Christmas Day 2019 Gifts: क्रिसमस डे पर राशि के अनुसार बच्चों को दें ये गिफ्ट

Christmas Day 2019 Gifts: क्रिसमस डे का त्योहार पूरी दुनिया में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन को ईसाई धर्म के लोग ईसा मसीह (Isa Masih) के जन्मदिन के रूप में मनाते हैं। क्रिसमस डे (Christmas Day) हर साल 25 दिसंबर के दिन मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने से छोटों को गिफ्ट देते हैं। यदि आप भी बच्चों को कोई उपहार देना चाहते हैं तो वह आप उनकी राशि के अनुसार दे सकते हैं तो चलिए जानते हैं जानिए क्रिसमस डे पर राशि के अनुसार बच्चों को क्या दे गिफ्ट
क्रिसमस पर मेष राशि के बच्चों के लिए गिफ्ट (Christmas Day Gifts For Aries)
यदि आपके बच्चे की राशि मेष है और आप क्रिसमस के दिन आप अपने बच्चे को लाल रंग की कोई वस्तु उपहार में देते हैं तो यह उनके लिए काफी शुभ होगा। इस दिन आप अपने बच्चे को लाल रंग का टेडी बियर भी दे सकते हैं। इसके अलावा आप उन्हें कोई खेल की वस्तु भी दे सकते हैं।
क्रिसमस पर वृषभ राशि के बच्चों के लिए गिफ्ट (Christmas Day Gifts For Taurus)
यदि आपका बच्चा वृषभ राशि का है और आप क्रिसमस पर उसे कुछ उपहार देना चाहते हैं तो आप उसे इस दिन कोई नीले रंग की वस्तु उपहार में दे सकते हैं। इनके अलावा आप उन्हें इस दिन घड़ी आदि भी गिफ्ट में दे सकते हैं।
क्रिसमस पर मिथुन राशि के बच्चों के लिए गिफ्ट (Christmas Day Gifts For Gemini)
मिथुन राशि के बच्चों को आप क्रिसमस के दिन हरे रंग की कोई वस्तु उपहार में देनी चाहिए। इसके अलावा आप इस दिन उन्हें कोई पजल या फिर पैन भी आदि भी गिफ्ट कर सकते हैं। इस प्रकार की चीजें गिफ्ट करना आपके बच्चे के लिए अत्यंत ही शुभ रहेगी।
क्रिसमस पर कर्क राशि के बच्चों के लिए गिफ्ट (Christmas Day Gifts For Cancer)
यदि आपके बच्चे की कर्क राशि है तो आप क्रिसमस पर उन्हें किसी ऐसी जगह पर घूमाने से जा सकते हैं। जहां पर पानी अधिक हो। इसके अलावा आप उन्हें इस दिन वाटर कलर भी उपहार में दे सकते हैं।
क्रिसमस पर सिंह राशि के बच्चों के लिए गिफ्ट (Christmas Day Gifts For Leo)
क्रिसमस वाले दिन सिंह राशि के बच्चों को उनके माता पिता उन्हें उनकी पसंदीदा मूवी दिखा सकते हैं। इसके अलावा आप उन्हें इस दिन उनकी पंसद की चॉकलेट भी उपहार में दे सकते हैं। ऐसा करने से आपका बच्चा बहुत खुश हो जाएगा।
क्रिसमस पर कन्या राशि के बच्चों के लिए गिफ्ट (Christmas Day Gifts For Virgo)
क्रिसमस पर कन्या राशि के बच्चों को उनके माता पिता किसी प्रकार की कोई बुक उपहार में दे सकते हैं। इसके अलावा आप उन्हें इस दिन सरस्वती यंत्र भी उपहार में दे सकते हैं। ऐसा करने से आपके बच्चे की विद्या की सभी परेशानी समाप्त हो जाएगी।
क्रिसमस पर तुला राशि के बच्चों के लिए गिफ्ट (Christmas Day Gifts For Libra)
तुला राशि के बच्चों को क्रिसमस पर उनके माता पिता अपने बच्चे को किसी प्रकार की कोई कॉस्मेटिक आइटम उपहार में दे सकते हैं। इसके अलावा आप उन्हें इस दिन वस्त्र आदि भी उपहार में दे सकते हैं।
क्रिसमस पर वृश्चिक राशि के बच्चों के लिए गिफ्ट (Christmas Day Gifts For Scorpio)
क्रिसमस पर पर वृश्चिक राशि के बच्चों को उनके माता पिता उनके ही फेवरिट स्पोर्टस की कोई चीज उपहार में दे सकते हैं। इसके अलावा आप उन्हें इस दिन कोई स्टडी किट भी उपहार में दे सकते हैं।
क्रिसमस पर धनु राशि के बच्चों के लिए गिफ्ट (Christmas Day Gifts For Sagittarius)
धनु राशि के बच्चों को उनके माता पिता क्रिसमस पर धार्मिक पुस्तक या फिर कोई पढ़ाई से संबंधित चीज उपहार में दे सकती हैं। ऐसा करने से आपके बच्चों को ज्ञान के साथ- साथ संस्कारों की भी प्राप्ति होगी।
क्रिसमस पर मकर राशि के बच्चों के लिए गिफ्ट (Christmas Day Gifts For Capricorn)
क्रिसमस पर मकर राशि के बच्चों को उनके माता पिता कोई नया बैग आदि उपहार में दे सकते हैं। इसके अलावा आप उन्हें इस दिन उनकी फेवरिट जगाह पर खाना खिलाने के लिए भी ले जा सकते हैं।
क्रिसमस पर कुंभ राशि के बच्चों के लिए गिफ्ट (Christmas Day Gifts For Aquarius)
कुंभ राशि के बच्चों को उनके माता पिता क्रिसमस पर उन्हें नीले रंग के वस्त्र उपहार में दे सकते हैं। इसके अलावा आप उन्हें इस दिन आइल कलर भी उपहार में दे सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए अत्यंत ही शुभ रहेगा।
क्रिसमस पर मीन राशि के बच्चों के लिए गिफ्ट (Christmas Day Gifts For Pisces)
क्रिसमस पर मीन राशि के बच्चों के माता पिता उन्हें उनके पंसद का कोई जमैक्ट्री बॉक्स आदि उपहार में दे सकते हैं। इसके अलावा आप उन्हें इस दिन उपहार में जूते आदि भी दे सकते हैं। यह उपहार आपके बच्चे के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान ला देगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS