Dhanteras 2019 Date In India Calendar : धनतेरस की खरीदारी से पहले जानें धनतेरस के शुभ संयोग, धनवंतरी बनाएंगे मालामाल

Dhanteras 2019 Date In India Calendar धनतेरस पर धन के देवता धनवंतरी की पूजा की जाती है। इस दिन खरीदी गई चीजें वस्तु गुना शुभ फल देती हैं। लेकिन क्या आप धनतेरस के शुभ संयोगों के बारे में जानते हैं। किस मुहूर्त में आप कौन सी चीज खरीदें जिससे आपको अत्यंत लाभ प्राप्त हो सके। धनतेरस का पर्व इस साल 2019 में 25 अगस्त 2019 के दिन मनाया जाएगा। इस दिन लोग सोना. चांदी और बर्तन खरीदते हैं। इस दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी का चांदी का सिक्का खरीदना काफी शुभ माना जाता है तो आइए जानते हैं धनतेरस के शुभ संयोगों के बारे में...
धनतेरस 2019 सांयकाल शुभ मुहूर्त (Dhanteras 2019 Muhurat)
धनतेरस पूजा का समय- शाम 7 बजकर 8 मिनट से रात 8 बजकर 13 मिनट तक (25 अक्टूबर 2019)
प्रदोष काल मुहूर्त- शाम 5 बजकर 38 मिनट से रात 8 बजकर 13 मिनट तक (25 अक्टूबर 2019)
स्थिर लग्न- शाम 6 बजकर 46 मिनट से रात 8 बजकर 45 मिनट तक (25 अक्टूबर 2019)
त्रयोदशी तिथि प्रारंभ - सुबह 07 बजकर 8 मिनट से (25 अक्टूबर 2019)
त्रयोदशी तिथि समाप्त - अगले दिन दोपहर 3 बजकर 46 मिनट तक (26 अक्टूबर 2019)
धनतेरस 2019 शुभ चौघाडिया मुहूर्त (Dhanteras 2019 Subh Coghariya Muhurat)
प्रात: काल मुहूर्त (लाभ,अमृत) - सुबह 9 बजकर 11 मिनट से 12 बजकर 23 मिनट तक (25 अक्टूबर 2019)
अपराह्न मुहूर्त्त (शुभ) - दोपहर 1 बजकर 59 मिनट से 3 बजकर 35 मिनट तक (25 अक्टूबर 2019)
सांय काल मुहूर्त्त (शुभ)- शाम 6 बजकर 47 मिनट से रात 8 बजकर 11 मिनट तक (25 अक्टूबर 2019)
रात्रि मुहूर्त (अमृत)- रात 9 बजे से लेकर 9 बजकर 30 मिनट तक (25 अक्टूबर 2019)
धनतेरस 2019 स्थिर लग्न (Dhanteras 2019 Sthir Lagan)
तुला लग्न- सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 8 बजकर 27 मिनट तक (25 अक्टूबर 2019)
कुंभ लग्न- दोपहर 2 बजकर 22 मिनट से 3 बजकर 49 मिनट तक (25 अक्टूबर 2019)
वृषभ लग्न- शाम 6 बजकर 49 मिनट से रात 8 बजकर 45 मिनट तक (25 अक्टूबर 2019)
धनतेरस 2019 का पंचांग (Dhanteras 2019 Ka Panchang)
तिथि- त्रयोदशी
चंद्र राशि- कन्या
योग- इन्द्र
नक्षत्र- उत्तराफाल्गुनी
करण- गर
धनतेरस के दिन क्या खरीदें (Dhanteras Ke Din Kya Kharide)
शास्त्रों के अनुसार धनतेरस के दिन जो भी कुछ खरीदा जाता है। उसमें कई गुणा वृद्धि होती है। धनतेरस के दिन बर्तन और चांदी खरीदने से उसमें 13 गुणा वृद्धि होती है। इस दिन सूखे धनिए के बीज लाकर घर में रखने से घर में धन संपदा बढ़ती है।
इसके बाद इन बीजों को खेतों में बोया जाता है। इन बीजों को धनतेरस के दिन लाकर दिवाली के दिन बोने से धन वृद्धि और उन्नति होती है। धनतेरस के दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी के चांदी के सिक्के खरीदने की भी परंपरा है।
इस दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की प्रतिमा को घर और दफ्तरों में लाया जाता है। इसके पीछे मान्यता है कि अगर इस दिन इन दोनों की प्रतिमा लाई जाती है तो मनुष्य की धन में वृद्धि होती और उसे उन्नति प्राप्त होती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS