Chandra Grahan Remedies : चंद्र ग्रहण दोष के उपाय

Chandra Grahan Remedies : चंद्र ग्रहण दोष के उपाय
X
Chandra Grahan Remedies Chandra Grahan Dosh Ke Upay चंद्र ग्रहण दोष के उपाय (Chandra Grahan Remedies In Hindi) जानना बेहद अवश्यक है। ज्योतिषाचार्य नवल किशोर के अनुसार चंद्र ग्रहण का असर न केवल मनुष्यों पर बल्कि पूरी पृथ्वीं के पर ही पड़ता है। ग्रहण की छाया भी बहुत अशुभ होती है। अगर किसी गर्भवती स्त्री के गर्भ पर चंद्र ग्रहण की छाया (Chandra Grahan Ki Chaya) भी पड़ जाए तो उसका गर्भ नष्ट हो जाता है। आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण के दोष के उपाय Chandra Grahan Dosh Ke Upay

Chandra Grahan 2019 (चंद्र ग्रहण दोष के उपाय) ज्योतिषाचार्य नवल किशोर के अनुसार चंद्र ग्रहण के बाद उसके दोषों को दूर करना अति आवश्यक हैं। क्योंकि चंद्र ग्रहण के बाद प्रत्येक मनुष्य पर कोई न कोई नकारात्मक प्रभाव तो अवश्य ही पड़ता है। शास्त्रों के अनुसार चंद्र ग्रहण को काफी अशुभ माना जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार चंद्र का सीधा संबंध हमारे मन से होता है और जब चंद्र ग्रहण पड़ता है। उसका असर हमारे मन को खराब करता है। चंद्र ग्रहण 2019 में (Chandra Grahan 2019) 16-17 जुलाई 2019 (16-17 July 2019) की मध्य रात्रि 1बजकर 32 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। माना जाता है कि ग्रहण की छाया भी बहुत अशुभ होती है। अगर किसी गर्भवती स्त्री के गर्भ पर चंद्र ग्रहण की छाया (Chandra Grahan Ki Chaya) भी पड़ जाए तो उसका गर्भ नष्ट हो जाता है। आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण के दोष के उपाय Chandra Grahan Dosh Ke Upay


चंद्र ग्रहण दोष के उपाय (Chandra Grahan Dosh Ke Upay)

1. चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद घर का शुद्धिकरण अवश्य करें । इसके लिए आप पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव कर सकते हैं।

2. चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद अपने इष्ट की पूजा अवश्य करें । अगर आपको अपने इष्ट के बारे में नहीं पता है तो आप भगवान शिव की भी पूजा कर सकते हैं।

3.चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद पूजा घर को भी शुद्ध अवश्य करें और सभी देवी - देवताओं की प्रतिमा पर गंगा जल छिड़के।

4.चंद्र ग्रहण के समाप्त होने के बाद बिना नहाए कुछ भी न खाएं।

5. चंद्र ग्रहण के समय पहने गए कपड़ों को दोबारा न पहने । इससे अच्छा आप यह वस्त्र किसी जरूरतमंद को दान कर दें।


6. चंद्र ग्रहण से तुलसी का पौधा भी प्रभावित हो जाता है। इसलिए तुलसी की पूजा करने से पहले उस पर गंगा जल अवश्य छिड़के।

7. चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद पितरों का ध्यान अवश्य करें और उनकी पूजा करें । इसके बाद पितरों के नाम से दान भी अवश्य करें।

8.चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद तीन सूखे नारियल अपने ऊपर से उतार कर किसी बहते जल में प्रवाह कर दें । ऐसा करने से आप पर ग्रहण का प्रभाव नष्ट हो जाएगा।

9. चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद छोटे बच्चों की नजर अवश्य उतारें ।

10. चंद्र ग्रहण के बाद सात प्रकार के अनाज का किसी निर्धन व्यक्ति या ब्राह्मण को दान अवश्य दें।

चंद्र ग्रहण का गर्भवती महिलाओं पर असर व ग्रहण काल के सूतक में सावधानियां (Chandra Grahan Precautions)


ज्योतिषाचार्य नवल किशोर के अनुसार गर्भवती महिलाओं पर चंद्र ग्रहण का असर सबसे ज्यादा होता है।

चंद्र ग्रहण के कारण वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है। ग्रहण काल में गर्भवती स्त्रियों को गर्भ पर चंदन-तुलसी का लेप लगाना चाहिए।

चंद्र ग्रहण काल के सूतक में गर्भवती महिलाओं को चाकू और धार वाली वस्तुओं का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

सब्जी ना काटें, मशीन न चलायें। ग्रहण काल के दौरान खाना नहीं खाना चाहिए और यदि संभव ना हो तो जल ग्रहण नहीं करना चाहिए।

Chandra Grahan Dosh Upay Video Download


चंद्र ग्रहण काल के दौरान स्नान नहीं करना चाहिए। ग्रहण समाप्त होने के बाद ही स्नान करें।

चंद्र ग्रहण को खुली आंखों से न देखें। ग्रहण काल के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।

चंद्र ग्रहण काल के दौरान भगवान विष्णु या गुरु प्रदत्त मंत्र का जप करना चाहिए।

चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद हवन करना चाहिए। घर में गंगाजल के छींटे लगाने चाहए और हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story