Diwali 2019 : दिवाली पर भूलकर भी ना खरीदें लक्ष्मी माता की ऐसी तस्वीर

Diwali 2019 दिवाली पर भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना (Laxmi Ganesh Puja) की जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको दिवाली (Diwali) के दिन मां लक्ष्मी की किस प्रकार की तस्वीर खरीदनी चाहिए, जिससे घर में कभी भी पैसों की कमीं न हो। अगर आप इसके बारे में नहीं जानते तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे। मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है और दिवाली के दिन मां लक्ष्मी (Maa Laxmi) की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है तो आइए जानते हैं दिवाली पर मां लक्ष्मी की तस्वीर खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान
दिवाली पर मां लक्ष्मी की तस्वीर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान (Goddess Laxmi Photo)
1. दिवाली पर मां लक्ष्मी की ऐसी ही प्रतिमा या चित्र घर में लाएं। जिसमें वह कमल के फूल पर बैठी हुई हों। माना जाता है कि इस प्रकार का मां लक्ष्मी का चित्र या प्रतिमा घर में स्थापित करने से मां लक्ष्मी का घर में स्थायित्व होता है। इसलिए आपको दीवाली के दिन कमल के पुष्प पर बैठी हुई मां लक्ष्मी का चित्र खरदीना चाहिए।
2. दिवाली पर मां लक्ष्मी की ऐसी प्रतिमा या चित्र न खरीदें। जिसमें मां लक्ष्मी के पैर दिखाई दे रहे हों। क्योंकि ऐसा चित्र घर में लगाने और पूजा करने से घर में लक्ष्मी जी वास नही होता है। इसलिए घर में इस प्रकार का चित्र या प्रतिमा स्थापित न करें और न ही इस प्रकार की तसवीर की पूजा करें।
3. दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की खड़ी हुई तस्वीर या प्रतिमा भी घर में नही लानी चाहिए। क्योंकि माना जाता है इस प्रकार के चित्र से लक्ष्मी जी आती जाती रहती है।
4. दिवाली पर मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर या प्रतिमा ही घर में लाएं जिसमें मां लक्ष्मी के दोनों और हाथी हों और वह धन की वर्षा कर रही हों। ऐसे चित्र या तस्वीर की पूजा अतिशुभ मानी जाती है और इस चित्र या तस्वीर की पूजा करने से घर में कभी भी पैसों की कमीं नही रहती।
5. दिवाली पर आप मां लक्ष्मी का ऐसा चित्र या तस्वीर भी घर पर ला सकते हैं। जिसमें मां लक्ष्मी भगवान विष्णु के चरणों में बैठी हुई हों और उनके चरण दबा रही हो। क्योंकि जिस घर में नारायण की पूजा नहीं की जाती। उस घर में माता लक्ष्मी भी वास नहीं करती।
6. दिवाली के दिन मां लक्ष्मी का ऐसा चित्र या तस्वीर भी पर लाया जा सकता है। जिसमें मां लक्ष्मी दोनों हाथों से धन की वर्षा कर रही हों। ऐसा चित्र या तस्वीर लगाने से घर में कभी भी धन की कमीं नही रहती और धन प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी के इस चित्र या तस्वीर की पूजा अवश्य करनी चाहिए।
7. दिवाली पर ऐसा चित्र या तस्वीर लानी अतिशुभ होती है। जिसमें भगवान गणेश माता लक्ष्मी के दाई और बैठे हुए हों। ऐसी तस्वीर या चित्र को घर में लगाने और पूजन करने से न केवल माता लक्ष्मी का बल्कि भगवान गणेश का भी आर्शीवाद प्राप्त होता है।
8. दिवाली पर घर में मां लक्ष्मी का ऐसा चित्र या तस्वीर न लेकर आएं। जिसमें वह उल्लू पर बैठी हुई हों। क्योंकि ऐसे चित्र को घर में रखना और उसकी पूजा करने से आप कंगाल हो सकते हैं। इसलिए आपको किसी भी रूप में न तो इस प्रकार के चित्र को घर में लाएं और न ही इसकी पूजा करें।
9. दिवाली पर आप चाहें तो मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का ऐसा चित्र या तस्वीर भी खरीद सकते हैं। जिसमें वह गरुड़ पर बैठे हुए हों। इस प्रकार के चित्र या तस्वीर की पूजा करने से आपको भगवान श्री हरि विष्णु और माता लक्ष्मी दोनों का आर्शीवाद प्राप्त होगा।
10. दिवाली पर अगर आप ऐसी तस्वीर लाते है। जिसमें भगवान गणेश , माता लक्ष्मी, माता सरस्वत और भगवान कुबेर हो। अगर आप इस प्रकार की तस्वीर या चित्र को दिवाली पर लाकर उसका पूजन करते हैं तो आपके लिए बहुत शुभ होगा। ऐसा करने से आपको धन, ज्ञान के साथ- साथ रिद्धि, सिद्धि की भी प्राप्ति होगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS