Chhath Puja Date 2019 : छठ पूजा पर क्या करें और क्या न करें

Chhat Puja 2019 छठ पूजा कार्तिक मास (Kartik Maas) के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन मनाई जाती है। छठ पूजा (Chhat Puja) के दिन आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। इस बात को विशेष ध्यान रखना चाहिए। यह पूजा नहाय खाय के साथ शुरू होती है। जो चार दिनों तक चलती है। इसमें भगवान सूर्य (Lord Surya) की छोटी बहन छठी मैय्या की पूजा (Chhathi Maiya Puja) आराधना की जाती है। माना जाता है कि छठी मैय्या बहुत ही जल्दी क्रोधित हो जाती है। इसलिए छठ पूजा में कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है तो चलिए जानते हैं छठ पूजा के दिन क्या करें और क्या न करें।
छठ पूजा में क्या करें (Chhat Puja Mai Kya Kare)
1. छठी मैय्या का प्रसाद बनाते समय पूरी पवित्रता का ध्यान रखें। हमेशा नहाकर ही छठी मैय्या का प्रसाद तैयार करें।
2. छठी मैय्या के प्रसाद में गुड़ और आंटे की विशेष मिठाई ठेकुवा अवश्य बनाएं।
3.छठ पूजा में सूर्य को अर्घ्य अवश्य दें। बिना सूर्य के अर्घ्य के छठ पूजा का व्रत पूर्ण नहीं हो सकता।
4. छठ का व्रत रखने वाले व्यक्ति को अन्य व्रतियों की सहायता अवश्य करनीं चाहिए।
5. छठ पूजा में बांस की टोकरी में इस पूजा का सभी समान रखकर पूजा स्थल तक लेकर जाएं। क्योंकि छठ पूजा में बांस की टोकरी को विशेष महत्व दिया जाता है।
6. छठ पूजा में जो भी खरना प्रसाद बनाएं। उसमें लौकी, चने की दाल और चने की दाल आदि बनाए जाते हैं। इस प्रसाद में भूलकर भी मूंग या मसूर की दाल का इस्तेमाल न करें।
7. छठ पूजा का प्रसाद बनाते समय आपको मौन व्रत रखना चाहिए। आपको उस समय जल तक ग्रहण नहीं करना चाहिए।
8.छठ पूजा में अग्नि पूजा अवश्य करें। एक हवन पात्र में अग्नि जलाकर उसमें थोड़ा सा भोजन अर्पित करें। बिना अग्नि पूजा के प्रसाद का भोग अधूरा माना जाता है।
9. केले के प्रसाद के बिन छठ पूजा अधूरी मानी जाती है। छठ पूजा में केले का पूरा गुच्छा छठी मैय्या को भेंट किया जाता है। इसके अलावा गन्ने का भी घर पूजा स्थल बनाया जाता है।
10. छठ पूजा के समय कोरे वस्त्रों का ही प्रयोग करें। यदि आप ऐसा नहीं कर सकते तो आपको उन्हीं वस्त्रों का प्रयोग करना चाहिए । जिसे आपने अच्छी तरह से धोया हुआ हो और जो बिल्कुल साफ हो।
छठ पूजा में क्या न करें (Chhat Puja Mai Kya Na Kare)
1. सूर्य देव को अर्घ्य पर चढ़ाए जाने वाले प्रसाद को तैयार करने वाले को तब तक कुछ भी नहीं खाना चाहिए। जब तक कि प्रसाद तैयार न हो जाए।
2. छठी मैय्या के प्रसाद को भूलकर भी पैर न लगाएं। ऐसा करने पर आपको छठी मैय्या के क्रोध का सामना करना पड़ेगा।
3. सूर्य देव को अर्घ्य देते समय चांदी, स्टील, शीशे या प्लास्टिक के बने लोटे का प्रयोग या किसी भी बर्तन का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
4.छठी मैय्या की मनौती को नहीं भूलना चाहिए। जो मनौती हो उसे समय पर पूरा कर लेना चाहिए।
5. छठ का प्रसाद जहां बन रहा हो वहां पर भोजन नहीं करना चाहिए। इससे पूजा में अशुद्धि आती है।
6. छठ का व्रत करने वाले व्यक्ति को अपशब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपको छठ के व्रत का पूर्ण लाभ प्राप्त नहीं होगा।
7.छठ पूजा में भूलकर भी मांस और मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको अनेकों प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
8. छठ का व्रत रखने वाले को ब्रह्मचर्य का पालन अवश्य करना चाहिए। यदि हो सके तो घर के अन्य सदस्यों को भी छठ पूजा में ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।
9.छठ पूजा का प्रसाद जिस जगह पर बन रहा हो। वहां पर न तो स्वंय कुछ खाएं और न हीं किसी और को कुछ खाने दें।
10. छठ पूजा में प्याज और लहसून का प्रयोग बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि प्याज और लहसून को तामसिक माना जाता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS