Dhanteras 2019 Date Timing Calendar : जानिए धनतेरस पर झाडू क्यों खरीदी जाती है

Dhanteras 2019 Date Timing Calendar : जानिए धनतेरस पर झाडू क्यों खरीदी जाती है
X
Dhanteras 2019 Date Timing Calendar धनतेरस का पर्व 2019 में 25 अक्टूबर 2019 (25 October 2019) के दिन मनाया जाएगा, धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त शाम 7 बजकर 10 मिनट से 8 बजकर 15 मिनट तक है। धनतेरस पर झाड़ू जरूर खरीदी जाती है, धनतेरस के दिन झाडू को खरीदना विशेष महत्वपूर्ण माना जाता है, झाडू तीन प्रकार की होती है कुश की झाडू, मोरपंख की झाडू और फूल झाडू इन तीनों का इस्तेमाल भी अलग- अलग रूपों में किया जाता है, तो आइए जानते हैं धनतेरस पर झाडू क्यों खरीदी जाती है।

Dhanteras 2019 धनतेरस से ही दिवाली का पर्व शुरू हो जाता है। धनतेरस के दिन से घर की साफ- सफाई का काम शुरू जाता है। इस दिन झाडू खरीदने को विशेष महत्व दिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों किया जाता है। झाडू धनतेरस के दिन इतनी महत्वपूर्ण क्यों माना जाती है। इस दिन समुद्र मंथन से उत्पन्न हुए धन के देवता धनवंतरी की पूजा (Dhanvantri Puja) की जाती है। धनवंतरी को देवताओं का वैध भी माना जाता है तो आइए जानते हैं धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं झाडू


धनतेरस पर क्यों खरीदी जाती है झाडू (Dhanteras Per Kyu Kharidi Jati Hai Jhadu)

धनतेरस पर लोग झाडू अवश्य खरीदते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि झाडू को खरीदना शुभ माना जाता है या अशुभ। मत्स्य पुराण के अनुसार झाडू को मां लक्ष्मी का ही रूप माना गया है। झाडू मनुष्य की दरिद्रता का नाश करती है। इसे सुख में वृद्धि कपने वाली और बुरी शक्तियों का नाश करने वाली माना जाता है। झाडू के लगाने से घर की दरिद्रता का नाश होता है। निरंतर ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा भी घर से समाप्त होती है। घर में झाडू लगाने से ऋृण से मुक्ति मिलती है। इसलिए धनतेरस के दिन झाडू अवश्य खरीदनी चाहिए


कितने प्रकार की होती है झाडू (Kitne Prakar Ki Hoti Hai Jhadu)

कुश की झाडू- इस झाडू का प्रयोग पूजा स्थल और तंत्र शक्तियों के लिए किया जाता है।

मोरपंख की झाडू- मोरपंख की झाडू मंदिरो में, देवताओं के बलैया न्योछावर और झाड़ फूंक के लिए इस्तेमाल की जाती है।

फूल झाडू- यह झाडू घरों में इस्तेमाल की जाती हैं। इस झाडू के झाड़ने से घर की दरिद्रता का नाश होता है।


धनतेरस पर झाडू खरीदने के नियम (Dhanteras Per Jhadu Kharidne Ke Niyam)

1.धनतेरस के दिन जब भी आप अपने घर में झाडू लेकर आए उसमें सबसे पहले ऊपर की और एक सफेद रंग का धागा अवश्य बांधें। ऐसा करने से आपके घर में लक्ष्मी स्थिर रूप में वास करेगी।

2.धनतेरस के दिन अगर आप घर में झाडू लाते हैं तो उस पर पैर कभी भी न मारें। अगर आप ऐसा करते हैं तो मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो जाएंगी।

3.धनतेरस के दिन हमेशा तीन झाडू खरीदने का प्रयास करें। इस दिन तीन झाडू खरीदना काफी शुभ माना जाता है। आप धनतेरस के दिन दो या चार झाडू कभी भी न खरीदें।

4.घर में आप कभी भी झाडू लेकर आएं तो उसे ढक्कर रखें खुलें में झाडू को कभी भी न रखें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके घर में कलह बढ़ जाएगा।

5.धनतेरस के दिन झाडू खरीदकर उसे दिवाली के दिन सूर्योदय से पहले मंदिर में दान करने से घर मे लक्ष्मी का निवास होता है।


झाडू को खड़ा करना देता है शत्रु बाधा (Jhadu Ko Khada Karna Deta Hai Satru Badha)

शास्त्रों के अनुसार झाडू को कभी भी खड़ा करके नहीं रखा जाता। माना जाता है कि अगर झाडू को खड़ा करके रखा जाए तो शत्रुओं के द्वारा अधिक परेशानी उत्पन्न होती है। इसलिए हमेशा घर में झाडू को छिपाकर रखा जाता है। झाडू को छिपाकर रखने से दुष्ट शक्ति और शत्रु का नाश होता है।


झाडू की वजह से हुई थी द्रौपदी की शादी (Jhadu Ki Wajah Se Hui Thi Dropadi Ki Shadi)

महाभारत काल में जब द्रौपदी की शादी की शादी नहीं हो पा रही थी तब उस समय यह उपाय आजमाया गया था। उस समय पूरे राजमहल को झाडू से झाड़ा गया था। जिसके बाद अर्जुन और दौपदी की शादी हुई थी। इसलिए झाडू को शुभता का प्रतीक माना गाया है। झाडू को बुरी शक्तियों का नाश, लक्ष्मी का रूप आदि माना गाया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story