Chandra Grahan 2020 : इस विधि से करें चंद्र ग्रहण के बाद घर को शुद्ध

Chandra Grahan 2020 चंद्र ग्रहण को धार्मिक दृष्टिकोण से एक अशुभ घटना माना जाता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार जब भी चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) पड़ता है तो लोगों के जीवन में भी कई बुरी घटनाएं घटने लगती है। इसलिए आपको चंद्र ग्रहण के बाद अपने घर की शुद्धि अवश्य कर लेनी चाहिए। चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) इस साल 10 जनवरी 2020 को पड़ रहा है तो चलिए जानते हैं चंद्र ग्रहण के बाद कैसे करें घर की शुद्धि
चंद्र ग्रहण के बाद घर को शुद्ध करने की विधि (Chandra Grahan Ke Baad Ghar Ko Kaise Sudh Karne Ki Vidhi)
1. चंद्र ग्रहण के बाद अपने नहाने के पानी में गंगाजल डालकर स्नान अवश्य करना चाहिए और उन पहने हुए वस्त्रों को घर से बाहर फेंक देना चाहिए और इसके बाद अपने घर के मंदिर के द्वार अवश्य खोल देने चाहिए।
2. ग्रहण के समाप्त होने के बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव अवश्य करें और भगवान की मूर्तियों पर भी गंगाजल का छिड़काव करें। ऐसा करने से चंद्र ग्रहण का अशुभ फल समाप्त हो जाएगा।
3. इसके बाद भगवान की विधिवत पूजा करें और अपने ईष्ट के मंत्रों का जाप अवश्य करें और अपने घर की चारो दिशाओं में अगरबत्ती अवश्य जलाएं।
4.ग्रहण के बाद पंचगव्य का छिड़काव करना भी काफी श्रेष्ठ रहता है। इस पंचगव्य में दूध, दही, घी, गौ मूत्र और गोबर का मिश्रण किया जाता है।
5. चंद्र ग्रहण के बाद अपने घर में समुद्री नमक का पौंछा अवश्य लगाएं। ऐसा करने से आपके घर की सभी नकारात्मकता समाप्त हो जाएगी। यदि आपको समुद्री नमक न मिले तो आप साधारण नमक का प्रयोग भी कर सकते हैं।
6. चंद्र ग्रहण के बाद अपने घर में गुगल की धूनी अवश्य देनी चाहिए। ऐसा करने से चंद्र ग्रहण सभी अशुभ प्रभाव घर पर से समाप्त हो जाते हैं।
7. चंद्र ग्रहण के बाद अपने घर के चारों और नारियल घूमाकर किसी बहते जल में प्रवाहित कर दें। इससे आपके घर में पर पड़ी बूरी नजर और चंद्र का ग्रहण का अशुभ प्रभाव दोनों समाप्त हो जाएंगे।
8. यदि आपको ऐसा लग रहा है कि चंद्र ग्रहण के बाद आपके घर में अशुभ घटनाएं घट रही हैं तो आप अपने घर की चारो दिशाओं में समुद्री नमक को रख दें।
9.चंद्र ग्रहण के बाद मंदिर अवश्य जाएं और भगवान शिव की उपासना अवश्य करें। ऐसा करने से आपको चंद्र ग्रह से संबंधित परेशानियों से मुक्ति मिल जाएगी।
10. ग्रहण के बाद किसी गरीब व्यक्ति या ब्राह्मण को सात प्रकार के अनाज के साथ दक्षिणा दान में अवश्य दें। ऐसा करने से आपके घर की सभी परेशानियां समाप्त हो जाएंगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS