Chandra Grahan 2020 : चंद्र ग्रहण पर राशि के अनुसार करें ये उपाय, नहीं पड़ेगा ग्रहण का बुरा प्रभाव

Chandra Grahan 2020 : चंद्र ग्रहण पर राशि के अनुसार करें ये उपाय, नहीं पड़ेगा ग्रहण का बुरा प्रभाव
X
Chandra Grahan 2020 : चंद्र ग्रहण पर राशि के अनुसार उपाय (Chandra Grahan Remedies According to Zodiac Sign) करने के से अत्याधिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है, इतना ही नहीं ग्रहण काल में उपाय करने से चंद्र ग्रहण का अशुभ प्रभाव (Chandra Grahan Effects) कम भी किया जा सकता है तो चलिए जानते हैं चंद्र ग्रहण पर राशि के अनुसार क्या उपाय (Lunar Eclipse Effects According to Zodiac Sign)

Chandra Grahan 2020 चंद्र ग्रहण पर राशि के अनुसार उपाय करने से ग्रहण को प्रभाव को कम किया जा सकता है। चंद्र ग्रहण साल 2020 में 10 जनवरी को मध्य रात्रि में लग रहा है। चंद्र ग्रहण का असर प्रत्येक राशि के जातको पर पड़ेगा। चंद्र ग्रहण का सूतक काल 10 जनवरी 2020 (Chandra Grahan Sutak Kaal 10 January 2020) को ही दोपहर 1 बजकर 39 मिनट पर प्रारंभ हो जाएगा और चंद्र ग्रहण के सूतक काल की समाप्ति 11 जनवरी 2020 (Chandra Grahan Sutak Kaal Ending 11 January 2020) को मध्य रात्रि में रात 2 बजकर 40 मिनट पर हो जाएगा तो चलिए जानते हैं चंद्र ग्रहण पर राशि के अनुसार क्या उपाय (Chandra Grahan Rashi Ka Anusar Upay)


चंद्र ग्रहण 2020 मेष राशि के उपाय (Chandra Grahan Remedies For Aries )

चंद्र ग्रहण मेष राशि के तीसरे भाव में पड़ रहा है। जिसके कारण इनके भाग्य में रूकावट आ सकती है और इनके बनते- बनते काम भी इस समय में बिगड़ सकते हैं। इतना ही नहीं इस समय में इनका अपने छोटे भाई बहनों के साथ भी झगड़ा हो सकता है। इसलिए मेष राशि के जातको को चंद्र ग्रहण के दौरान सुंदरकांड का पाठ लगातार करते रहना चाहिए और ग्रहण समाप्त होने के बाद हनुमान जी के आगे चमेली के तेल का दीपक अवश्य जलाना चाहिए।


चंद्र ग्रहण 2020 वृषभ राशि के उपाय (Chandra Grahan Remedies For Taurus )

वृषभ राशि के जातको के लिए चंद्र ग्रहण दूसरे भाव में लग रहा है। जिसके कारण इनका अपने परिवार वालों के साथ मतभेद हो सकता है। इतना ही नहीं इस समय में इन्हें आर्थिक हानि भी उठानी पड़ सकती है। इसलिए चंद्र ग्रहण के दौरान वृषभ राशि के जातको को भगवान शिव का ध्यान करना चाहिए इस समय में इन्हें लगातार भगवान शिव के मंंत्रों का जाप करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको ग्रहण के अशुभ प्रभावों का सामना नहीं करना पड़ेगा।


चंद्र ग्रहण 2020 मिथुन राशि के उपाय (Chandra Grahan Remedies For Gemini )

चंद्र ग्रहण मिथुन राशि पर ही लग रहा है। जिसकी वजह से ग्रहण का सबसे ज्यादा अशुभ प्रभाव इसी राशि के जातको पर पड़ेगा। इस समय में इनका स्वास्थय बेहद खराब हो सकता है। वहीं दूसरी और इस समय में इन्हें अत्याधिक मानसिक कष्टोें का सामना भी करना पड़ेगा। चंद्र ग्रहण के इस दुष्प्रभाव से बचने के लिए आपको भगवान श्री हरि विष्णु के मंत्र ऊँ नमो नारायणाय नमः का जाप पूरे ग्रहण काल के दौरान करना है।


चंद्र ग्रहण 2020 कर्क राशि के उपाय (Chandra Grahan Remedies For Cancer)

कर्क राशि के जातको के लिए चंद्र ग्रहण उनके बारहवें भाव में पड़ रहा है। जिसकी वजह से इनके खर्च अत्याधिक हो सकते हैं। इतना ही नहीं इस समय में इन्हें अपने परिवार से दूर भी जाना पड़ सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रमा को कर्क राशि का स्वामी माना जाता है। इसलिए ग्रहण का असर इन पर भी अधिक रहेगा।चंद्र ग्रहण के दुष्प्रभावों को कम करने के लिए इन्हें चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा के बीज मंत्र ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम: मंत्र का निरंतर जाप करते रहना चाहिए।


चंद्र ग्रहण 2020 सिंह राशि के उपाय (Chandra Grahan Remedies For Leo)

सिंह राशि के चंद्र ग्रहण उनके ग्यारहवें भाव में पड़ेगा। जिसके अनुसार उन्हें इस समय में मिलाजुला फल प्राप्त हो सकता है। इस समय में आपकी आय में तो वृद्धि होगी। लेकिन आपका अपनी बड़ी बहन के साथ संबंध खराब हो सकता है। आपको चंद्र ग्रहण के दौरान लगातार आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करते रहना है और चंद्र ग्रहण के समाप्त होने के बाद किसी भी गरीब व्यक्ति या ब्राह्मण को सात प्रकार के अनाज का दान करना चाहिए।


चंद्र ग्रहण 2020 कन्या राशि के उपाय (Chandra Grahan Remedies For Virgo)

कन्या राशि के चंद्र ग्रहण उनके दसवें भाव में लग रहा है। जिसके कारण उनका अपने उच्च अधिकारियों के साथ झगड़ा हो सकता है। इसके साथ ही इस समय में इनके मान- सम्मान में भी कमीं आ सकती है। इसके अलावा इस समय में इनके पिता का स्वास्थ भी खराब रह सकता है। कन्या राशि के जातको को चंद्र ग्रहण के दौरान आपको लगातार दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको चंद्र के बुरे प्रभावों का सामना नहीं करना पड़ेगा।


चंद्र ग्रहण 2020 तुला राशि के उपाय (Chandra Grahan Remedies For Libra)

तुला राशि के जातको के लिए चंद्र ग्रहण नवम भाव में लग रहा है। जिसके कारण आपके बनते- बनते काम बिगड़ सकते हैं। वहीं इस समय में आपका अपने मित्रों और छोटे भाई बहनों के साथ भी झगड़ा हो सकता है। इतना ही नहीं आपका चंद्र ग्रहण के दौरान अपने पिता से भी झगड़ा हो सकता है। इसलिए आपको चंद्र ग्रहण के दौरान निरंतर मां काली के बीज मंत्र ॐ क्रीं कालिके स्वाहा का लगातार जाप करना चाहिए।


चंद्र ग्रहण 2020 वृश्चिक राशि के उपाय (Chandra Grahan Remedies For Scorpio)

चंद्र ग्रहण का असर वृश्चिक राशि के अष्टम भाव पर पड़ेगा। जो इनके लिए अत्याधिक अशुभ है। इस समय में इन्हें कई प्रकार के कष्टों का सामना करना पड़ेगा। ग्रहण की वजह से इस समय में इनके साथ किसी प्रकार की कोई दुर्घटना हो सकती है। इतना ही नहीं इस समय में इन्हें धनहानि और परिवार के साथ किसी प्रकार के विवाद का सामना भी करना पड़ेगा। चंद्र ग्रहण के दौरान वृश्चिक राशि के जातको को लगातार हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए


चंद्र ग्रहण 2020 धनु राशि के उपाय (Chandra Grahan Remedies For Sagittarius)

धनु राशि के जातको के लिए चंद्र ग्रहण सातवें भाव में लग रहा है। जिसकी वजह से इनके जीवनसाथी को इस समय में मानसिक कष्ट हो सकता है। इतना ही नहीं इस समय में आपके जीवनसाथी का स्वास्थय भी इस समय में खराब रह सकता है। यदि आप व्यापार करते हैं तो आपको इस समय में कोई बड़ी धनहानि हो सकती है। आपको चंद्र ग्रहण के इस दुष्प्रभाव से बचने के लिए लगातार हनुमाष्टक का पाठ करना चाहिए।


चंद्र ग्रहण 2020 मकर राशि के उपाय (Chandra Grahan Remedies For Capricorn)

चंद्र ग्रहण मकर राशि के जातको के लिए छठे भाव में लग रहा है। जिसके कारण इन्हें रोगों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में इन्हें पानी से होने वाली बीमारियों से बचना चाहिए। इस समय में इन्हें अपने शत्रुओं के द्वारा बधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस समय में इनके शत्रु इनके सामने आने की हिम्मत भी नहीं करेंगे। लेकिन चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए आपको भगवान शिव की उपासना करनी चाहिए और ऊं नम: शिवाय मंत्र का पूरे ग्रहण के दौरान जाप करना चाहिए।


चंद्र ग्रहण 2020 कुंभ राशि के उपाय (Chandra Grahan Remedies For Aquarius)

कुंभ राशि के जातको के लिए चंद्र ग्रहण पांचवें भाव में लग रहा है। जिसकी वजह से इनकी संतान को मानसिक कष्ट हो सकता है। यदि आपकी संतान छोटी है तो इस समय में उनकी सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखें। ग्रहण के दौरान उन्हें निमोनिया, सर्दी, खांसी और बुखार अधिक हो सकता है। चंद्र ग्रहण के इस दुष्प्रभाव से बचने के लिए आपको ऊं शं शनैश्चर्या नम: मंत्र का लगातार जाप करना चाहिए।


चंद्र ग्रहण 2020 मीन राशि के उपाय (Chandra Grahan Remedies For Pisces)

चंद्र ग्रहण मीन राशि के जातको के लिए चतुर्थ भाव में लग रहा है। जिसकी वजह से इनकी माता की सेहत अत्याधिक खराब रह सकती है। वहीं इस समय में आपके सुखों में भी पूरी तरह से कमीं आ सकती है। आपका मन इस समय में व्याकुल हो सकता है। इसलिए चंद्र काल में आपको विष्णु सहस्रनाम का पाठ निरंतर करते रहना चाहिए और चंद्र ग्रहण के समाप्त होने के बाद गाय को पीली दाल अवश्य खिलानी चाहिए।

Tags

Next Story