Dhanteras 2019 : धनतेरस पर बोएं धनिया, कभी नहीं होगी धन की कमी

Dhanteras 2019 धनतेरस पर लोग माता लक्ष्मी को खुश करने के लिए अनेकों उपाय करते हैं। धनिया एक ऐसी वस्तु है। जिससे आप यह आसानी से जान सकते हैं कि इस दिवाली से लेकर आपकी अगली दिवाली कैसी जाएगी। धनतेरस का त्योहार (Dhanteras Festival) कार्तिक मास के कृष्ण के पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। जो इस साल 2019 में 25 अक्टूबर 2019 (25 October 2019) के दिन पड़ रही है तो आइए जानते हैं धनतेरस पर कैसे जान सकते हैं धनिए से आने वाले समय के बारे में
धनतेरस पर धनिए से जानिए आने वाले समय के बारे में (Dhanteras Per Dhaniye Se Janiye Aane Wale Samye Ke Bare Mai)
धनतेरस का दिन से ही दिवाली का पर्व शुरु हो जाता है और यह पर्व भाई दूज से के दिन को दिवाली के अंतिम दिन के रूप में मनाया जाता है। धनतेरस के त्योहार को धन से जोड़कर भी देखा जाता है। इस दिन से ही लोग अनेकों प्रकार के उपाय और टोटकों को अपनाते हैं। जिससे उनके घर में माता लक्ष्मी का वास हो और उनकी धन संबंधी सभी परेशानियां समाप्त हो सके। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मात्र पांच रूपये का धनिया ही आपको बता सकता है कि आपका आने वाला साल धन के लिहाज से कैसा जाएगा। धनतेरस के दिन बाजार से साबूत धनिया लेकर आएं।
इसे भी पढ़ें : Dhanteras 2019 Donate Things : धनतेरस के यह पांच दान आपको बनाएंगे महाधनवान
इसके बाद धनतेरस के दिन वह धनिया लाकर अपने घर के मंदिर में लाकर रख दें। दिवाली की रात में लक्ष्मी माता का पूजन करते समय उस धनिए को लक्ष्मी माता के चरणों में रख दें और दिवाली के अगले दिन उस धनिए को किसी घर के किसी गमले में डाल दिजिए। इसके बाद उस धनिए का जो पौधा उगेगा वह यदि हरे रंग का है तो आपका आने वाला एक साल पूरा धन से परिपूर्ण रहने वाला है और आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां आने वाली है। इसके अलावा यदि वह पौधा हरा है और हष्ट पुष्ट नहीं है तो आपका आने वाला साल सामान्य रहेगा।
यदि धनिए का वह उगने वाला पौधा पीले रंग का है और कमजोर है तो यह आर्थिक परेशानी का सूचक है और आपको आने वाले साल में धनसंबंधी परेशानी हो सकती है। इसके अलावा यह इस बात का भी सूचक है कि इस समय में आपके सभी काम बिगड़ सकते हैं और आपके घर में पारिवारिक संकट भी उभर सकते हैं। इसलिए इस पूरे एक साल यानी कि इस दिवाली से अगली दिवाली तक बहुत संभलकर रहना चाहिए और अपने सभी कार्यों में सावधानी अवश्य बरतनी चाहिए। जिससे आपको अपने जीवन में इन सभी परेशानियों का सामना न करना पड़ सके।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS