Diwali 2019 : दिवाली के दिन क्यों लगया जाता है काजल, जानिए इसका धार्मिक वा वैज्ञानिक महत्व

Diwali 2019 : दिवाली के दिन क्यों लगया जाता है काजल, जानिए इसका धार्मिक वा वैज्ञानिक महत्व
X
Diwali 2019 दिवाली का पर्व इस साल 2019 में 27 अक्टूबर 2019 के दिन मनाया जाएगा, दिवाली का काजल न केवल धार्मिक बल्कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है, इसी कारण से दिवाली के दिन काजल बनाया और लगाया जाता है तो आइए जानते हैं दिवाली के दिन क्यों लगया जाता है काजल, क्या है इसका धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व

Diwali 2019 दिवाली का दिन हिंदू धर्म के लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है। पुराणों के अनुसार दिवाली के दिन ही भगवान श्री राम (Shri Ram) चौदह वर्ष का वनवास खत्म करके अयोध्या लौटे थे। दिवाली (Diwali) के दिन ही अयोध्यावासियों ने भगवान श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण जी के स्वागत में दीप जलाए थे। इसके अलावा इस दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा के बाद दिवाली का काजल भी बनाया जाता है तो आइए जानते हैं दिवाली के दिन क्यों लगया जाता है काजल, क्या है इसका धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व


इसे भी पढें : Diwali 2019 Date and Time : दिवाली कब है 2019 में, लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त और दिवाली पूजन विधि

दिवाली के काजल का धार्मिक महत्व (Diwali Ke Kajal Ka Dharmik Mahatva)

दिवाली के दिन काजल बनाने को अधिक अधिक महत्व दिया जाता है। इस दिन काजल बनाने के लिए कच्चे दीए को जलाकर सारी रात ढककर रखा जाता है। इस दीपक की ज्योती से ही रात में मिट्टी का दीया अंदर से काला हो जाता है और उसका काजल बन जाता है। इस काजल को ही दिवाली के दिन परिवार के लोग आखों में लगाते हैं। इस काजल को दिवाली के दिन लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस काजल को घर की मुख्य जगहों पर भी लगाया जाता है।

घर की अलमारी के साथ यह काजल तिजोरी, खाना बनाने के चूल्हे आदि पर भी लगाया जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से घर की सभी नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और घर में सुख और समृद्धि का वास होता है। इस काजल को घर के मुख्य द्वार पर लगाने से घर को किसी भी प्रकार की बुरी नजर नही लगती है। इसके अलावा यह काजल लगाने से न केवल आखों की रोशनी बढ़ती है। बल्कि बुरी नजर से बचाव होता है। इसी कारण से दिवाली के काजल को अधिक महत्व दिया जाता है और दिवाली की रात प्रत्येक घर में काजल बनाया जाता है।


इसे भी पढें : दिवाली पर चौमुखी दीपक जलाएं, दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा से मिलेंगे ये 10 वरदान

दिवाली के काजल का वैज्ञानिक महत्व (Diwali ke Kajal Ka Vagyanik Mahatva)

दिवाली की रात में पटाखे जलाने के कारण प्रदूषण बहुत अधिक बढ़ जाता है। जिसके कारण आखों की समस्याएं बहुत अधिक बढ़ जाती है। इस दिन प्रदुषण का स्तर बढ़ने के कारण आखों में जलन, आखों का लाल होना और बार- बार आखों में खुजली होती है। जिसके कारण आखों में से पानी निकलने लगता है। अगर ऐसे में आप काजल लगाते हैं तो प्रदुषण के आखों में होने वाली सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इतना ही नहीं काजल लगाने से आखों को ठंडक भी मिलती है। इसलिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी दिवाली के दिन काजल लगाना बहुत अच्छा माना जाता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story