Chandra Grahan 2019 : चंद्र ग्रहण राशि के अनुसार उपाय

Chandra Grahan 2019 : चंद्र ग्रहण राशि के अनुसार उपाय
X
चंद्र ग्रहण पर सभी लोग अपनी राशि के अनुसार उपाय (Lunar Eclipse Effects According to Zodiac Sign) जानना चाहते हैं । इसका कारण यह है कि चंद्र ग्रहण का प्रभाव (Effect of Chandra Grahan) सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। चंद्र ग्रहण साल 2019 (Lunar Eclipse 2019) में 16-17 जुलाई 2019 (16-17 July 2019) की मध्य रात्रि में पड़ने वाला है।

Chandra Grahan 2019 : चंद्र ग्रहण पर राशि के अनुसार उपाय करने से विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। चंद्र ग्रहण साल 2019 में 16-17 जुलाई 2019 की मध्य रात्रि में लग रहा है। चंद्र ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता । शास्त्रों के अनुसार चंद्र ग्रहण पर विशेष सावधानियां बरतने की आवश्यकता होती है। चंद्र ग्रहण के सूतक का काल साल 2019 (Chandra Grahan Sutak Kaal 2019) में 9 घंटे पहले ही शुरु होने जा रहा है। चंद्र ग्रहण का सूतक काल 16 जुलाई 2019 (Chandra Grahan Sutak Kaal 16 July 2019) को शाम 4 बजकर 31 मिनट पर लगेगा। तो आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण पर राशि के अनुसार क्या उपाय (Chandra Grahan Rashi Ka Anusar Upay) करने चाहिए।

चंद्र ग्रहण पर राशि के अनुसार उपाय (Chandra Grahan Rashi Ka Anusar Upay)


चंद्र ग्रहण मेष राशि के उपाय

मेष राशि के जो जातक नौकरी करते हैं । उनका इस समय में अपने बॉस के साथ झगड़ा हो सकता है। इस समय मेष राशि के जातकों को उनके ऑफिस में उनके शत्रु परेशान कर सकते हैं। मेष राशि के जो लोग व्यापार करते हैं । उन्हें किसी भी प्रकार से इस समय अपने व्यापार का विस्तार नहीं करना चाहिए नहीं तो उन्हें इस समय में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उपाय के रूप में मेष राशि के जातकों को गुड़ और मसूर की दाल का दान करना चाहिए।


चंद्र ग्रहण वृष राशि के उपाय

वृष राशि के जातकों के इस समय में सभी काम अटक जाएंगे। इसलिए धैर्य बनाए रखें। धैर्य के साथ आगे बढ़ने से आपकी मानसिक चिंताए कुछ हद तक कम हो सकती है। स्वास्थय को लेकर भी इस समय आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस समय आपको जल से संबधित रोगों से परेशानियां हो सकती है ।वृष राशि के जातको को उपाय के तौर पर आप इस दिन आप सूतक लगने से पहले श्री सूक्त का पाठ करें और मंदिर में दान अवश्य करें।


चंद्र ग्रहण मिथुन राशि के उपाय

मिथुन राशि के जातकों का चंद्र ग्रहण के दौरान अपने जीवनसाथी से कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है साथ ही आपका अपने ससुरालवालों से भी मतभेद हो सकता है। अगर आपका कोई कोर्ट केस चल रहा है तो वह आपके पक्ष में नही जाएगा। इसी के साथ आपका अपने परिवार में भी किसी के साथ झगड़ा हो सकता है। उपाय के रूप में आपको गाय को पालक या घास खिला सकते हैं या किसी गऊशाला में हरा चारा दान करना चाहिए।


चंद्र ग्रहण कर्क राशि के उपाय

चंद्र ग्रहण कर्क राशि के जातको में जिद्द और क्रोध की मात्रा इतनी बढ़ जाएगी कि आप दूसरो की भावनाओं की भी कद्र नहीं करेगे। जिसकी वजह से आपका वैवाहिक जीवन भी खराब हो सकता है। इस समय में आपको अपनी लव लाइफ में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उपाय के तौर पर आपको चंद्र ग्रहण के दौरान भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए।


चंद्र ग्रहण सिंह राशि के उपाय

सिहं राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के दौरान संतान को कष्ट हो सकता है। वहीं अगर आप विधार्थी हैं तो आपको इस समय में विधा प्राप्ति के लिए विशेष मेहनत करने की आवश्यकता पड़ेगी। इस समय में आपको शत्रुओं के द्वारा भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उपाय के रूप में आप भगवान विष्णु की पूजा और गरीबों को केले बांटें।


चंद्र ग्रहण कन्या राशि के उपाय

कन्या राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के दौरान प्रेम संबंधों में परेशानी महसूस हो सकती है। इस समय में अपने पार्टनर के साथ किसी भी प्रकार से लड़ाई -झगड़ा न करें नहीं तो आपका रिश्ता खराब हो सकता है। इस समय आपकी संतान को स्वास्थय संबंधी परेशानियां हो सकती है। उपाय के तौर पर आपको किन्नरों को हरे वस्त्र और हरी चुड़ीयों का दान करना चाहिए।


चंद्र ग्रहण तुला राशि के उपाय

तुला राशि के जातको को चंद्र ग्रहण के दौरान आपको मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपकी माता का स्वास्थय भी खराब हो सकता है। चंद्र ग्रहण के इस काल में आपको अपने कार्यक्षेत्र में भी विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उपाय के रूप में आप चंद्र ग्रहण के दौरान श्री सूक्त का 21 बार पाठ करें।


चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि के उपाय

वृश्चिक राशि के जातको को चंद्र ग्रहण के समय अधिक ऊर्जा महसूस होगी। वृश्चिक राशि के जातक इस समय अपने सभी कामों को जोश के साथ पूरा करेगे। आप धन कमाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देंगे और आपको धन की प्राप्ति भी होगी। उपाय के तौर पर आपको इस समय हनुमान जी के आगे घी का दीपक जलांए और हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।


चंद्र ग्रहण धनु राशि के उपाय

धनु राशि के जातकों को धन के मामलों में आपको सोच- समझकर फैसले लेने चाहिए । किसी को भी इस समय में धन उधार न दें नहीं तो आपको आपका वह पैसा मिलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में भी मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उपाय के तौर पर आप ग्रहण के दौरान विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।


चंद्र ग्रहण मकर राशि के उपाय

मकर राशि वालों को चंद्र ग्रहण के दौरान स्वास्थय के प्रति बेहद सजग रहने की आवश्यकता है। शारीरीरक रूप से आप अपने आपको इस समय में कमजोर महसूस कर सकते हैं। आपको इस समय में अधिक थकावट महसूस हो सकती है। पति- पत्नि का आपस में झगड़ा हो सकता है। उपाय के तौर पर ग्रहण के समय शनिदेव के मंत्रों का जाप करें।


चंद्र ग्रहण कुंभ राशि के उपाय

कुंभ राशि के जातकों का इस समय में आपका कोई किमती समान चोरी हो सकता है। इसलिए अपना किमती समान संभाल कर रखें किसी भी प्रकार से अनजाने व्यक्ति पर भरोसा न करें। उपाय के रूप में आप हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।


चंद्र ग्रहण मीन राशि के उपाय

मीन राशि के जातको को चंद ग्रहण के समय में अपने वैवाहिक जीवन और लव लाइफ पर ध्यान देने की आवश्यकता है। इस समय में आपका अपनी पत्नी या प्रेमीका से झगड़ा हो सकता है। इसलिए इस समय में आप अपनी वाणी पर संयम रखें और किसी से भी बहस न करें। उपाय के रूप में गाय को रोटी में हल्दी मिलाकर खिलाएं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story