Dev Deepawali 2019 : देव दीपावली पर इच्छापूर्ति के लिए जानिए किस भगवान के आगे जलाएं दीपक

Dev Deepawali 2019 दिवाली के बाद देव दीपावली का विशेष महत्व होता है। क्योंकि इस दिन सभी देवता धरती पर आकर गंगा किनारे दीपक जलाते हैं। यदि आपकी कोई इच्छा काफी समय से पूरी नहीं हो रही है तो आप इस दिन दीपक जलाकर अपनी इच्छा को पूर्ण कर सकते हैं। देव दीपावली इस साल 2019 में 12 नवंबर 2019 (12 November 2019) के दिन मनाई जाएगी तो आइए जानते हैं इच्छापूर्ति के लिए के लिए देव दीपावली (Dev Deepawali) पर किस भगवान के आगे जलाएं दीपक
धन प्राप्ति के लिए दीपक (Dhan Prapti Ke Liye Deepak)
यदि आपके पास धन की कमीं है और आप काफी मेहनत भी करते हैं तो आप देव दीपावली के दिन भगवान कुबेर के नाम का दीपक जला सकते हैं। यदि आप इस दिन ऐसा करते हैं तो आपको न केवल धन की प्राप्ति होगी। बल्कि अगर आपका कहीं पर धन फंसा हुआ है तो आप वह भी प्राप्त कर सकते हैं।
प्यार पाने के लिए दीपक (Pyar Pane Ke Liye Deepak)
जिन लोगों को अपना प्रेम प्राप्त करना हो या अपने जीवनसाथी से प्यार पाना हो तो वह देव दीपावली के दिन भगवान श्री कृष्ण के आगे दीपक जला सकते हैं। ऐसा करने से आपको न केवल अपने साथी का प्रेम प्राप्त होगा। बल्कि वह आपकी भावनाओं को समझेंगे और आपके प्रति विश्वास भी रखेंगे।
बिमारी से मुक्ति पाने के लिए दीपक (Bimari Se Mukti Pane Ke Liye Deepak)
यदि आप काफी समय से बिमार हैं और आपकी बिमारी ठीक नहीं हो रही तो आप देव दीपावली के दिन भगवान सूर्य की मूर्ति स्थापित करके उसके आगे दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपका वह रोग जल्दी ठीक हो जाएगा और आपको उत्तम स्वास्थय भी उत्तम हो जाएगा।
व्यापार में तरक्की के लिए दीपक (Vyapar Mai Taraki Pane Ke Liye Deepak)
यदि आप व्यापार करते हैं और आपको उसमें लाभ की जगह नुकसान अधिक हो रहा है तो आप देव दीपावली के दिन भगवान श्री गणेश के आगे दीपक जला सकते हैं। ऐसा करने से न केवल आपके व्यापार में वृद्धि होगी। बल्कि आपके व्यापार का विस्तार भी होगा।
दुर्घटना से मुक्ति के लिए दीपक (Durghatna Se Mukti Pane Ke Liye Deepak)
यदि आपके साथ दुर्घटना अधिक होती है या आपको शत्रुओं से अत्याधिक परेशानी होती है तो आप देव दीपावली के दिन भगवान श्री राम भक्त हनुमान जी के आगे दीपक जला सकते हैं। ऐसा करने से आपके शत्रु परास्त होंगे और आपको दुर्घटनाओं से मुक्ति भी मिलेगी।
आय बढ़ाने के लिए दीपक (Aaye Badane Ke Liye Deepak)
यदि आप बहुत अधिक मेहनत करते हैं और फिर भी आपकी आय नहीं बढ़ रही है तो आप देव दीपावली के दिन मां लक्ष्मी के आगे दीपक जला सकते हैं। ऐसा करने से आपकी आय में तो बढ़ोतरी होगी ही साथ ही आपको आय के नए स्रोत भी प्राप्त होंगे।
नौकरी में तरक्की के लिए दीपक (Naukri Mai Trakki Pane Ke Liye Deepak)
यदि आपको नौकरी में तरक्की करनी हो या फिर नई नौकरी प्राप्त करनी हो तो आपको देव दीपावली के दिन भगवान विष्णु के आगे दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से आपको नौकरी में तरक्की अवश्य प्राप्त होगी और यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको रोजगार भी अवश्य प्राप्त होगा।
परीक्षा में सफलता के लिए दीपक (Pariksha Mai Safalta Pane Ke Liye Deepak)
जो विद्यार्थी अपनी परीक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं या फिर कोई प्रतियोगी परीक्षा देने जा रहे हैं तो उन्हें देव दीपावली के दिन माता सरस्वती के आगे दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से आपको आपकी परीक्षा में सफलता अवश्य प्राप्त होगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS