महाभारत कल से लौटेगा दूरदर्शन पर, दिन में दो बार होगा प्रसारण

दूरदर्शन के चर्चित सीरियल महाभारत और रामायण का दोबारा से दूरदर्शन पर प्रसारण शुरू हो रहा है। महाभारत का प्रसारण कल से शुरू होगा। सूचना और प्रसारण मंत्रालय की तरफ से इसका ऐलान कर दिया गया है। महाभारत का प्रसारण दिन में दो बार होगा।
कोरोना वायरस का खतरा बढ़ने पर भारत लॉकडाउन कर दिया गया। जिसके बाद लोग महाभारत-रामायण के प्रसारण को लेकर सोशल मीडिया पर लोग मांग करने लगे। ताकि लॉकडाउन के दौरान मनोरंजन के साथ इतिहास की जानकारी मिल सके। सरकार की तरफ से अब महाभारत और रामायण का दोबारा से प्रसारण शुरू करने का फैसला किया गया है।
सूचना और प्रसारण मंत्रालय की तरफ से महाभारत का प्रसारण शनिवार से शुरू करने का ऐलान किया गया है। सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि यह घोषणा करते हुए मुझे हो रही है। डीडी भारती शनिवार 28 मार्च से लोकप्रिय धारावाहिक 'महाभारत' का प्रसारण शुरू कर रहा है। रोजाना दोपहर 12 बजे और प्रतिदिन शाम 7 बजे महाभारत का प्रसारण होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS