Diwali 2019: दिवाली की रात लक्ष्मी पूजन के बाद इन चीजों को देखना होता है बहुत शुभ

Diwali 2019 दिवाली के दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। हिंदू शास्त्र में दिवाली को एक महत्वपूर्ण पर्व के रूप में मनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिवाली के दिन अगर आपको कुछ चीजे दिख जाएं तो समझ लिजिए की आप पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा है। पुराणों के अनुसार दिवाली के दिन भगवान श्री राम , सीता माता और लक्ष्मण जी चौदह वर्ष का वनवास पूर्ण करके अयोद्धया लौटे थे।
दिवाली पर छिपकली का दिखना (Diwali Per Chipkali Ka Dikhna)
छिपकली को प्राय: अशुभ माना जाता है। अगर छिपकली शरीर के किसी अंग पर गिर भी जाती है तो हमें नहाना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर छिपकली को अगर आप दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजा के बाद देखते हैं तो यह अत्यंत शुभ होता है। यदि आपको दिवाली के दिन छिपकली दिखती है तो समझ लिजिए की आप पर मां लक्ष्मी प्रसन्न है। क्योंकि दिवाली के दिन छिपकली का दिखना मां लक्ष्मी के आगमन का सूचक माना जाता है और यदि आपको इस दिन दो पूंछ वाली छिपकली दिख जाए तो यह और भी ज्यादा शुभ होता है।
दिवाली के दिन उल्लू का दिखना (Diwali Ke Din Ullu Ka Dikhna)
दिवाली के दिन उल्लू दिखना भी काफी शुभ माना जाता है। उल्लू को मां लक्ष्मी का वाहन माना जाता है। दिवाली के दिन आपको यदि कहीं से उल्लू के दर्शन हो जाएं तो समझ लिजिए कि आप मां लक्ष्मी की असीम कृपा है और आपको आपके आने वाले समय में धन लाभ अवश्य होगा। इसके साथ उल्लू का दिखना यह भी दर्शाता है कि आपको अनेक प्रकार के स्रोतों से धनलाभ होनो वाला है। उल्लू को मां लक्ष्मी का वाहन होने के कारण ही धनलाभ से जोड़कर देखा जाता है। इस प्रकार दिवाली पर उल्लू को देखना अत्यंत ही शुभ होता है।
दिवाली के दिन छछुंदर का दिखना (Diwali Ke Din Chachundar Ka Dikhna )
अगर आपको दिवाली के दिन छछुंदर दिखाई देती है तो समझ लिजिए की आप पर धन की बारिश होने वाली है। क्योंकि छछुंदर दिवाली पर अपने साथ धन को लेकर आती है। इसलिए यदि आपको दिवाली के दिन छछुंदर दिखाई दे तो उसे भूलकर भी न भगाएं और न हीं डराएं। उसे अपने घर के अंदर आने का रास्ता दें। छछुंदर को भी मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए छछुंदर को भी मां लक्ष्मी का ही प्रतीक माना जाता है। अगर आपको दिवाली पर छछुंदर दिखाई देती हैं तो यह आपके लिए बेहद ही शुभ संकेत है।
दिवाली के दिन बिल्ली का दिखना (Diwali Ke Din Billi Ka Dikhna)
घर में बिल्ली का आना अशुभ माना जाता है। अगर यदि बिल्ली हमारे घर में आ जाती है तो हम उसको मारकर भगा देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिवाली के दिन बिल्ली का दिखना कितना शुभ होता है। यदि आपको दिवाली के दिन बिल्ली दिखाई देती है तो इसे माता लक्ष्मी के घर पर आने का सूचक माना जाता है। दीवली के दिन बिल्ली का घर में आना संपन्नता को दर्शाता है। इसलिए यदि आपको दिवाली के दिन बिल्ली दिखाई दे तो उसे मारकर बिल्कुल भी न भगाएं नहीं तो मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो जाएंगी।
दिवाली पर गाय देखना (Diwali Ke Din Gaay Ka Dikhna)
हिंदू धर्म में गाय को अति पूजनीय माना जाता है। गाय को माता का स्वरूप मानकर उसकी पूजा की जाती है। हिंदू धर्म के अनुसार सभी शुभ और मंगल कार्यों में पहला भोजन गाय को ही दिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिवाली के दिन भी गाय का दिखना बेहद ही शुभ और मंगलकारी होता है। अगर आप दिवाली के दिन गाय के दर्शन कर लेते हैं तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाएगी। यदि आप इस दिन केसरिया रंग की गाय देखते हैं तो आपको धन लाभ के साथ- साथ समृद्धि भी प्राप्त होगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS