको आपकी पूजा का पूर्ण फल प्राप्त नही होगा।
3.चैत्र नवरात्रि के नौ दिनो तक किसी भी कन्या को न तो मारें और न हीं सताएं। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको मां भगवती दुर्गा के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है।
4.नवरात्रि के समय में बाल और दाढ़ी बिल्कुल भी न बनवाएं। क्योंकि नवरात्रि के नौ दिनो तक यह सभी कार्य वर्जित माने जाते हैं।
5. यदि आप अपने घर में मां दुर्गा के आगे अखंड ज्योत प्रजवल्लित करते हैं तो आपको उसे अकेले बिल्कुल भी नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।
6. चैत्र नवरात्रि पर घर में लहसून और प्याज का प्याज का प्रयोग बिल्कुल भी न करें। इस समय में यह सभी कार्य करना वर्जित माना जाता है।
7.नवरात्रि के नौ दिनो तक आपको चमड़े से बनी हुई किसी भी चीज का प्रयोग बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। इन चीजों का प्रयोग इस समय में वर्जित माना जाता है।
8. चैत्र नवरात्रि के नौ दिनो तक आपको पशुओ को न तो सताना चाहिए और न हीं मारना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको आपकी पूजा का फल प्राप्त नहीं होगा।
9. यदि आप नवरात्रि का व्रत कर रहे हैं तो आपको कन्याओं को बिना उपहार दिए बिना अपने घर से नहीं जाने देना चाहिए। यदि आप ऐसा नहीं करते तो आपको आपके व्रत का पूर्ण फल प्राप्त नही होगा।
10. चैत्र नवरात्रि पर आपको घर में मांसाहार और शराब का बिल्कुल भी प्रयोग नहीं करना चाहिए नहीं तो आपको मां दुर्गा के क्रोध का सामना करना पड़ेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS