Dev Uthani Ekadashi 2019 : देवउठनी एकादशी पर राशि के अनुसार उपाय से मिलेगी अपार सफलता

Dev Uthani Ekadashi 2019 : देवउठनी एकादशी पर राशि के अनुसार उपाय से मिलेगी अपार सफलता
X
Dev Uthani Ekadashi 2019 देवउठनी एकादशी 2019 में 8 नवंबर को है, देवउठनी एकादशी पर राशि के अनुसार उपाय करने से जीवन के हर क्षेत्र में अपार सफलता प्राप्त होती है, आइए जानते हैं देवउठनी एकादशी पर राशि के अनुसार उपाय।

Dev Uthani Ekadashi 2019 कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadash) के नाम से जाना जाता है। देवउठनी एकादशी का शुभ मुहूर्त 11:30 से 12:12 तक है इससे पहले आप लाभ के चौघडिया में 08:00 से 09:22 तक और अमृत के चौघड़िया में 9:22 10:43 तक देव उठा सकते है। देवउठनी एकादशी पर अगर आप राशि के अनुसार कुछ उपाय करते हैं तो आप अपने जीवन की सभी परेशानियों से छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं और जीवन के सभी सुखों को प्राप्त कर सकते हैं। पुराणों के अनुसार देवउठनी एकादशी पर देवता भगवान विष्णु (Lord Vishnu) चार महिने की निद्रा अवस्था से जागते हैं तो आइए जानते हैं देवउठनी एकादशी पर राशि के अनुसार ऐसे कौन से उपाय कर सकते हैं जिससे अपार सफलता प्राप्त की जा सकती है।


देवउठनी एकादशी मेष राशि के उपाय (Dev Uthani Ekadashi Mesh Rashi Ke Upay)

मेष राशि के जातकों को देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु के आगे एक दीपक जलाना चाहिए। आपको यह दीपक घी का जलाना है और उसमें सिंदूर अवश्य डालना है। ऐसा करने से आपको नौकरी में चल रही सभी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।


देवउठनी एकादशी वृष राशि के उपाय (Dev Uthani Ekadashi Vrish Rashi Ke Upay)

देवउठनी एकादशी पर वृष राशि के जातकों को भगवान विष्णु की पूजा करने बाद उन्हें माखन का भोग लगाना हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको जीवन में सभी प्रकार की सुख और सुविधाओं की प्राप्ति होगी।


देवउठनी एकादशी मिथनु राशि के उपाय (Dev Uthani Ekadashi Mithun Rashi Ke Upay)

मिथुन राशि के जातकों को देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु को पीले रंग के पुष्प अर्पित करने चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको सरकारी क्षेत्रों में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। इतना ही नहीं आपको सरकार से लाभ भी अवश्य प्राप्त होगा।


देवउठनी एकादशी कर्क राशि के उपाय (Dev Uthani Ekadashi Kark Rashi Ke Upay)

देवउठनी एकादशी पर कर्क राशि वाले जातकों को भगवान विष्णु को हल्दी वाले दूध से स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी। इतना ही नहीं अगर आप ऐसा करते हैं तो आपका भगवान विष्णु का आर्शीवाद भी प्राप्त होगा।


देवउठनी एकादशी सिंह राशि के उपाय (Dev Uthani Ekadashi Singh Rashi Ke Upay)

देवउठनी एकादशी पर सिंह राशि के लोगों को भगवान विष्णु को गुड़ का भोग लगाना चाहिए और उस गुड़ को स्वंय तो प्रसाद के रूप में ग्रहण करें ही घर के बाकि लोगों को इसका प्रसाद के रूप में वितरण करें। ऐसा करने से आपको व्यापार में चल रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।


देवउठनी एकादशी कन्या के उपाय (Dev Uthani Ekadashi kanya Rashi Ke Upay)

कन्या राशि के जातकों को देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु को तुलसीदल अर्पित करना चाहिए। वैसे भी तुलसी भगवान विष्णु को अत्याधिक प्रिय है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपकी सभी मनोवांच्छित इच्छाओं की पूर्ति ब


देवउठनी एकादशी तुला के उपाय (Dev Uthani Ekadashi Tula Rashi Ke Upay)

अगर आप जीवन में अत्याधिक परेशानियों से घिरे हुए हैं तो आप देवउठनी एकादशी के भगवान विष्णु का मुल्तानी मिट्टी से लेप करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको अपनी इस समस्या से जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा।


देवउठनी एकादशी वृश्चिक के उपाय (Dev Uthani Ekadashi Tula Rashi Ke Upay)

वृश्चिक राशि के जातकों को देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को शहद और दही से स्नान कराना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके क्रोध शांत होगा और आपको भगवान विष्णु का विशेष आर्शीवाद भी प्राप्त होगा।


देवउठनी एकादशी धनु के उपाय (Dev Uthani Ekadashi Dhanu Rashi Ke Upay)

देवउठनी एकदाशी के दिन धनु राशि के जातकों को भगवान विष्णु को पीले रंग की मिठाई का भोग लगाना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको भगवान विष्णु के साथ- साथ बृहस्पति देव का भी आर्शीवाद भी प्राप्त होगा।


देवउठनी एकादशी मकर के उपाय (Dev Uthani Ekadashi Makar Rashi Ke Upay)

मकर राशि के जातकों को देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को लौंग इलायची वाला पान चढ़ाएं। अगर आप भगवान विष्णु को यह पान अर्पित करते हैं तो आपको शनि ग्रह की पीड़ा से मुक्ति मिलेगी।


देवउठनी एकादशी कुंभ के उपाय (Dev Uthani Ekadashi Kumbh Rashi Ke Upay)

कुंभ राशि के जातकों को देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के चरणों में विद्या यंत्र रखकर पूजा करनी चाहिए। यदि आप देवउठनी एकादशी के दिन यह उपाय करते हैं तो आपको विद्या ग्रहण करने में आ रही सभी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।


देवउठनी एकादशी मीन राशि के उपाय (Dev Uthani Ekadashi Kumbh Rashi Ke Upay)

देवउठनी एकादशी पर मीन राशि के लोगों को भगवान विष्णु को पीले फलों का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति और भी ज्यादा मजबूत होगी और आपको धन लाभ के योग भी बनेंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story