Chandra Grahan 2019 : भारत के कुछ हिस्सों में दिखेगा आंशिक चंद्र ग्रहण, जानें इससे जुड़ी रोचक बातें

Chandra Grahan 2019 : भारत के कुछ हिस्सों में दिखेगा आंशिक चंद्र ग्रहण, जानें इससे जुड़ी रोचक बातें
X
Chandra Grahan 2019 In India / Lunar Eclipse 2019 In India: चंद्र ग्रहण भारत में आज 16 जुलाई और 17 जुलाई के बीच मध्य रात्रि में लगेगा। यह साल का आखिरी चंद्र ग्रहण होगा। जो मध्यरात्रि 1 बजकर 31 मिनट से 4 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। इस बार आंशिक चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।

Chandra Grahan 2019 Lunar Eclipse 2019 In India: चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) भारत (India) में आज 16 जुलाई और 17 जुलाई (16 July To 17 July 2019) के बीच मध्य रात्रि में लगेगा। यह साल का आखिरी चंद्र ग्रहण होगा। जो मध्यरात्रि 1 बजकर 31 मिनट से 4 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। इस बार आंशिक चंद्र (Anshik Chandra Grahan) ग्रहण पड़ रहा है। लेकिन इस बार खास बात यह है कि 149 साल बाद गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) के मौके पर चंद्र ग्रहण पड़ रहा है जिसे अनोखा संयोग और ऐतिहासिक मना जा रहा है।

इससे पहले 12 जुलाई 1870 को ऐसे संयोग बना था। चंद्र ग्रहण तीन घंटे का होगा। इससे पहले इसी साल 21 जनवरी 2019 को पूर्ण चंद्र ग्रहण था लेकिन यह अमेरिका की तरफ देखा भारत में इसका असर नहीं हुआ था। कहते हैं कि जब ग्रहण लगता है तो उससे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। आज शाम साढ़े 4 बजे से सूतक लग जाएंगे।

जानें इससे जुड़ी रोचक बातें...

- यह चंद्र ग्रहण इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है। कुल मिलाकर साल 2019 में दो चंद्र ग्रहण एक पूर्ण और दूसरा आंशिक ग्रहण है।

- यह चंद्र ग्रहण भारत के अलावा दक्षिण अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया में दिखाई देगा। नासा ने बताया कि आंशिक चंद्रग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा।

- दुनिया में पहला चंद्र ग्रहण 21 जनवरी 2019, दूसरा 16 जुलाई 2019 को पड़ेगा लेकिन अब अगला पूर्ण चंद्र ग्रहण 26 मई, 2021 को दिखाई देगा।

- चंद्र ग्रहण तब दिखाई देता है जब पृथ्वी चंद्रमा और सूर्य के बीच आती है। चंद्रमा पर एक छाया डालती है। जिसे चंद्र ग्रहण कहते हैं। वहीं जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आता है तो उसे सूर्यग्रहण कहते हैं।

- कहा जाता है कि आंशिक चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन ही होता है लेकिन पूर्ण चंद्र ग्रहम बहुत ही कम दिखाई देता है। ऐसे में आंशिक चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा का केवल एक हिस्सा पृथ्वी की छाया में आता है।

- अपनी खुली आंखों से सीधे चंद्रग्रहण को देखना पूरी तरह से सुरक्षित है। इन समय के ग्रहणों के विपरीत चंद्र ग्रहण, आपके जीवन में आपकी दृष्टि या किसी अन्य चीज को नुकसान नहीं पहुंचा सकता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story