Dhanteras 2019 : धनतेरस के दिन क्या करें और क्या न करें

Dhanteras 2019 धनतेरस के दिन क्या करें और क्या न करें यह जानकर आप मां लक्ष्मी (Maa Laxmi) की विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं। इस दिन देवताओं के वैध धनवंतरी की भी पूजा (Dhanvantari Puja) की जाती है। समुद्र मंथन के दौरान 14 रत्नों में से एक धनवंतरी की भी उत्पत्ति हुई थी। इसके अलावा इस दिन लोग नई-नई वस्तुएं भी खरीदते हैं। शास्त्रों के अनुसार इस दिन खरीदी गई चीजें 13 गुना लाभ प्रदान करती हैं। इसलिए इस दिन सोने, चांदी, पीतल और स्टील की वस्तुएं खरीदी जाती है तो आइए जानते हैं धनतेरस के दिन क्या करें और क्या न करें...
धनतेरस के दिन क्या करें (Dhanteras Ke Din Kya Kare)
1. धनतेरस के दिन घर की अच्छी तरह से सफाई करें। इस दिन घर में किसी भी प्रकार का कूड़ा करकट न रहनें दे। इसके अलावा इस दिन अपने घर से सारा कबाड़ भी निकालकर बाहर फेंक दें। कबाड़ को घर की छत पर भी न रखें। क्योंकि ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा के अंदर ही रह जाती है।
2. धनतेरस के दिन ध्यान रखें कि आपके घर में कहीं पर भी मकड़ी के जाले न हो। वास्तु के अनुसार यदि आपके घर में मकड़ी के जाले होंगे तो धन आगमन में रूकावटें आती हैं। इसलिए घर के किसी भी स्थान पर यदि मकड़ी के जाले हों तो उसे हटा दें।
3. धनतेरस के दिन आपको अपने बाथरूम का दरवाजा बंद ही रखना है। क्योंकि बाथरूम का दरवाजा खुला होने के कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। जिससे धन हानि होती है। जितना भी हो सके धनतेरस के दिन बाथरूम के दरवाजे बंद रखें।
4. धनतेरस के दिन घर का उत्तरी भाग को अच्छी तरह से साफ करना चाहिए। क्योंकि इस दिन इस भाग का विशेष महत्व होता है। घर के इस भाग को भगवान कुबेर की दिशा माना जाता है। इसलिए धनतेरस के दिन उतर दिशा में मोटे परदें न लगाएं। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके घर में पैसा निरंतर आता रहेगा।
5. धनतेरस के दिन इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि कहीं से भी पानी न बह रहा हो यानी कोई भी नल आदि न टपक रहा हो। क्योंकि पानी के व्यर्थ बहने से खर्च में अधिकता आती है और पैसा भी बिना किसी वजह से पानी की तरह ही बहता है। इसलिए धनतेरस से पहले ही अपने घर के सभी नलों को ठीक करा लें।
6. धनतेसर के दिन कोई भी धारदार चीजें जैसे चाकू, कैंची आदि नहीं खरीदने चाहिए। क्योंकि यह सभी चीजें नकारात्मका की और इशारा करती हैं। इसलिए किसी भी रूप में कोई भी धारदार वस्तु न खरीदें।
7. धनतेरस के दिन नई झाडू अवश्य खरीदें। इस दिन झाडू खरीदना अति शुभ माना जाता है। क्योंकि झाडू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है और धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी से जुड़ी चीजें खरीदी जाती है। इसलिए इस दिन झाडू अवश्य खरीदें।
8. धनतेरस के दिन शाम के समय दीप प्रज्वलित करने से पहले अपने घर और कार्यस्थल को अच्छी तरह से साफ करके और सजाएं और इसके बाद ही अपने घर या कार्यस्थल में दीप जलाएं।
9. धनतेरस के दिन पीतल, स्टील, सोने और चांदी की चीजें खरीदना अति शुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन इनमें से कोई न कोई चीज अवश्य खरीदें। यदि आप कुछ नहीं खरीद सकते तो इस दिन चांदी का एक सिक्का तो अवश्य ही खरीदें।
10. धनतेरस के दिन पूजा के बाद गाय को भोजन अवश्य कराएं। क्योंकि गाय में सभी देवी देवताओं का वास होता है। इसके अलावा धनतेरस के दिन गाय को भोजन कराने से घर में लक्ष्मी का स्थिर वास होता है। इसलिए गाय को धनतेरस के दिन भोजन अवश्य कराएं।
धनतेरस के दिन क्या न करें (Dhanteras Ke Din Kya Na Kare)
1. धनतेरस के दिन झाडू को पैर न मारें और न ही झाडू को खड़ा करके रखें। क्योंकि झाडू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इस दिन झाडू का किसी भी रूप में अपमान करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।
2. धनतेरस के दिन कोई भी धारदार चीजें जैसे चाकू, कैंची आदि नहीं खरीदने चाहिए। क्योंकि यह सभी चीजें नकारात्मका की और इशारा करती हैं। इसलिए किसी भी रूप में कोई भी धारदार वस्तु न खरीदें।
3. धनतेरस के दिन तेल बिल्कुल भी न खरीदें और न ही कोई ऐसी वस्तु खरीदें। जिसमें तेल का इस्तेमाल होता हो। अगर आपको तेल खरीदना ही है तो धनतेरस से एक या दो दिन पहले ही तेल खरीद लें।
4. धनतेरस के दिन कोई भी काले रंग की वस्तु न खरीदें। क्योंकि इस दिन काले रंग की कोई भी वस्तु खरीदना अशुभ माना जाता है।
5. धनतेरस के दिन किसी को भी धन उधार न दें। अगर आप इस दिन किसी को धन उधार देते हैं तो आपके पास धन नहीं रुकेगा और आपको लगातार धन हानि होती रहेगी। इसलिए धनतेरस के दिन धन उधार देने से बचें।
6. धनतेरस के दिन कांच से बनी वस्तुओं को खरीदने से बचना चाहिए। क्योंकि कांच का संबंध राहू ग्रह से माना जाता है। इसलिए ध्यान रखें कि किसी भी रूप में आप कांच से बनी हुई वस्तुएं इस दिन न खरीदें।
7. धनतेरस के दिन सिर्फ कुबेर की ही पूजा न करें। इस दिन भगवान धनवंतरी की भी पूजा की जाती है। इसलिए भगवान कुबेर की पूजा के साथ भगवान धनवंतरी की भी पूजा अवश्य करें।
8. धनतेरस के दिन किसी से भी झगड़ा न करें और न हीं अपने घर में झगड़ा होने दें। क्योंकि जिस घर में भी कलह होता है। उस घर में मां लक्ष्मी की कृपा नही होती।
9. धनतेरस के दिन अपने घर में तामसिक चीजों का उपयोग न करें। क्योंकि अगर आप ऐसा करते हैं तो णां लक्ष्मी आपसे रुष्ट हो जाएंगी और आपको उनकी कृपा प्राप्त नही होगी।
10. धनतेरस के दिन अपने घर के बड़ों का अपमान बिल्कुल भी न करें। क्योंकि यदि आप ऐसा करते हैं तो निश्चित ही मां लक्ष्मी आपसे क्रोधित हो जाएंगी। क्योंकि जिस घर में बड़ों का आपमान किया जाता है। वहां पर मां लक्ष्मी का स्थायित्व कभी भी नही होता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS