Diwali 2019 Rashifal : दिवाली का राशिफल, सालभर ऐसी रहेगी आर्थिक स्थिति

Diwali 2019 दिवाली पर धन की देवी लक्ष्मी और विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा अर्चना की जाती है। इस दिवाली (Diwali) से लेकर अगली दिवाली तक आपकी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी। यदि आप यह नहीं जानते तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे। दिवाली का पर्व इस साल 2019 में 27 अक्टूबर 2019 (27 October 2019) के दिन मनाया जाएगा। तो आइए जानते हैं दिवाली का आर्थिक राशिफल
इसे भी पढ़ें : Diwali 2019 Date And Time : दिवाली कब है 2019 में, दिवाली पूजन शुभ मूहू्र्त, महत्व , दिवाली पूजा विधि और दिवाली की कथा
दिवाली मेष राशि आर्थिक राशिफल (Diwali Mesh Rashi Aarthik Rashifal)
मेष राशि के जातकों के लिए इस दिवाली से लेकर अगली दिवाली तक धन की स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है। इस समय में आपकी इनकम तो बढ़ेगी ही साथ ही आप इस समय में भूमि, भवन और वाहन भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा इस दिवाली से अगली दिवाली के बीच में आप सोने चांदी की चीजें भी खरीद सकते हैं।
दिवाली वृषभ राशि आर्थिक राशिफल (Diwali Vrishabha Rashi Aarthik Rashifal)
वृषभ राशि के जातकों के लिए इस दिवाली से लेकर अगली दिवाली तक के समय में आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। इस समय में आपके पास धन तो आएगा लेकिन टिक नहीं पाएगा। लेकिन फिर भी आपका कोई भी काम नहीं रुकेगा। इस समय में आपका खर्च अपने परिवार पर होगा। लेकिन यह खर्च करके भी आप खुश रहेंगे।
दिवाली मिथुन राशि आर्थिक राशिफल (Diwali Mithun Rashi Aarthik Rashifal)
मिथुन राशि के जातकों के लिए इस दिवाली से लेकर अगली दिवाली तक खर्चों में वृद्धि हो सकती है। लेकिन इस समय में आपके पास पैसों का आवागमन चलता रहेगा। जिसकी वजह से आपका कोई भी काम नहीं रुकेगा। यदि आप इस साल कहीं पैसा इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो आप अपना पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं। जो आपको लाभ ही पहुंचाएगा।
दिवाली कर्क राशि आर्थिक राशिफल (Diwali Kark Rashi Aarthik Rashifal)
कर्क राशि के जातकों के लिए इस दिवाली से लेकर अगली दिवाली तक के समय में नौकरी करने वाले जातकों का अत्याधिक लाभ मिलेगा। इस समय में आपको एक अच्छी नौकरी प्राप्त हो सकती है। इसी के साथ आपकी इनकम भी बढ़ सकती है। व्यापार करने वाले लोगों को इस समय में कोई नई डील मिल सकती है।
दिवाली सिंह राशि आर्थिक राशिफल (Diwali Singh Rashi Aarthik Rashifal)
सिंह राशि के जातकों के लिए इस दिवाली से लेकर अगली दिवाली तक के समय में आपको भूमि से धन प्राप्त हो सकता है। यदि आप अपना कोई मकान या प्रॉपर्टी काफी समय से बेचना चाह रहे थे तो वह इस समय बिक जाएगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो इस समय में आपकी सैलरी बढ़ सकती है और व्यापार करने वालों को भी अधिक लाभ पहुंच सकता है।
कन्या राशि अर्थिक राशिफल (Diwali Kanya Rashi Aarthik Rashifal)
कन्या राशि के जातकों के लिए इस दिवाली से लेकर अगली दिवाली तक का समय आपके लिए घर,मकान, भूमि और भवन खरीदने के लिए काफी अच्छा है। इस समय में आपको यात्राओं से भी लाभ होगा। यदि आप व्यापार करते हैं तो आपको विदेशों से लाभ मिल सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को भी अपने किसी उच्च अधिकारी से मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें : Diwali 2019 : जानिए दिवाली पर उल्लू देखने के शुभ-अशुभ संकेत
दिवाली तुला राशि आर्थिक राशिफल (Diwali Tula Rashi Aarthik Rashifal)
तुला राशि के जातकों के लिए इस दिवाली से लेकर अगली दिवाली तक का समय धन के लिहाज से बहुत ही अच्छा है। इस समय में आपको बहुत तरक्की मिल सकती है। इस समय आपको नए- नए माध्यमों से धन की प्राप्ति होगी। यदि आप शेयर मार्किट में पैसा लगाना चाहते हैं तो लगा सकते हैं। क्योंकि इस समय में आपको लाभ ही लाभ प्राप्त होगा।
दिवाली वृश्चिक राशि आर्थिक राशिफल (Diwali Vrischik Rashi Aarthik Rashifal)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए इस दिवाली से लेकर अगली दिवाली तक का समय धन के लिहाज से काफी अच्छा है। इस समय में आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी। आपको इस समय में दोगुना लाभ मिलने की संभावना है। अगर आप अपनी नौकरी में परिवर्तन करना चाहते तो आप इस समय में अपनी नौकरी में परिवर्तन कर सकते हैं। यह परिवर्तन आपको काफी लाभ भी देगा।
दिवाली धनु राशि आर्थिक राशिफल (Diwali Dhanu Rashi Aarthik Rashifal)
धनु राशि के जातकों के लिए इस दिवाली से लेकर अगली दिवाली तक के समय में आपको अपनी पिछली परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। इस समय में लग्न में गुरु और दूसरे भाव से शनि होने से आपके पास धनागमन होगा लेकिन आपको इसके लिए मेहनत भी करनी पड़ेगी। आपका भाग्य इस समय में आपका पूरा साथ देगा।
दिवाली मकर राशि आर्थिक राशिफल (Diwali Makar Rashi Aarthik Rashifal)
मकर राशि के जातकों के लिए इस दिवाली से लेकर अगली दिवाली तक के समय में आपकी यात्राएं बढ़ेंगी। जिसकी वजह से आपका अत्याधिक खर्च भी हो सकता है। इस दिवाली से लेकर अगली दिवाली तक आय के मुकाबले खर्च अधिक होगा। इसलिए पैसों सोच समझ कर ही खर्चा करें। फिजूलखर्ची इस समय में आपको परेशानी में डाल सकती है।
दिवाली कुंभ राशि आर्थिक राशिफल (Diwali Kumbh Rashi Aarthik Rashifal)
कुंभ राशि के जातकों के लिए इस दिवाली से अगली दिवाली तक के समय में आपके पास पैसा जितनी तेजी से आएगा। उतनी ही तेजी से चला भी जाएगा यानी खर्च हो जाएगा। इस समय में आपको पैसे के लेन - देन में विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। इस दिवाली से लेकर अगली दिवाली तक आप किसी को पैसा उधार न दें नहीं तो आपको वह पैसा मिलने में अत्याधिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
दिवाली मीन राशि आर्थिक राशिफल (Diwali Meen Rashi Aarthik Rashifal)
मीन राशि के जातकों के लिए इस दिवाली से लेकर अगली दिवाली तक आपको अत्याधिक लाभ हो सकता है। इस समय में आप प्रॉपर्टी,शेयर बाजार आदि में भी इनवेस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा इस समय में आपका धन भी बढ़ सकता है। यह समय आपके लिए काफी भाग्यशाली है। जो लोग फाइनेंस सेक्टर,चार्टर्ड अकाउंटेंट, शिश्रक आदि जैसी फील्ड में काम करने वालों को अत्याधिक लाभ हो सकता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS