Diwali 2019 Bhog : दिवाली पर मां लक्ष्मी को राशि के अनुसार लगाएं इन मिठाईयों का भोग, जीवन में मिलेगी धन संपन्नता

Diwali 2019 Bhog : दिवाली पर मां लक्ष्मी को राशि के अनुसार लगाएं इन मिठाईयों का भोग, जीवन में मिलेगी धन संपन्नता
X
Diwali 2019 Bhog : दिवाली पर माता लक्ष्मी जी को भोग (Laxmi Bhog) लगाया जाता है, राशि के अनुसार आप लक्ष्मी माता को भोग (Laxmi Bhog According To Zodiac Sign) लगाते हैं तो आपके जीवन में कभी कोई कमी नहीं आएगी, यदि मेष राशि के जातक माता लक्ष्मी को गुड़ की मिठाई और मालपुए का भोग लगायेंगे तो आपको शुभ लक्ष्मी का आर्शीवाद प्राप्त होगा। आइये जानते हैं इसके अलावा अन्य राशि के लोग दिवाली पर मां लक्ष्मी को किन मिठाईयों का भोग लगा सकते हैं...

Diwali 2019 दिवाली का पर्व कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा में यदि आप अपनी राशि के अनुसार मां लक्ष्मी को मिठाई का भोग लगाते हैं तो आपको अपने जीवन में सभी प्रकार के सुख और संपन्नता प्राप्त होगी। दिवाली का पर्व (Diwali Festival) इस साल 2019 में 27 अक्टूबर 2019 (27 October 2019) के दिन मनाया जाएगा तो आइए जानते हैं दिवाली पर मां लक्ष्मी को राशि के अनुसार किन मिठाईयों का भोग लगा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : Diwali 2019 Date And Time In India : दिवाली कब है 2019 में, जानें दीवाली पूजन विधि, कथा, मंत्र और आरती


दिवाली पर मेष राशि के लिए भोग (Diwali Per Mesh Rashi Ke Liye Bhog)

मेष राशि के लोग दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को गुड़ से बनी मिठाई का भोग लगा सकते हैं। इसके अलावा इस दिन आप मां लक्ष्मी को मालपुए का भी भोग लगा सकते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको मां लक्ष्मी का आर्शीवाद अवश्य प्राप्त होगा।


दिवाली पर वृषभ राशि के लिए भोग (Diwali Per Vrish Rashi Ke Liye Bhog)

वृषभ राशि के लोग दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को सफेद रंग की मिठाई का भोग लगा सकते हैं। इसके अलावा इस दिन आप मां लक्ष्मी को बर्फी का भोग भी लगा सकते हैं। अगर आप इस दिन मां लक्ष्मी को इन चीजों का भोग लगाते हैं तो आपको आपके पास कभी भी धन की कोई कमीं नही रहेगी।


दिवाली पर मिथुन राशि के लिए भोग (Diwali Per Mithun Rashi Ke Liye Bhog)

दिवाली के दिन मिथुन राशि के लोग मां लक्ष्मी को शहद का भोग लगा सकते हैं। शहद वैसे भी मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है। इसलिए इस दिन मिथुन राशि वालों को दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को शहद का भोग अवश्य लगाना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको कभी भी धन हानि नही होगी।


दिवाली पर कर्क राशि के लिए भोग (Diwali Per Kark Rashi Ke Liye Bhog)

कर्क राशि के लोग यदि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाते हैं तो उनके लिए काफी शुभ होगा। क्योंकि खीर मां लक्ष्मी को अधिक प्रिय है। इसलिए आपको दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग अवश्य लगाना चाहिए। ऐसा करने पर आपका घर हमेशा धन और धान्य से भरा रहेगा।


दिवाली पर सिंह राशि के लिए भोग (Diwali Per Singh Rashi Ke Liye Bhog)

यदि दिवाली के दिन सिंह राशि के लोग मां लक्ष्मी को जलेबी का भोग लगाते हैं तो आपको न केवल आपको आपकी नौकरी में प्रमोशन मिलेगा बल्कि आपकी आय भी बढ़ेगी। इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी को जलेबी का भोग अवश्य लगाएं।


इसे भी पढ़ें : Diwali 2019 : दिवाली के दिन क्यों लगया जाता है काजल, जानिए इसका धार्मिक वा वैज्ञानिक महत्व

दिवाली पर कन्या राशि का भोग (Diwali Per Kanya Rashi Ke Liye Bhog)

दिवाली पर कन्या राशि के लोग मां लक्ष्मी को अगर मां लक्ष्मी को पेठे का भोग लगाते हैं तो उनकी आर्थिक स्थिति में अत्याधिक सुधार होगा। इसलिए इस राशि के लोगों को दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को पेठे का भोग अवश्य लगाना चाहिए।


दिवाली पर तुला राशि के लिए भोग (Diwali Per Tula Rashi Ke Liye Bhog)

दिवाली के दिन तुला राशि के जातक मां लक्ष्मी को रसगुल्ले का भोग लगा सकते हैं। इसके अलावा इस राशि के लोग मां लक्ष्मी को बताशे का भोग भी लगा सकते हैं। यदि तुला राशि के लोग दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को इन चीजों का भोग लगाते हैं तो इनके जीवन में ऐश्वर्य बढ़ेगा।


दिवाली पर वृश्चिक राशि के लिए भोग (Diwali Per Vrishchik Rashi Ke Liye Bhog)

वृश्चिक राशि के लोग दिवाली के दिन यदि मां लक्ष्मी को केसर की बर्फी को भोग लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपको जीवन के सभी उन्नति के मार्ग खुलेंगे। इसलिए आपको मां लक्ष्मी को केसर की बर्फी का भोग अवश्य लगाना चाहिए।


दिवाली पर धनु राशि का भोग (Diwali Per Dhanu Rashi Ke Liye Bhog)

दिवाली पर यदि धनु राशि के लोग मां लक्ष्मी को बेसन के लड्डूओं का भोग लगाते हैं तो उन्हें न केवल मां लक्ष्मी का बल्कि देव गुरु बृहस्पति का आर्शीवाद भी प्राप्त होगा। इसलिए आपको दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को बेसन के लड्डूओं को भोग अवश्य लगाएं।


दिवाली पर मकर राशि के लिए भोग (Diwali Per Makar Rashi Ke Liye Bhog)

दिवाली पर यदि मकर राशि के लोग मां लक्ष्मी को गुलाब जामुन का भोग लगाते हैं तो इस राशि के धन आगमन के रास्ते खुल जाएंगे। इसलिए दिवाली के दिन मकर राशि के जातकों को दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को गुलाब जामुन का भोग अवश्य लगाना चाहिए।


दिवाली पर कुंभ राशि के लिए भोग (Diwali Per Kumbh Rashi Ke Liye Bhog)

कुंभ राशि के जातक दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को यदि बालुशाही का भोग लगा सकते हैं। यदि इस राशि के जातक ऐसा करते हैं तो इन्हें मां लक्ष्मी का विशेष आर्शीवाद प्राप्त होगा। इस दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को बालुशाही का भोग अवश्य लगाएं।


दिवाली पर मीन राशि के लिए भोग (Diwali Per Meen Rashi Ke Liye Bhog)

मीन राशि के जातक दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को पतीसे का भोग लगा सकते हैं। इसके अलावा आप मां लक्ष्मी को केसर से बनी मिठाई का भोग भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपको न केवल मां लक्ष्मी की बल्कि भगवान श्री हरि विष्णु की भी कृपा प्राप्त होगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story