Diwali 2019 : दिवाली पर ऐसे सजाएं मां लक्ष्मी की पूजा की थाली

Diwali 2019 : दिवाली पर ऐसे सजाएं मां लक्ष्मी की पूजा की थाली
X
Diwali 2019 दिवाली का पर्व इस साल 2019 में 27 अक्टूबर यानी रविवार के दिन मनाया जाएगा, मां लक्ष्मी की पूजा की थाली में पान, सुपारी, नारियल और सफेद रंग की मिठाई अवश्य होनी चाहिए, इसके अलावा आइए जानते हैं दिवाली पर कैसे सजाएं मां लक्ष्मी की पूजा की थाली

Diwali 2019 दिवाली का पर्व हिंदू धर्म में अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि दिवाली (Diwali) के दिन मां लक्ष्मी की पूजा की थाली को कैसे सजाया जाता है और उसमें क्या- क्या रखा जाता है। मान्यता के अनुसार इस दिन मां लक्ष्मी (Maa Laxmi) पृथ्वीं का भ्रमण करती हैं और अपने भक्तों को अपना आर्शीवाद प्रदान करती हैं तो आइए जानते हैं दिवाली पर कैसे सजाएं मां लक्ष्मी की पूजा की थाली


दिवाली पर ऐसे सजाएं मां लक्ष्मी की पूजा की थाली (Diwali Per Aise Sajaye Maa Laxmi Ki Puja Ki Thali)

1.दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा की थाली सजाने के लिए चांदी की थाली लें। अगर आप चांदी की थाली नहीं ले सकते तो आप स्टील की थाली ले सकते हैं।

2.इसके बाद सबसे पहले उस थाली में भगवन गणेश और मां लक्ष्मी के वस्त्रों को रखें।

3. थाली में वस्त्र रखने के बाद मां लक्ष्मी के लिए श्रृंगार का सामान और भगवान गणेश के लिए जनेऊ रखें।

4. इसके बाद पूजा की थाली में चंदन, हल्दी, कुमकुम, लाल फूल या फिर कमल के फूल रखें।

5. यह सभी चीजें रखने के बाद पूजा की थाली में नारियल अवश्य रखें।

6. पूजा की थाली में नारियल रखने के बाद थाली में सिंघाड़े अवश्य रखें क्योंकि सिंघाड़े मां लक्ष्मी को अधिक प्रिय हैं।

7. इसके बाद पूजा की थाली में पांच फल, पांच तरह के मेवे भी रखें।


8. यह सब रखने के बाद पूजा की थाली में खील बताशे, लौंग, इलायची, जौं अवश्य रखें।

9. इसके बाद धनिया पूजा की थाली में अवश्य रखें क्योंकि धनिया रखने से घर में धन की वृद्धि होती है।

10. इसके बाद पूजा की थाली में सफेद रंग की मिठाई अवश्य रखें। इसके अलावा आप घर में ही खीर या हलवा बनाकर मां लक्ष्मी को भोग लगा सकते हैं।

11. मिठाई के बाद पूजा की थाली में शहद और कुछ पैसे भी रखें।

12. शहद के बाद पूजा की थाली में पंचामृत भी रखें। लेकिन पंचामृत में तुलसी का पत्ता बिल्कुल भी न डालें।

13. इसके बाद पूजा की थाली में पान, सुपारी भी रखें

14. इसके बाद पूजा की थाली में धूपबत्ती, घी का दीपक, सरसों के तेल का दीपक भी पूजा की थाली में अवश्य रखें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story