Durga Puja 2019 Date And Time : कब है दुर्गा पूजा 2019 में, जानें दुर्गा पूजा विधि और महत्व

Durga Puja 2019 : दुर्गा पूजा 2019 में कब है (Durga Puja 2019 Mai Kab Hai) , क्या है दुर्गा पूजा कि विधि (Durga Puja Vidhi) और क्या है दुर्गा पूजा का महत्व (Durga Puja Mahatva) अगर आप इसके बारे में नहीं जानते तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे। दुर्गा पूजा का त्योहार (Durga Puja Festival) साल 2019 में 4 अक्टूबर 2019 (4 October 2019 ) यानी शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन से और नौ दिनों तक मां दूर्गा के नौ रूपों (Maa Durga Ka No Roop) की पूजा कि जाती है। बंगाल में तो दूर्गा पूजा (Durga Puja) को बड़े ही जोरों शोरों से मनाया जाता है। इस समय जगह- जगह पंडाल सजाकर मां की प्रतिमा स्थापित की जाती है और यज्ञ और हवन किए जाते हैं। लोग दुर्गा पूजा पर व्रत (Durga Puja Vrat) रखते हैं और मां से अपने मंगल की कामना करते हैं । अगर आप भी दुर्गा पूजा (Durga Puja) पर मां की पूजा (Maa ki Puja) करने चाहते हैं और दुर्गा पूजा 2019 तिथि (Durga Puja 2019 Date) आपको दुर्गा पूजा की विधि (Durga Puja Method) और दुर्गा पूजा के महत्व (Durga Puja Importance) के बारे में नहीं पतो तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे...
दुर्गा पूजा विधि (Durga Puja Vidhi )
1. सबसे पहले तो व्रत करने वाले व्यक्ति को सूबह जल्दी उठकर नहाधोकर साफ वस्त्र धारण करने चाहिए।
2. इसके बाद एक चौकी को गंगा जल से शुद्ध करके उस पर लाल कपड़ा बिछाना चाहिए।
3.जल से भरा एक कलश चौकी के साथ स्थापित करें और उस पर आम पत्ते बांधे और उसके ऊपर नारियल रखें।
4. सबसे पहले गणेश जी का पूजन करें ।इसके बाद मां का कुमकुम, रोली , अश्रत से पूजन करें।
5.इसके बाद कलश का भी इसी तरह पूजन करें।
6.अब हाथ में अक्षत और पुष्प लेकर मां दूर्गा का ध्यान करते हुए मां के मंत्रों का जाप करें।
7. इसके बाद अक्षत और पुष्प को मां को चढ़ा दें।
8.इसके बाद मां को फलों का भोग लगांए और प्रसाद चढ़ाएं।
9. प्रसाद चढ़ाने के बाद सभी के बीच प्रसाद का वितरण करें।
10. अंत में मां से पूजा में जाने -अनजाने हुई किसी भी भूल के लिए क्षमा मांगें।
दुर्गा पूजा का महत्व (Durga Puja Mahatva)
दुर्गा पूजा का बंगाल में विशेष महत्व है । उत्तर भारत में विशेषकर बंगाल में दुर्गा पूजा की तैयारियां महिने भर से पहले ही शुरू कर दी जाती है। मां दूर्गा का इस समय भव्य श्रृंगार किया जाता है। जगह -जगह मां के पंडाल लगाए जाते हैं और उन्हें सजाया जाता है।
लोग दुर्गा पूजा में तरह -तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। नवारात्रि के समय नौ दिनों तक मां दूर्गा की विधि -विधान से पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं । दुर्गा पूजा के समय लोग मां दूर्गा की विशेष पूजा करते हैं। इन नौ दिनों में मां के मंत्रों का विशेश रूप से जाप और यज्ञ किया जाता है।
दुर्गा पूजा के समय दुर्गा सप्तशती का पाठ करना काफी शुभ माना जाता है। इस समय लोग सिद्धि प्राप्त करने के लिए मां की विशेष पूजा करते हैं। उत्तर भारत में भी मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया जाता हैं। लोग मंदिरों में जाकर मां के दशर्न करते हैं ।
इस समय मंदिरों में मां के दर्शनों के लिए भारी भीड़ उमड़ती है। लोग अपने परिवार की खुशहाली और समृद्धि के लिए मां कि आराधना करते हैं और मां से आर्शीवाद मांगते हैं । दूर्गा पूजा के अंतिम दिन कन्याओं का पूजन किया जाता है और उनका आर्शीवाद लिया जाता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS