Chandra Grahan 2019 Effects Zodiac Signs : चंद्र ग्रहण का राशि पर असर, मकर-तुला पर चंद्रमा भारी

Chandra Grahan 2019 Effects Zodiac Signs In Hindi चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। कुछ लोगों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है तो कुछ लोगों पर इनका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। चंद्र ग्रहण 16-17 की जुलाई की मध्य रात्रि को 1 बजकर 32 मिनट से शुरु होकर सुबह 4 बजकर 31 मिनट तक रहेगा और इसका सूतक काल 9 घंटे पहले यानी 16 जुलाई 2019 को शाम 4 बजकर 31 मिनट से शुरू हो जाएगा। चंद्र ग्रहण के सूतक काल (Chandra Grahan Sutak Kaal) से ही मंदिरो के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। जिसके बाद भगवान के सिर्फ मंत्रों का ही जाप किया जाता है। मूर्ति पूजन नहीं किया जाता। अगर आप भी चंद्र ग्रहण का अपनी राशि पर असर जानना चाहते हैं तो हम आपको इसके बारे में बताएंगे तो चलिए जानते हैं चंद्र ग्रहण का आपकी राशि पर क्या असर (Chandra Grahan ka Rashi Per Asar) होने वाला है।
मेष राशि चंद्र ग्रहण का प्रभाव
मेष राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण दसवें भाव को प्रभावित करेगा दसवां भाव कर्म भाव भी कहलाता है। चंद्र ग्रहण का यह प्रभाव मेष राशि वालों के लिए अशुभ रहने वाला है। इस समय मेष राशि वाले लोग अपने कार्यक्षेत्र को लेकर परेशान रहेंगे। मेष राशि के जो जातक नौकरी करते हैं । उनका इस समय में अपने बॉस के साथ झगड़ा हो सकता है। इस समय मेष राशि के जातकों को उनके ऑफिस में उनके शत्रु परेशान कर सकते हैं। मेष राशि के जो लोग व्यापार करते हैं । उन्हें किसी भी प्रकार से इस समय अपने व्यापार का विस्तार नहीं करना चाहिए नहीं तो उन्हें इस समय में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
वृष राशि चंद्र ग्रहण का प्रभाव
वृष राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण नवें भाव को प्रभावित करेगा । नवां भाव भाग्य भाव भी कहलाता है। चंद्र ग्रहण के इस प्रभाव के कारण आपका भाग्य आपका साथ नहीं देगा। इस समय आपके सभी काम अटक जाएंगे। इसलिए धैर्य बनाए रखें। धैर्य के साथ आगे बढ़ने से आपकी मानसिक चिंताए कुछ हद तक कम हो सकती है। स्वास्थय को लेकर भी इस समय आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस समय आपको जल से संबधित रोगों से परेशानियां हो सकती है साथ ही आपको इस समय गहरे जल से दूर ही रहना चाहिए । इस समय आपको किसी नदी या तालाब में नहाने नहीं जाना चाहिए।
मिथुन राशि चंद्र ग्रहण का प्रभाव
मिथुन राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण अष्टम भाव को प्रभावित करेगा। अष्टम भाव को मृत्यु भाव भी कहा जाता है। इस समय में आपको अचानक से मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी से इस समय में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है साथ ही आपका अपने ससुरालवालों से भी मतभेद हो सकता है। अगर आपका कोई कोर्ट केस चल रहा है तो वह आपके पक्ष में नही जाएगा। इसी के साथ आपका अपने परिवार में भी किसी के साथ झगड़ा हो सकता है। धन के लिहाज से भी यह ठीक नहीं है। वाहन चलाते समय भी आपको सावाधानी अवश्य बरतनी चाहिए।
कर्क राशि चंद्र ग्रहण का प्रभाव
कर्क राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण सातवें भाव को प्रभावित करेगा। सातवें भाव को वैवाहिक सुख का भाव भी कहा जाता है। इस समय में आपके अंदर अहम की भावना जाग्रत हो जाएगी। आपके अंदर जिद्द और क्रोध की मात्रा इतनी बढ़ जाएगी कि आप दूसरो की भावनाओं की भी कद्र नहीं करेगे। जिसकी वजह से आपका वैवाहिक जीवन भी खराब हो सकता है। लव लाइफ के लिए भी यह समय ठीक नही है। लेकिन इस चंद्र ग्रहण के समय में एक चीज का फायदा हो सकता है और वह यह है कि इस समय आप अपने शत्रुओं को परास्त करने में सफल रहेगे
सिंह राशि चंद्र ग्रहण का प्रभाव
सिंह राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण छठे भाव को प्रभावित करेगा। छठा भाव शत्रु भाव भी कहलाता है। चंद्र ग्रहण के इस प्रभाव की वजह से आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेगें। आपके शत्रु इस समय में आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। अगर आपका कोई कार्ट-कचहरी का मामला चल रहा है तो इस समय में फैसला आपके ही पक्ष में रहेगा। इसी के साथ अगर आप किसी रोग से पीड़ित हैं तो आपका वह रोग जल्द ही ठीक हो जाएगा। लेकिन इस समय आपकी संतान को कष्ट हो सकता है। वहीं अगर आप विधार्थी हैं तो आपको इस समय में विधा प्राप्ति के लिए विशेष मेहनत करने की आवश्यकता पड़ेगी।
कन्या राशि चंद्र ग्रहण का प्रभाव
कन्या राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण पांचवे भाव को प्रभावित करेगा । पांचवा भाव संतान और प्रेम का भाव कहलाता है। इस ग्रहण काल में आपकी लव लाइफ प्रभावित होगी । आपको इस समय में अपने पार्टनर के साथ किसी भी प्रकार से लड़ाई -झगड़ा न करें नहीं तो आपका रिश्ता खराब हो सकता है। इसी के साथ आपको अपनी संतान पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इस समय आपकी संतान को स्वास्थय संबंधी परेशानियां हो सकती है। कन्या राशि के लोगों को इस समय में मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा।
तुला राशि चंद्र ग्रहण का प्रभाव
तुला राशि वालो के लिए चंद्र ग्रहण चौथे भाव को प्रभावित करेगा । चौथा भाव माता और सुख का भाव कहलाता है। यह ग्रहण काल आपके सुख को प्रभावित करेगा। इस समय आपको मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। आपकी माता का स्वास्थय भी इस समय में खराब हो सकता है। प्रॉपर्टी को लेकर भी इस समय आपका अपने परिवार में विवाद हो सकता है। चंद्र ग्रहण के इस काल में आपको अपने कार्यक्षेत्र में भी विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस समय आपके कोई जरूरी कागजात खो सकते हैं। इसलिए अपने सभी कागजों को ध्यान से रखें।
वृश्चिक राशि चंद्र ग्रहण का प्रभाव
वृश्चिक राशि वालो के लिए चंद्र ग्रहण तीसरे भाव को प्रभावित करेगा । तीसरा भाव पराक्रम और छोटे भाई बहनों का भाव कहलाता है। चंद्र ग्रहण के इस काल में आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आप इस समय आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होगा। आप इस समय अपने सभी कामों को जोश के साथ पूरा करेगे। आप धन कमाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देंगे और आपको धन की प्राप्ति भी होगी। लेकिन आपका व्यय भी उसी मात्रा में ही होगा। आपको इस समय में अति आत्मविश्वासी नहीं होना चाहिए नहीं तो आपकी सभी योजनाएं विफल भी हो सकती हैं।
धनु राशि चंद्र ग्रहण का प्रभाव
धनु राशि वालो के लिए चंद्र ग्रहण दूसरे भाव को प्रभावित करेगा । दुसरा भाव धन और कुटुंब भाव कहलाता है। इस समय में आपको धन को लेकर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धन के मामलों में आपको सोच- समझकर फैसले लेने चाहिए । किसी को भी इस समय में धन उधार न दें नहीं तो आपको आपका वह पैसा मिलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में भी मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसलिए इस समय वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी भी मतभेद वाली स्थिति से अपने आपको दूर ही रखें।
मकर राशि चंद्र ग्रहण का प्रभाव
मकर राशि वालो के लिए चंद्र ग्रहण पहला भाव को प्रभावित करेगा। पहला भाव लग्न भाव कहलाता है। ग्रहण के इस काल में आपको शारीरीक रूप से कष्ट हो सकता है। इस समय आपको अपने स्वास्थय के प्रति बेहद सजग रहने की आवश्यकता है। शारीरीरक रूप से आप अपने आपको इस समय में कमजोर महसूस कर सकते हैं। आपको इस समय में अधिक थकावट महसूस हो सकती है। इस समय में आपको अनजाना भय लगने लगेगा। पति- पत्नि का आपस में झगड़ा हो सकता है। किसी बात को लेकर परेशानी महसूस कर सकते हैं।
कुंभ राशि चंद्र ग्रहण का प्रभाव
कुंभ राशि वालो के लिए चंद्र ग्रहण बारहवें भाव को प्रभावित करेगा । बारहवां भाव व्यय भाव कहलाता है। चंद्र ग्रहण के इस समय में आपको विदेशों से लाभ हो सकता है। लेकिन इस समय में आपका खर्च अधिक हो सकता है। इस समय में आपका अस्पताल में खर्चा अधिक खर्चा हो सकता है। इस समय में आपका कोई किमती समान चोरी हो सकता है। इसलिए अपना किमती समान संभाल कर रखें किसी भी प्रकार से अनजाने व्यक्ति पर भरोसा न करें। कार्यक्षेत्र में भी आपके नए दुश्मन पैदा हो सकते हैं। इसलिए विशेष सावधानी बरतें।
मीन राशि चंद्र ग्रहण का प्रभाव
मीन राशि वालो के लिए चंद्र ग्रहण ग्यारहवें भाव को प्रभावित करेगा । ग्यारहवां भाव आय भाव कहलाता है। मीन राशि वालों के लिए यह समय काफी लाभदायक सिद्ध हो सकता है। इस समय में सभी योजनाएं सफल हो सकती हैं । आपकी आय में भी इस समय बढ़ोतरी हो सकती है। चंद्र ग्रहण का यह काल आपकी सभी इच्छाओं की पूर्ति कर सकता है। आपको इस समय में अपनी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। लेकिन इस समय में आपको अपनेी लव लाइफ पर विशेष ध्यान देना पड़ेगा। आपका पार्टनर इस समय आप पर शक कर सकता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS