Dev Uthani Ekadashi 2019 : देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु को चढ़ाएं ये विशेष फूल, जीवन की सभी इच्छाएं होंगी पूर्ण

Dev Uthani Ekadashi 2019 कार्तिक मास की देवउठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi) या हरि प्रबोधनी एकादशी के दिन तुलसी के साथ कुछ विशेष फूल या पत्र से श्री हरि भगवान विष्णु का पूजन करने से मनुष्य के जन्म जन्मांतर के पाप भी नष्ट हो जाते हैं और मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। देव उठनी एकादशी इस साल 2019 में 8 नवंबर 2019 (8 November 2019) के दिन मनाई जाएगी। तो आइए जानते हैं देवउठनी एकदाशी के दिन भगवान विष्णु को कौन से फूल चढ़ा सकते हैं।
भगवान विष्णु की बेल के पत्तों से पूजा (Bhagwan Vishnu Ki Bel Ke Patto Se Puja)
जो मनुष्य देवउठनी एकादशी पर बेल के पत्तों से भगवान विष्णु की पूजा करता है। वे लोग मोक्ष को प्राप्त करते हैं। ऐसे लोग अपने जीवन में सभी प्रकार के सुखों को प्राप्त करते हैं और मरने के बाद बैकुंठ धाम को प्राप्त करते हैं। इसलिए जो भी व्यक्ति मोक्ष को प्राप्त करना चाहता है। उसे देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की बेल के पत्तों से पूजा करनी चाहिए।
भगवान विष्णु की तुलसी के पत्तों से पूजा (Bhagwan Vishnu Ki Tulsi Ke Patto Se Puja)
देवउठनी एकादशी पर जो लोग भगवान विष्णु की तुलसी से पूजा करते हैं। उनके दस हजार पाप नष्ट हो जाते हैं। यदि आपसे जाने अनजाने में कोई पाप हो गया हो जिसका आप प्रायश्चित भी करना चाहते हों तो आप देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की तुलसी के पत्तों से पूजा करें। ऐसा करने से आपके सभी पाप नष्ट हो जाएंगे।
भगवान विष्णु की अगस्तय के फूलों से पूजा (Bhagwan Vishnu Ki Agastya ke Phool Se Puja)
देवउठनी एकादशी पर जो व्यक्ति भगवान विष्णु की अगस्तय के फूलों से पूजा करता है। उनके आगे सभी देवता भी नतमस्तक हो जाते हैं। यानी उन्हें किसी भी प्रकार के देव से भय नहीं रहता। इसलिए देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा अगस्तय के फूलों से करनी चाहिए।
भगवान विष्णु की कदम्ब के फूलों से पूजा (Bhagwan Vishnu Ki Kadamb Ke Phool Se Puja)
जो व्यक्ति देवउठनी एकादशी के भगवान विष्णु की कदम्ब के फूलों से पूजा करते हैं। उनका यमराज भी कुछ नहीं बिगाड़ पाते। इतना ही नहीं देवउठनी एकादशी पर कदम्ब के फूलों से पूजा करने पर अकाल मृत्यु का भय भी समाप्त हो जाता है। इसलिए इस दिन कदम्ब के फूलों से पूजा अवश्य करें।
भगवान विष्णु की कनेर के फूलों से पूजा (Bhagwan Vishnu Ki Kaner ke Phool Se Puja)
जो व्यक्ति देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की कदम्ब के फूलों से पूजा करते हैं। उन्हें अपने जीवन के सभी सुखों की प्राप्ति होती है। इतना ही ऐसे लोगों को न केवल भगवान विष्णु का आर्शीवाद प्राप्त होता है। बल्कि उन्हें मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होता है। इसलिए इस दिन सभी सुखों को पाने के लिए भगवान विष्णु की कनेर के फूलों से पूजा अवश्य करनी चाहिए।
भगवान विष्णु की अशोक के फूलों से पूजा (Bhagwan Vishnu Ki Ashok Ke Phoolo Se Puja)
देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु की अशोक के फूलों से पूजा करने से सभी प्रकार के दुख दूर होते हैं। इसलिए इस दिन भगवान विष्णु को अशोक के फूल अवश्य अर्पित करने चाहिए। जिससे आपके सभी दुख दूर हो सके।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS