दिवाली पर चौमुखी दीपक जलाएं, दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा से मिलेंगे ये 10 वरदान

Diwali 2019 दिवाली पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इस दिन अगर आप मां लक्ष्मी (Maa Laxmi) की पूजा में कुछ विशेष करते हैं तो आपको जीवन के सभी सुखों की प्राप्ति होगी। वैसे भी दिवाली के दिन किए गए उपायों से अधिक लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं। दिवाली के पूजन (Diwali Pujan) दीपक, रंगोली, खील, बतासे और चांदी के सिक्के को विशेष महत्व दिया जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन स्वंय माता लक्ष्मी धरती पर भ्रमण करती हैं। जो अपने भक्तों को सुख, समृद्धि के साथ ऐश्वर्य का वरदान भी देती हैं तो आइए जानते हैं दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा करने से कौन से 10 वरदान प्राप्त किए जा सकते हैं।
दिवाली की पूजा के वरदान (Diwali Puja Ke Vardan)
1 दिवाली पर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी के पूजन के मुख्य स्थान पर घी का एकमुखी दीपक रखें और उसमें दो बाती क्रॉस करती हुई बनाएं और इसमें से जो बाती भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की तरफ हो उस जला दें। ध्यान रखें कि यह दीपक पूरी रात भर जलता रहे। इसके बाद गणेश जी और माता लक्ष्मी से अपने घर की सुख और समृद्धि के लिए कामना करें
2 दिवाली पर पूजा के मुख्य स्थान पर घी का एक चौमुखी दीपक जलाएं। इसके बाद आसन बिछाकर शुभम करोति कल्याणं, आरोग्य धनं सम्पदा, शत्रु विरोधी विनाशाय, दीपं ज्योति नमोस्तुते मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करें। ऐसा करने से आपको शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी।
3.धनतेरस के दिन एक चांदी का सिक्का खरीदें। दीपावली के दिन चांदी का सिक्का गुलाबी कपड़े में लपेटकर मां लक्ष्मी को दोनों हाथों से अर्पित करें और रातभर इस सिक्के को पूजा स्थान पर रहनें दे। दीपावली के अगले दिन सुबह उठकर उस सिक्के को गुलाबी कपड़े सहित धन स्थान पर रख दें। ऐसा करने से आपको धन का नुकसान नहीं होगा।
4. दिवाली के दिन सफेद रंग के दो गोमती चक्र लाएं । इन गोमती चक्रों को दिवाली पूजन के स्थान पर मुख्य दीपक में इन गोमती चक्रों को डाल दें। इसके बाद मां लक्ष्मी से धन प्राप्ति की प्रार्थना करें। रात भर इन गोमती चक्रों को मुख्य दीपक में पड़ा रहनें दें। अगले दिन उन गोमती चक्रों को निकालकर अपने धन के स्थान पर रख दें। ऐसा करने से आपको कभी भी धन की कमीं नहीं रहेगी।
5. दिवाली पूजन में खील और बतासे को अधिक महत्व दिया जाता है। इस दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा में खील और बतासे का प्रयोग करें। इसमें बतासे जितने अधिक हो उतने ही अच्छा है। इसके बाद अगले दिन उन खील और बतासों को सुरक्षित रख लें।इसके बाद जब भी किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए जांए तो इन्हीं खील और बतासे को खाकर जाएं। ऐसा करने से आपको निश्चित ही सफलता प्राप्त होगी।
6. दिवाली के दिन गुलाब का इत्र पूजा के समय मां लक्ष्मी को अर्पित करें और रात भर उस इत्र को वहीं पर रहने दें। अगले दिन सुबह इस इत्र को उठाकर अपने पास रख लें। इसके बाद रोज सुबह नहाने के बाद इस इत्र को लगाएं। ऐसा करने से आपके आकर्षण में वृद्धि होगी।
7. दिवाली के दिन नौ कौड़िया घी में डूबाकर मां लक्ष्मी को अर्पित करें और रात भर इन कौड़ियों को मां लक्ष्मी के चरणों में रहने दें। अगले दिन सुबह लाल कपड़े में इन कौड़ियों को बांध लें और इन कौड़ियों को अपने मुख्य द्वार की चौखट पर लटका दें। ऐसा करने से आपके विवाह में आ रही सभी प्रकार की समस्या समाप्त हो जाएगी।
8. दिवाली के दिन अपनी उम्र के बराबर लड्डू लेकर आएं और दिवाली पूजन के समय एक- एक करके सभी लड्डू भगवान गणेश को अर्पित कर दें और प्रत्येक लड्डू के साथ ऊं गं गणपत्ये नम: मंत्र का जाप करें। इसके बाद उन लड्डूओं को प्रसाद के रूप में ग्रहण करे और दूसरों में भी बांटे। ऐसा करने से आपके सभी रूके हुए काम बनने लगेंगे।
9. दिवाली पर लाला, पीले और सफेद रंग से घर के ईशान कोण में रंगोली बनाएं। इसके बीच में स्वास्तिक भी बनाएं और इस पर एक बड़ा सा घी का दीपक भी रखें। इस दीपक को रात भर जलने दें। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपकी स्वास्थय संबंधी सभी परेशानी खत्म हो जाएगी।
10. दीपावली के दिन एक शंख लेकर आएं। इसे पंचामृत और गंगाजल से धो लें। इसके बाद उस शंख को पूजा स्थान पर रखें और उस पर तिलक लगाएं और फूल चढ़ाएं। शंख की पूजा करने के बाद तीन बार शंख को बजाए और इस शंख को रोज घर में बजाए। ऐसा करने से आपके घर में सुख और समृद्धि आएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS