Dhanteras 2019 Donate Things : धनतेरस के यह पांच दान आपको बनाएंगे महाधनवान

Dhanteras 2019 धनतेरस पर सिर्फ चीजें खरीदना ही शुभ नहीं माना जाता। बल्कि कुछ चीजों का दान करना भी काफी शुभ माना जाता है। यदि आप इन पांच चीजों का दान धनतेरस (Dhanteras) के दिन करते हैं तो आपको न केवल धनलाभ होगा बल्कि आपको अपने जीवन की सभी परेशानियों से मुक्ति भी मिल जाएगी। धनतेरस पर भगवान धनवंतरी (Dhanvantari) की पूजा की जाती है। जिन्हें भगवान विष्णु का ही रूप माना जाता है। तो आइए जानते हैं धनतेरस के दिन पांच ऐसी कौन सी चीजें हैं जिसे आप दान कर सकते हैं।
धनतेरस पर कपड़ों का दान (Dhanteras Per Kapdo Ka Daan)
धनतेरस के दिन आप किसी भी गरीब व्यक्ति को कपड़ों का दान कर सकते हैं। यदि यह कपड़े लाल तथा पीले रंग के हों तो यह बहुत ही शुभ माने जाते हैं। धनतेरस के दिन वस्त्र दान महादान माना जाता है। ऐसा करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। इसलिए आप इस दिन कपड़े का दान कर सकते हैं। यदि आप यह दान किसी छोटे बच्चे को करते हैं तो आपको इसके शुभ परिणाम तो प्राप्त होंगे ही साथ ही आपको माता लक्ष्मी का आर्शीवाद भी प्राप्त होगा। इसलिए आपको धनतेरस के दिन कपड़ों का दान अवश्य करना चाहिए।
धनतेरस पर अन्न दान (Dhanteras Per Ann Daan)
अन्न दान को शास्त्रों में सबसे बड़ा दान कहा गया है। इसलिए धनतेरस के दिन आपको किसी गरीब व्यक्ति को घर बुलाकर आदर सत्कार के साथ भोजन कराना चाहिए। इस भोजन में आपको पूरी और चावल की खीर विशेष रूप से शामिल करनी चाहिए। भोजन कराने के बाद आपको उस व्यक्ति को दक्षिणा भी अवश्य देनी चाहिए। यदि आप किसी को अपने घर बुलाकर भोजन कराने में असमर्थ हैं तो आप उस व्यक्ति को उसके घर जाकर अनाज का दान कर दें। इसके साथ आप उस व्यक्ति को दक्षिणा भी अवश्य दें।
धनतेरस पर नारियल और मिठाई का दान (Dhanteras Per Nariyal or Mithai Ka Daan)
धनतेरस के दिन किसी जरुरतमंद व्यक्ति को नारियल और मिठाई का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से आपके धन के भंडार भी भरे रहेंगे और आपको कभी भी धन की कमीं का सामना नहीं करना पड़ेगा। नारियल सभी पूजा में काम आता है और नारियल को श्री फल भी कहा जाता है। इसलिए नारियल का दान करना धनतेरस के दिन अतिशुभ माना जाता है। इसके अलावा किसी शुभ काम की शुरुआत मीठा खाकर ही की जाती है। इसलिए मिठाई का दान भी बहुत शुभ माना जाता है।
इसे भी पढ़ें : Dhanteras 2019 : धनतेरस पर जन्म तिथि के अनुसार करें खरीददारी, कभी नहीं चढ़ेगी कर्जदारी
धनतेरस पर लोहे का दान (Dhanteras Per Loha Ka Daan)
धनतेरस के दिन आप सोने चांदी के आभूषण खरीद सकते हैं तो वहीं दूसरी और आप इस दिन लोहे की किसी चीज का भी दान कर सकते हैं। लोहा दान करने से दुर्भाग्य कोसों दूर भागता है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इससे लक्ष्मी माता आप पर प्रसन्न होती हैं। इसके अलावा लोहे को शनिदेव की धातु भी माना जाता है। धनतेरस के दिन लोहा दान करने से आपको शनि के शुभफलों की प्राप्ति होती है और शनिदेव का आर्शीवाद भी प्राप्त होता है। इसलिए धनतेरस के दिन लोहे का दान अवश्य करें।
धनतेरस पर झाडू का दान (Dhanteras Per Jhadu Ka Daan)
धनतेरस के दिन झाडू लाकर उसकी पूजा की जाती है। अगर आपका कोई ऐसा करीबी है। जो लगातार पैसों की कमीं से परेशान है। तो आप उसे धनतेरस के दिन झाडू खरीद कर दे सकते हैं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी तो आप प्रसन्न होंगी ही साथ ही आपके मन की अच्छी भावना को देखकर आपके उस करीबी को भी संपन्न बना देगी। लेकिन आपको यह झाडू का दान किसी करीबी रिश्तेदार को ही करना चाहिए। किसी अन्य व्यक्ति को झाडू का दान करने से आपको नुकसान हो सकता है। इसके अलावा आप इस झाडू का दान किसी मंदिर में भी कर सकते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS