Dhanteras 2019 : धनतेरस पर राशि के अनुसार खरीदें ये चीजें मां लक्ष्मी आएंगी घर

Dhanteras 2019 (धनतेरस 2019) दिवाली 2019 में 27 अक्टूबर को है और धनतेरस के दिन से दिवाली की पूजा शुरु हो जाती है। धनतेरस के दिन लोग अपने घरों में कई प्रकार के समान खरीदते हैं लेकिन अगर आप अपनी राशि के अनुसार कुछ चीजों को खरीदते हैं तो आपको मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती रहेगी। धनतेरस (Dhanteras) के दिन भगवान धनवंतरी की पूजा होती है, इस दिन लोग घर की साफ -सफाई करके मां लक्ष्मी के आगमन की तैयारीयां शुरु कर देते हैं तो आइए जानते हैं धनतेरस पर राशि के अनुसार क्या खरीदें
इसे भी पढ़ें : Dhanteras 2019 Date And Time: धनतेरस कब है 2019 में, जानें धनतेरस पूजा विधि और धनतेरस की कहानी
धनतेरस मेष राशि के अनुसार चीजें (Dhanteras Shopping Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए धनतेरस के दिन तांबे की वस्तुएं खरीदना काफी शुभ रहेगा। धनतेरस के दिन अगर आप चाहें तो भूमि में भी निवेश कर सकते हैं। अगर आप इस दिन तांबे की कोई वस्तु नहीं खरीदना चाहते तो आप चांदी या इलैक्ट्रॉनिक का भी कोई समान ले सकते हैं।
धनतेरस वृष राशि के अनुसार चीजें (Dhanteras Shopping Taurus)
वृष राशि के जातक धनतेरस के दिन चांदी की कोई भी चीजें खरीद सकते हैं। इसके अलावा इन्हें धनतेरस के दिन चावल अवश्य खरीदने चाहिए। आप चाहें तो धनतेरस के दिन चमकीले वस्त्र भी खरीद सकते हैं। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके घर में मां लक्ष्मी का स्थायित्व होगा।
धनतेरस मिथुन राशि के अनुसार चीजें (Dhanteras Shopping Gemini)
धनतेरस के दिन मिथुन राशि के लोग स्टील से बनी कोई भी चीजें खरीद सकते हैं। इसके अलावा आपके लिए धनतेरस पर वाहन खरीदना भी काफी शुभ रहेगा। इस दिन आप हरे रंग की कोई वस्तु भी खरीद सकते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपकी आर्थिक स्थिति और भी ज्यादा बेहतर हो जाएगी-
धनतेरस कर्क राशि के अनुसार चीजें (Dhanteras Shopping Cancer)
धनतेरस के दिन कर्क राशि के लोग चांदी वस्तुएं खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप इस दिन स्टील के बर्तन भी खरीद सकते हैं। यदि आप चाहें तो इस दिन इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान भी खरीद सकते हैं। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके घर में मां लक्ष्मी का वास होगा।
धनतेरस सिंह राशि के अनुसार चीजें (Dhanteras Shopping Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए धनतेरस के दिन तांबे और कांसे की वस्तुएं खरीदना काफी शुभ रहेगा। धनतेरस के दिन अगर आप चाहें तो सोने में निवेश या फिर सोना खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप इस दिन कपड़े भी खरीद सकते हैं। यदि आप ऐसा करते है तो आपको मां लक्ष्मी का आर्शीवाद प्राप्त होगा।
इसे भी पढ़ें : Dhanteras Puja 2019: धनतेरस पूजा विधि
धनतेरस कन्या राशि के अनुसार चीजें (Dhanteras Shopping Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए धनतेरस के दिन तांबे के गणेश जी खरीदना काफी शुभ रहेगा। इसके अलावा आर धनतेरस के दिन अपनी रसोई के लिए भी कोई समान खरीद सकते हैं । आप चाहें तो धनतेरस के दिन कांसे या फिर हाथी के दातं से बनी चीजें भी खरीद सकते हैं।
धनतेरस तुला राशि के अनुसार चीजें (Dhanteras Shopping Libra)
धनतेरस के दिन तुला राशि के लोग चांदी या स्टील से बनी कोई भी चीजें खरीद सकते हैं। इसके अलावा आपके लिए धनतेरस पर सौंदर्य की चीजें खरीदना भी काफी शुभ रहेगा। इस दिन आप घर को सजाने वाली वस्तुएं भी खरीद सकते हैं। ऐसा करने से आपको ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।
धनतेरस वृश्चिक राशि के अनुसार चीजें (Dhanteras Shopping Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए धनतेरस के दिन सोने की वस्तुएं खरीदना काफी शुभ रहेगा। धनतेरस के दिन अगर आप चाहें तो इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं भी खरीद सकते हैं। यदि आप इस दिन इन सभी चीजें को खरीदते हैं तो आपको धनलाभ के कई योग बनेंगे।
धनतेरस धनु राशि के अनुसार चीजें (Dhanteras Shopping Sagittarius)
धनु राशि के जातक धनतेरस के दिन सोने के आभूषण खरीद सकते हैं। इसके अलावा इस दिन कोई सुंगधित वस्तुएं भी खरीद सकते हैं। यदि आप इस दिन अगर कोई पीली चीजें खरीदते हैं तो आपको मां लक्ष्मी के साथ-साथ बृहस्पति देव का भी आर्शीवाद प्राप्त होगा।
धनतेरस मकर राशि के अनुसार चीजें (Dhanteras Shopping Capricorn)
धनतेरस के दिन मकर राशि के लोग अगर वाहन खरीदना चाहते हैं तो यह समय उनके लिए काफी शुभ है। इसके अलावा आप मां लक्ष्मी के पूजन के लिए वस्त्र और चांदी का सिक्का भी खरीद सकते हैं। धनतेरस के दिन यह सब चीजें खरीदने से आपके घर में समृद्धि का वास होगा।
धनतेरस कुंभ राशि के अनुसार चीजें (Dhanteras Shopping Aquarius)
कुंभ राशि के लोग धनतेरस के दिन लोहे की कोई भी वस्तु खरीद सकते हैं। इस दिन आपके लिए नीलम खरीदना भी काफी शुभ रहेगा। अगर आप चाहें तो इस दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी का सोने का सिक्का भी खरीद सकते हैं। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
धनतेरस मीन राशि के अनुसार चीजें (Dhanteras Shopping Pisces)
धनतेरस के दिन अगर मीन राशि के लोग सोने के आभूषण खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप इस दिन चांदी के बर्तन भी खरीद सकते हैं। अगर आप चाहें तो धनतेरस के दिन इलेक्ट्रॉनिक का भी कोई समान खरीद सकते हैं। ये सब खरीदते हैं तो आपको मां लक्ष्मी की कृपा सदैव प्राप्त होती रहेगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS